Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR CENSUS: अशोकनगर में जनगणना कार्य की रफ्तार तेज, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Ashoknagar Census 2027

HIGHLIGHTS: कलेक्टर ने दुर्गा कॉलोनी व रांवसर में किया निरीक्षण मोबाइल ऐप “Census 2027-HLO” से हो रहा डेटा संग्रह 34 बिंदुओं पर दर्ज हो रही जनगणना जानकारी 1 मई से 30 मई तक चल रहा पहला चरण सभी घरों को शामिल करने के सख्त निर्देश   ASHOKNAGAR CENSUS: मध्यप्रदेश। अशोकनगर जिले में चल रहे जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय ने 6 मई को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी और ग्राम रांवसर में पहुंचकर मौके पर प्रगणकों से मकान गणना कार्य करवाया और पूरी प्रक्रिया को बारीकी से देखा। कलेक्टर ने डेटा एंट्री और फील्ड वर्क की वास्तविक स्थिति का भी मूल्यांकन किया। CHC Infection Risk: मरीजों की जान से खिलवाड़! भांडेर स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ा संक्रमण का खतरा ऐप से हो रहा डिजिटल डेटा कलेक्ट निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रगणकों द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल ऐप “Census 2027-HLO” की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जानकारियां सटीक और समय पर दर्ज की जाएं। इस चरण में मकान सूचीकरण और गणना कार्य के तहत 34 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डेटा एकत्र किया जा रहा है, जिससे जिले की जनसंख्या और आवासीय स्थिति का सही आकलन किया जा सके। समयसीमा और गुणवत्ता पर जोर कलेक्टर साकेत मालवीय ने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी घर, परिवार या व्यक्ति गणना से छूटना नहीं चाहिए। साथ ही पर्यवेक्षकों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग कर कार्य की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। बदले हुए अंदाज में दिखे संजू सैमसन, शानदार फॉर्म पर दीप दासगुप्ता ने की जमकर तारीफ पहला चरण 30 मई तक जनगणना निदेशालय के अनुसार जिले में पहला चरण 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।