INDORE VANDE MATRAM ROW : ‘वंदे मातरम बोलने पर अल्लाह भेजेगा दोज़ख़’, इंदौर पार्षद रुबीना के बयान से गरमाई सियासत!

HIGHLIGHTS: रुबीना इकबाल खान का वंदे मातरम पर विवादित बयान धार्मिक आधार पर गायन से इनकार “देश की मिट्टी पर हमारा भी बराबर हक” बयान चर्चा में कांग्रेस से नाराजगी खुलकर सामने आई मुद्दे पर राजनीति और धर्म की बहस तेज INDORE VANDE MATRAM ROW : मध्यप्रदेश। इंदौर में वंदे मातरम को लेकर विवाद बढ़ गया है। बता दें कि कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा कि वे जनगणमन और अन्य देशभक्ति गीत गाती हैं, लेकिन वंदे मातरम के एक शब्द को नहीं बोलतीं। उनका कहना है कि इसे लेकर उन्हें दोष देने की कोशिश की जा रही है। भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान, खुद बताई बड़ी वजह केवल अल्लाह की इबादत करती हूँ? रुबीना ने कहा कि वे इस्लाम का पालन करती हैं और केवल अल्लाह की इबादत करती हैं। उन्होंने बताया कि वंदे का अर्थ इबादत और मातरम का अर्थ धरती होता है। इसलिए उनका धार्मिक विश्वास उन्हें इस गीत का पूर्ण रूप से पालन करने से रोकता है। मिट्टी पर समान अधिकार उन्होंने आगे कहा कि इस देश की मिट्टी पर उनका उतना ही अधिकार है जितना किसी और का। उनका तर्क था कि जब वे मरती हैं तो उनके अवशेष इसी मिट्टी में रहते हैं, जबकि दूसरों के अवशेष गंगा नदी में बहा दिए जाते हैं। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर की खास रील, अब राजनीतिक भविष्य को लेकर लग रही ये नई अटकलें कांग्रेस से नाराजगी रुबीना ने यह भी कहा कि कांग्रेस उन्हें समर्थन नहीं दे रही है। उन्होंने साफ किया कि वे निर्दलीय चुनाव जीतती हैं और किसी राजनीतिक दल पर निर्भर नहीं हैं। ईरान युद्ध थमने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी…. 3 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे Bitcoin के रेट मंत्री सारंग का कड़ा बयान मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वंदे मातरम को लेकर स्पष्ट कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम गाना ही होगा। उन्होंने कहा, “खाना यहां का और गाना कहीं और का यह नहीं चलेगा।” उनके अनुसार वंदे मातरम किसी धर्म विशेष का गीत नहीं है। सारंग ने कहा, हिंदू धर्म में मातृभूमि सबसे ऊपर है, इस्लाम धर्म में भी मातृवतन सबसे ऊपर है। जो अपने मातृवतन की इज्जत नहीं करता, उसे जीने का अधिकार नहीं है। वंदे मातरम नहीं गा सकते तो पाकिस्तान चले जाएं। बयान के बाद गरमाया माहौल! रुबीना के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। जहां एक तरफ इसे राष्ट्रभक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह धर्म और व्यक्तिगत आस्था के अधिकार की बहस में बदल गया है।
HEMANT KHANDELWAL STATEMENT : ‘धर्म से ऊपर राष्ट्र’ – भिंड में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस पर साधा निशाना

HIGHLIGHTS: वंदे मातरम विवाद पर बीजेपी का कड़ा रुख ‘धर्म से ऊपर राष्ट्र’ बयान चर्चा में कांग्रेस पार्षद पर शहीदों के अपमान का आरोप स्थानीय राजनीतिक विवाद पर चुप्पी भिंड में सभी सीट जीतने का दावा HEMANT KHANDELWAL STATEMENT : ग्वालियर। भिंड दौरे पर पहुंचे हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करना न सिर्फ राष्ट्र का बल्कि उन शहीदों का भी अपमान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। ईरान युद्ध थमने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी…. 3 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे Bitcoin के रेट देश पहले, धर्म बाद में’ का संदेश प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि राष्ट्र हर धर्म से ऊपर है। उन्होंने फौज़िया शेख के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि देशभक्ति हर नागरिक के अंदर होनी चाहिए और वंदे मातरम जैसे गीत का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। हिट फिल्म धुरंधर 2 विवाद में क्यों फंसी जानिए गाने से जुड़ा पूरा मामला 150 साल पुराना गीत, फिर भी विवाद जारी उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को करीब 150 साल हो चुके हैं और भारत सरकार इसके सम्मान में देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ऐसे में इस तरह का विरोध देश की भावनाओं को आहत करता है और यह शहीदों के बलिदान का अपमान है। TET Cancellation protest : 26 साल की सेवा के बाद भी परीक्षा क्यों? टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा विरोध स्थानीय विवादों पर साधी चुप्पी जब भिंड जिले में विधायकों और अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी को लेकर सवाल पूछा गया, तो हेमंत खंडेलवाल ने इस पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि कई बार व्यक्तिगत स्तर पर ऐसी बातें हो जाती हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह कुशवाहा भी उनके साथ मौजूद रहे। MP: टीईटी आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में उबाल, नौकरी पर संकट का डर, सड़कों पर उतरे शिक्षक संगठन मजबूत, जीत का दावा दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि भिंड में बीजेपी मजबूत स्थिति में है और आने वाले चुनावों में पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।