बार-बार हो रही परेशानी का कारण कहीं वास्तु दोष तो नहीं? जानिए 5 संकेत

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की दिशा, ऊर्जा और वातावरण को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि यदि घर में वास्तु नियमों की अनदेखी की जाए, तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इसका असर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर साफ दिखाई देने लगता है। कई बार लोग लगातार परेशानियों का सामना करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि इसकी वजह घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर में कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं जो बताते हैं कि वहां नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय है। यदि समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। आर्थिक तंगी और बढ़ते खर्चअगर घर में खूब मेहनत करने के बावजूद धन नहीं टिक रहा, आय से ज्यादा खर्च बढ़ रहे हैं या हमेशा पैसों की कमी बनी रहती है, तो यह वास्तु दोष का बड़ा संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में भारी सामान रखना या घर में अव्यवस्था होना आर्थिक संकट को बढ़ाता है। परिवार में लगातार बीमारीघर का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहा हो, इलाज के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न हो रहा हो, तो इसे भी नकारात्मक ऊर्जा का असर माना जाता है। वास्तु के मुताबिक, घर में सूर्य प्रकाश और शुद्ध हवा का अभाव स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। बिना वजह झगड़े और मानसिक तनावअगर घर में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे, परिवार के सदस्यों में तनाव बढ़ने लगे या हमेशा नकारात्मक माहौल बना रहे, तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। ऐसे घरों में मानसिक शांति धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। बनते काम बिगड़नाकई बार मेहनत के बाद भी काम आखिरी समय में बिगड़ जाते हैं या सफलता मिलते-मिलते रुक जाती है। वास्तु शास्त्र में इसे भी दोष का प्रभाव माना गया है। खासतौर पर मुख्य द्वार और दक्षिण दिशा से जुड़े दोष जीवन में बाधाएं बढ़ा सकते हैं। घर के पौधों का सूखनायदि घर में लगे हरे-भरे पौधे अचानक सूखने लगें या बार-बार खराब हो जाएं, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, पौधे घर की सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। कैसे दूर करें वास्तु दोषवास्तु दोष से राहत पाने के लिए कुछ आसान उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता दूर होती है। घर की दक्षिण दिशा में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करना भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इससे बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा घर और मंदिर की नियमित साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साफ-सुथरा और सकारात्मक वातावरण वाला घर परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि का कारण बनता है।
आंगन की सही दिशा में पौधे लगाने से मिल सकती है सांपों से राहत..

नई दिल्ली। बरसात और गर्मी के मौसम में कई इलाकों में सांपों के घरों की ओर आने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। मौसम में बदलाव के कारण जब उनके प्राकृतिक ठिकाने प्रभावित होते हैं, तो वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में मानव बस्तियों की ओर बढ़ सकते हैं। ऐसे समय में लोग अक्सर चिंता में आ जाते हैं और सुरक्षा के उपाय ढूंढने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ पौधों का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर के आसपास लगाने से वातावरण संतुलित रहता है और कई प्रकार के जीवों से दूरी बनाए रखने में मदद मिलती है। इन्हें सही दिशा में लगाने पर घर के चारों ओर एक तरह का प्राकृतिक सुरक्षा घेरा बनने की बात कही जाती है। इनमें एक प्रमुख पौधा स्नेक प्लांट माना जाता है, जो अपने लंबे और नुकीले पत्तों के कारण अलग पहचान रखता है। इसे घर के दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार यह पौधा न केवल वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है, बल्कि घर के आसपास नमी को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है, जिससे अनचाहे जीवों के आने की संभावना कम मानी जाती है। दूसरा महत्वपूर्ण पौधा गेंदा है, जिसे आमतौर पर सजावट और धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाता है। इसकी तेज सुगंध और रंग-बिरंगे फूल इसे खास बनाते हैं। वास्तु के अनुसार इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है। कई लोग इसे घर की सीमा या बाउंड्री पर भी लगाते हैं ताकि इसका प्रभाव पूरे क्षेत्र में बना रहे। मान्यता है कि इन पौधों की गंध और बनावट कुछ जीवों के लिए असहज वातावरण पैदा करती है, जिससे वे उस स्थान से दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि यह पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है, फिर भी पारंपरिक रूप से इसे एक सरल और प्राकृतिक उपाय के रूप में अपनाया जाता रहा है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी होती है। पौधों को सही मात्रा में पानी देना, उन्हें साफ-सुथरी और धूप वाली जगह पर रखना आवश्यक माना गया है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि पौधों के आसपास गंदगी, लकड़ियां या कबाड़ जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे उनका प्रभाव कम हो सकता है और अनचाहे जीव वहां छिप सकते हैं। यह भी माना जाता है कि सूखे या मुरझाए पौधे घर के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए उन्हें समय पर बदल देना चाहिए। कुल मिलाकर, सही दिशा में लगाए गए ये सामान्य पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ एक सुरक्षित और संतुलित वातावरण बनाने में भी सहायक माने जाते हैं। हालांकि किसी भी गंभीर स्थिति में विशेषज्ञ सलाह लेना हमेशा जरूरी होता है।
शाम की ये गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल! वास्तु के अनुसार तुरंत बदलें आदतें

नई दिल्ली। भारतीय परंपरा और वास्तु शास्त्र में संध्या काल यानी शाम के समय को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि सूर्यास्त के आसपास का समय सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के संतुलन का समय होता है। इसलिए इस दौरान किए गए कार्यों का प्रभाव सीधे घर की सुख-शांति, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यदि शाम के समय कुछ विशेष सावधानियां न बरती जाएं तो घर में दरिद्रता, तनाव और आर्थिक नुकसान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वास्तु शास्त्र में सबसे पहले शाम के समय झाड़ू लगाने से मना किया गया है। कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर की मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और इससे धन हानि की स्थिति बनती है। यही कारण है कि पुराने समय से ही शाम के बाद घर में सफाई करने या कूड़ा बाहर फेंकने से बचने की सलाह दी जाती रही है। इसके अलावा, शाम के समय किसी को पैसे उधार देना भी शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि संध्या के समय धन का लेन-देन आर्थिक अस्थिरता को बढ़ा सकता है। विशेष रूप से यदि नियमित रूप से सूर्यास्त के बाद पैसे उधार दिए जाएं तो घर की बचत प्रभावित होने लगती है। वास्तु में यह भी कहा गया है कि सूर्यास्त के बाद घर को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। जैसे ही शाम हो, घर में दीपक या रोशनी अवश्य करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है। कई लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाते हैं, जिसे बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। शाम के समय सोना भी वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। माना जाता है कि संध्या के समय सोने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और मानसिक आलस्य बढ़ता है। यह आदत धीरे-धीरे कार्यक्षमता और आर्थिक प्रगति को भी प्रभावित कर सकती है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु अप्रसन्न हो सकते हैं और घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके बजाय सुबह और शाम तुलसी के सामने दीपक जलाना शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताए गए ये नियम धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। कई लोग इन्हें सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासित जीवनशैली से जोड़कर भी देखते हैं। यदि इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर का वातावरण सुखद और सकारात्मक बना रह सकता है।
Vastu Tips: मंगलवार को करें ये खास उपाय, बजरंगबली की कृपा से चमकेगा भाग्य

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। जो लोग नियमित रूप से इस दिन मंदिर जाते हैं और पूजा करते हैं, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। वास्तु उपायों से पाएं सुख-समृद्धिधार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने जीवन में तरक्की ला सकते हैं। इस दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को पान का पत्ता अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर करने में भी सहायक माना गया है। बिजनेस में नुकसान हो रहा है? अपनाएं ये उपायअगर व्यापार या नौकरी में लगातार नुकसान हो रहा है और मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो मंगलवार के दिन पांच पान के पत्तों की माला बनाकर अपने कार्यस्थल की पूर्व दिशा में टांगना लाभकारी माना जाता है। हर मंगलवार को इस माला को बदलना चाहिए और पुरानी माला को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है और नए अवसर मिलने लगते हैं। सिंदूर और सुपारी का विशेष महत्वमंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और सुपारी अर्पित करना भी बेहद शुभ माना गया है। यह दोनों वस्तुएं बजरंगबली को प्रिय हैं और इन्हें चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। अगर आप अपने जीवन में तरक्की, सुख और शांति चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इन आसान वास्तु उपायों को जरूर अपनाएं। सच्ची श्रद्धा और नियमित पूजा से न केवल आपके काम बनेंगे, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।
Vastu Tips: घर में धन-समृद्धि बढ़ाने के आसान उपाय, जानिए किन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली। घर में सुख-समृद्धि और धन की स्थिरता बनाए रखने के लिए Vastu Shastra में कई सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि यदि इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। वास्तु के अनुसार सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम घर की साफ-सफाई को बनाए रखना है। कहा जाता है कि स्वच्छ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जिससे बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। मुख्य द्वार को वास्तु शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसे घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। मान्यता है कि मुख्य दरवाजे पर मोर पंख लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और घर में शांति एवं समृद्धि का वास होता है।इसके अलावा बेडरूम से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार कमरे में चांदी की वस्तु या हाथी की मूर्ति रखने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और राहु से जुड़े दोषों में कमी आती है। इससे मानसिक शांति और स्थिरता बनी रहती है। धन और समृद्धि की देवी Lakshmi को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी बताए जाते हैं। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन घर में लक्ष्मी यंत्र स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसे मुख्य द्वार के आसपास रखने की सलाह दी जाती है ताकि घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न कर सके। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि इन उपायों का पालन पूरी श्रद्धा और नियमितता के साथ करना चाहिए। हालांकि, इसे जीवन में सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ जोड़ना भी जरूरी है, तभी वास्तविक परिवर्तन देखने को मिलता है। mकुल मिलाकर, वास्तु शास्त्र के ये सरल उपाय घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।
Astro Tips: घर में दरिद्रता ला सकती है आपकी ये 4 आदतें, ज्योतिष में बताया गया अलक्ष्मी का संकेत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इंसान की दिनचर्या और उसकी कुछ सामान्य आदतें भी उसके जीवन, भाग्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालती हैं। शास्त्रों में जहां कई आदतों को शुभ और लाभकारी बताया गया है, वहीं कुछ व्यवहार ऐसे भी माने जाते हैं जो घर की बरकत को प्रभावित कर सकते हैं और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अनजाने में की जाने वाली कुछ आदतें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, जिसे अलक्ष्मी का प्रभाव माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ आदतें जिन्हें सुधारने की सलाह दी जाती है। बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत ज्योतिष के अनुसार बिना वजह लगातार पैर हिलाना अशुभ माना जाता है। इसे मानसिक अस्थिरता और चंद्रमा की कमजोरी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि यह आदत आर्थिक असंतुलन पैदा कर सकती है और अनावश्यक खर्च बढ़ा सकती है। नाखून चबाने की आदत नाखूनों को दांतों से चबाना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इसे नकारात्मक आदत भी माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह आत्मविश्वास को प्रभावित करती है और करियर में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। इसे दरिद्रता को आकर्षित करने वाली आदतों में भी शामिल किया गया है। भोजन बनाते समय बार-बार चखना या खाना शास्त्रों में रसोई को पवित्र स्थान और मां अन्नपूर्णा का प्रतीक माना गया है। ऐसे में खाना बनाते समय बार-बार भोजन चखना या उसे जूठा करना अनुशासनहीन माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है और बरकत प्रभावित होती है। दोनों हाथों से सिर खुजलाना ज्योतिष ग्रंथों में शरीर की गतिविधियों को लेकर भी कुछ संकेत बताए गए हैं। इनमें दोनों हाथों से एक साथ सिर खुजलाना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि यह आदत निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर परिवार के लिए काफी जरूरी होता है। इसमें बताए गए नियम का पालन करने से आपके भाग्य में परिवर्तन भी होते हैं। घर परिवार में सुख समृद्धि पाने के लिए छोटे-मोटे उपायों को जरूर करना चाहिए। हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और चारों तरफ से उसे तरक्की हो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने घर में लगे हुए वास्तु दोष को दूर करना चाहिए। अगर आपके घर में नकारात्मकता और वास्तु दोष का संचार है तब तरक्की दूर-दूर तक आपके घर में नहीं आएगी। इस दूर करने के लिए नीचे वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय दिए गए हैं जिन्हें आपको अपनाना चाहिए। जरूर करें वास्तु उपायघर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको घर की साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान रखना चाहिए। कभी भी मुख्य द्वार पर अंधेरा नहीं रहना चाहिए अगर ऐसा होता है तो देवी देवता आपके घर में प्रवेश नहीं करते हैं जिसके कारण आपका कोई भी कार्य सफल नहीं होता है और घर में बरकत रुक जाती है। इसके साथ ही मुख्य द्वार की अगल-बगल आपको कूड़ा या फिर टूट- फूटा सामान नहीं रखना चाहिए। घर में सुख समृद्धि बनी रहे और नकारात्मकता दूर हो इसके कारण आपके घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। कपूर जलाकर पूरे घर में दिखना चाहिए ताकि आपके घर में शुद्धता बनी रहे इसके साथ ही अगर आपके घर में मंदिर है तो रोजाना पूजा पाठ करें। जिस घर में मंदिर रहने के बाद भी लोग पूजा अर्चना नहीं करते हैं वहां पर देवी देवता का भी आगमन नहीं होता है और कई समस्या खड़ी हो जाती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आपके घर के साथ-साथ किचन और बाथरूम में भी साफ सफाई नहीं होती है तब भी वास्तु दोष आपको घेरे रहता है। इसके साथ ही कई लोग अपने बालकनी में भी फूल पौधे लगा देते हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं रखते हैं उनकी पट्टियां टूट कर ऐसे ही टूटी हुई रहती हैं फूल पौधे सूखे पड़े रहते हैं सबसे घर की आर्थिक स्थिति में प्रभाव पड़ता है।
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। इसमें बताए गए उपायों को करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं। आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे देवी देवताओं की कृपा उसके घर में हो लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पता है। क्योंकि वास्तु दोष आपके घर में इतना बढ़ जाता है कि वह आने वाली हर तरक्की को रोक देता है। इसलिए आपको ही उपाय पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि आपके घर में लगा हुआ तो उसे खत्म हो और जीवन में सफलता मिले। जरूर अपनाएं ये वास्तु शास्त्र के नियमअगर आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या लगातार आ रही है तब आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है। इसे दूर करने के लिए आपको अपने घर को शुद्ध करना चाहिए। घर की पूरी साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए इसके साथ ही जहां पर आप अपनी तिजोरी रख रहे हैं उसकी अगल-बगल भी साफ सफाई करें चोरी के आसपास गंगाजल छिड़क और शुद्धता बनाए रखें। ऐसा कहां जाता है की तिजोरी अगर साफ नहीं रहती है तो धन आकर्षित नहीं होता है माता लक्ष्मी भी नाराज रहती हैं। घर की सुख शांति को बढ़ाने के लिए आपके घर के मुख्य द्वार पर आम के बने तोरण लगाने चाहिए मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए आप स्वास्तिक भी बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के आसपास अंधेरा नहीं रखते हैं अंधेरा रखने से घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसके बाद आपकी तरक्की में बाधा पहुंचती है। इसके साथ ही देवी देवता भी अंधेरा होने के कारण घर में दस्तक नहीं देते हैं। जिससे कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। घर में सुख समृद्धि पाने के लिए आपके घर की बनी मंदिर में हमेशा पूजा पाठ करते रहना चाहिए क्योंकि पूजा पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है देवी देवताओं की कृपा आपको मिलती है। आपको अपने घर में हमेशा कपूर जलाना चाहिए और पूरे घर को दिखाना चाहिए इससे घर की उन्नति और विकास में बढ़ोतरी होती है घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक का संचार होता है।