Chambalkichugli.com

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर परिवार के लिए काफी जरूरी होता है। इसमें बताए गए नियम का पालन करने से आपके भाग्य में परिवर्तन भी होते हैं। घर परिवार में सुख समृद्धि पाने के लिए छोटे-मोटे उपायों को जरूर करना चाहिए। हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और चारों तरफ से उसे तरक्की हो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने घर में लगे हुए वास्तु दोष को दूर करना चाहिए। अगर आपके घर में नकारात्मकता और वास्तु दोष का संचार है तब तरक्की दूर-दूर तक आपके घर में नहीं आएगी। इस दूर करने के लिए नीचे वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय दिए गए हैं जिन्हें आपको अपनाना चाहिए। जरूर करें वास्तु उपायघर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको घर की साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान रखना चाहिए। कभी भी मुख्य द्वार पर अंधेरा नहीं रहना चाहिए अगर ऐसा होता है तो देवी देवता आपके घर में प्रवेश नहीं करते हैं जिसके कारण आपका कोई भी कार्य सफल नहीं होता है और घर में बरकत रुक जाती है। इसके साथ ही मुख्य द्वार की अगल-बगल आपको कूड़ा या फिर टूट- फूटा सामान नहीं रखना चाहिए। घर में सुख समृद्धि बनी रहे और नकारात्मकता दूर हो इसके कारण आपके घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। कपूर जलाकर पूरे घर में दिखना चाहिए ताकि आपके घर में शुद्धता बनी रहे इसके साथ ही अगर आपके घर में मंदिर है तो रोजाना पूजा पाठ करें। जिस घर में मंदिर रहने के बाद भी लोग पूजा अर्चना नहीं करते हैं वहां पर देवी देवता का भी आगमन नहीं होता है और कई समस्या खड़ी हो जाती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आपके घर के साथ-साथ किचन और बाथरूम में भी साफ सफाई नहीं होती है तब भी वास्तु दोष आपको घेरे रहता है। इसके साथ ही कई लोग अपने बालकनी में भी फूल पौधे लगा देते हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं रखते हैं उनकी पट्टियां टूट कर ऐसे ही टूटी हुई रहती हैं फूल पौधे सूखे पड़े रहते हैं सबसे घर की आर्थिक स्थिति में प्रभाव पड़ता है।

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। इसमें बताए गए उपायों को करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं। आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे देवी देवताओं की कृपा उसके घर में हो लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पता है। क्योंकि वास्तु दोष आपके घर में इतना बढ़ जाता है कि वह आने वाली हर तरक्की को रोक देता है। इसलिए आपको ही उपाय पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि आपके घर में लगा हुआ तो उसे खत्म हो और जीवन में सफलता मिले। जरूर अपनाएं ये वास्तु शास्त्र के नियमअगर आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या लगातार आ रही है तब आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है। इसे दूर करने के लिए आपको अपने घर को शुद्ध करना चाहिए। घर की पूरी साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए इसके साथ ही जहां पर आप अपनी तिजोरी रख रहे हैं उसकी अगल-बगल भी साफ सफाई करें चोरी के आसपास गंगाजल छिड़क और शुद्धता बनाए रखें। ऐसा कहां जाता है की तिजोरी अगर साफ नहीं रहती है तो धन आकर्षित नहीं होता है माता लक्ष्मी भी नाराज रहती हैं। घर की सुख शांति को बढ़ाने के लिए आपके घर के मुख्य द्वार पर आम के बने तोरण लगाने चाहिए मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए आप स्वास्तिक भी बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के आसपास अंधेरा नहीं रखते हैं अंधेरा रखने से घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसके बाद आपकी तरक्की में बाधा पहुंचती है। इसके साथ ही देवी देवता भी अंधेरा होने के कारण घर में दस्तक नहीं देते हैं। जिससे कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। घर में सुख समृद्धि पाने के लिए आपके घर की बनी मंदिर में हमेशा पूजा पाठ करते रहना चाहिए क्योंकि पूजा पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है देवी देवताओं की कृपा आपको मिलती है। आपको अपने घर में हमेशा कपूर जलाना चाहिए और पूरे घर को दिखाना चाहिए इससे घर की उन्नति और विकास में बढ़ोतरी होती है घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक का संचार होता है।

गुरुवार की शाम में करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की बरसात होगी आपके घर पर

नई दिल्ली । गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है और इस दिन किए गए उपायों का प्रभाव भी जल्दी दिखता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और धन की कमी दूर हो, तो गुरुवार की शाम को प्रदोष काल में कुछ खास उपाय जरूर करें। मान्यता है कि शाम के समय घर में मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है और इस समय दीपक जलाने से वे प्रसन्न होती हैं। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए गुरुवार की शाम को ईशान कोण में दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धन लाभ के योग बनते हैं। खासकर जब यह दीपक प्रदोष काल में जलाया जाए तो इसके प्रभाव और भी बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, शाम के समय घर के आंगन में दीपक जलाना भी शुभ होता है। पुराने समय में लोग आंगन में दीपक जलाकर अंधेरे को दूर करते थे। आज भी अगर आप अपने आंगन में दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए प्रदोष काल में तुलसी के पास दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से विष्णु-लक्ष्मी की कृपा से घर में धन लाभ होता है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। गुरुवार की शाम को इन उपायों को नियमित रूप से करने से न केवल घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि धन-लाभ के अवसर भी बढ़ते हैं। अगर आप सच्‍चे मन से और श्रद्धा के साथ दीपक जलाएंगे तो माना जाता है कि मां लक्ष्मी आपके घर पर अपनी कृपा बरसाएंगी और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।