Chambalkichugli.com

PROTEST AGAINST LOVE JIHAD: पिपरई में कथित लव जिहाद पर बवाल, विहिप-बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

alleged love jihad

HIGHLIGHTS: पिपरई में कथित लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन विहिप और बजरंग दल ने निकाली रैली NSA और बुलडोजर कार्रवाई की मांग बड़े आंदोलन की दी गई चेतावनी प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग   PROTEST AGAINST LOVE JIHAD: अशोकनगर। मध्य प्रदेश के पिपरई में कथित लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले को लेकर गुरुवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रांगण से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। DATIYA BOY RAPED: दतिया में 8 साल के लड़के के साथ दरिंदगी, मेहँदी लाने के बहाने ले गया था आरोपी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें कथित मामले में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “बेटी बचाओ” जैसे नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की। Heatwave Alert: बढ़ते तापमान और लू से बढ़ रही परेशानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी NSA और बुलडोजर कार्रवाई की मांग ज्ञापन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई, अवैध संपत्तियों की जांच, बुलडोजर कार्रवाई और पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ितों को सहायता देने की बात भी रखी गई। 100 कैमरे 22 लाख की रिकवरी ग्वालियर में पुलिस ने पेश की ईमानदारी की अनोखी कहानी प्रदर्शनकारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी बजरंग दल के प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी ने कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने लव जिहाद, लैंड जिहाद और अवैध धर्मांतरण पर सख्त रोक लगाने की मांग की। GWALIOR JAH HOSPITAL: महिला की रिपोर्ट से पुरुष का इलाज! JAH अस्पताल में चूक से गई जान प्रशासन पर दबाव प्रदर्शन में किन्नर समाज की प्रतिनिधि चांदनी मौसी भी शामिल रहीं। उन्होंने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के संकेत दिए हैं।