Chambalkichugli.com

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: विजय को बहुमत साबित करने की शर्त, राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन पर अड़ा रुख

नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है, जहां एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी TVK के लिए सरकार गठन फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने साफ संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री पद की शपथ तभी संभव है जब विजय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत साबित करें। राज्यपाल की शर्त: 118 विधायकों का समर्थन जरूरीसूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने विजय से कहा है कि वे राज्य में “स्थिर सरकार” चाहते हैं। इसी वजह से उन्हें सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले 118 विधायकों का समर्थन पत्र दिखाने को कहा गया है।विजय ने बुधवार को 113 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था, लेकिन राज्यपाल ने इसे पर्याप्त नहीं माना और बहुमत के लिए अतिरिक्त समर्थन की मांग की। TVK को और समर्थन की जरूरत234 सदस्यीय विधानसभा में: टीवीके  के पास कुल 108 सीटें हैंविजय के पास दो सीटें होने के कारण एक सीट छोड़ने के बाद संख्या 107 रह जाती हैबहुमत के लिए 118 का आंकड़ा जरूरी है। इस स्थिति में TVK को अभी भी कम से कम 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 5 विधायकों ने पार्टी को समर्थन दिया है। लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मुलाकातविजय गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे। करीब एक घंटे की बैठक के बाद वह वहां से रवाना हुए। इससे पहले भी वे समर्थन पत्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन मामला अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। DMK और AIADMK में संभावित हलचलराजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा तेज है कि DMK और AIADMK के बीच सरकार गठन को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्नाद्रमुक सरकार बनाने पर विचार कर सकती हैद्रमुक बाहर से समर्थन दे सकती हैछोटे दलों को भी इस संभावित फॉर्मूले में शामिल किया जा सकता हैहालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीजेपी की नजर बंगाल और तमिलनाडु दोनों परइसी बीच गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे को लेकर भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। वे वहां सरकार गठन की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बीजेपी ने उन्हें बंगाल का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

TAMILNADU ELECTION 2026: CM एमके स्टालिन को उनके पुराने साथी वी.एस. बाबू ने दी पटखनी

CM MK STALIN

HIGHLIGHTS: कोलाथुर सीट से CM स्टालिन को हार TVK उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने दी मात स्टालिन लगातार 3 बार यहां से जीत चुके थे बाबू पहले DMK में रह चुके हैं तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर   TAMILNADU ELECTION 2026: कोलकाता। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट लंबे समय से उनका गढ़ मानी जाती थी, जहां से वे 2011, 2016 और 2021 में लगातार चुनाव जीतते आए थे। लेकिन इस बार के नतीजों ने सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। बंगाल फतह के बाद बीजेपी का अगला टारगेट पंजाब! जीत के जोश में बड़ा सियासी ऐलान पुराने साथी वीएस बाबू ने दी मात वीएस बाबू जो कभी DMK से जुड़े रहे थे, ने स्टालिन को कड़ी टक्कर देते हुए हराया। वह Vijay की पार्टी TVK के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि दोनों नेताओं का पुराना राजनीतिक रिश्ता रहा है। पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव, प्रतीकों की लड़ाई में भाजपा की बढ़त.. पार्टी बदलकर बदली किस्मत वीएस बाबू पहले DMK में सक्रिय थे और 2011 में स्टालिन के चुनाव प्रबंधन में भी भूमिका निभा चुके थे। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ AIADMK जॉइन की और फिर 7 फरवरी 2026 को TVK में शामिल हो गए। उनकी यह रणनीति इस चुनाव में कारगर साबित हुई और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। बंगाल के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर भोपाल में जश्न, शिवराज सिंह ने बांटी ‘झालमुड़ी’, बोले- मोदी है तो मुमकिन है स्टालिन का सियासी सफर एमके स्टालिन तमिलनाडु की राजनीति के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री एम् करूणानिधि के बेटे हैं और 2018 में उनके निधन के बाद DMK की कमान संभाली थी। कोलाथुर सीट उनके राजनीतिक करियर की मजबूत पहचान रही, लेकिन इस बार यह किला ढह गया।

BJP Ajay Alok’s statement: अजय आलोक के बयान से मचा बवाल, बोले-गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद

AJAY ALOK'S STATEMENT

HIGHLIGHTS: अजय आलोक का बयान बना चर्चा का केंद्र बंगाल और असम में BJP की बड़ी बढ़त तमिलनाडु में TVK ने किया बड़ा उलटफेर केरल में UDF की मजबूत स्थिति पुडुचेरी में मिलाजुला परिणाम   BJP Ajay Alok’s statement: नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय अलोक का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने कहा है कि गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, अब देश में मोदी का राष्ट्रवाद चलेगा। इस बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। BJP इसे अपने पक्ष में जाती हवा का संकेत मान रही है, जबकि विपक्ष इसे बयानबाजी करार दे रहा है। बंगाल में बीजेपी की ‘सुनामी’ के संकेत, स्वाति मालीवाल बोलीं- खत्म होगी गुंडागर्दी और तुष्टिकरण की राजनीति बंगाल-असम में BJP की बढ़त रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में BJP 191 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी TMC 97 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं असम में BJP 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस 24 सीटों पर पीछे है। इन नतीजों से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में BJP की मजबूत पकड़ दिख रही है। स्पाइसजेट को कोर्ट से बड़ा झटका, रियल एस्टेट निवेश में रिकॉर्ड 37% उछाल तमिलनाडु में नई राजनीति का उभार तमिलनाडु में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विजय थलापति की नई पार्टी TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि DMK 61 और AIADMK 64 सीटों पर आगे हैं। यह ट्रेंड राज्य की पारंपरिक राजनीति में बदलाव का संकेत दे रहा है और नई राजनीतिक ताकत के उभरने की कहानी बता रहा है। SEBI Update: कमोडिटी डेरिवेटिव्स में एंट्री को लेकर अनिश्चितता, रेगुलेटर्स के बीच सहमति नहीं केरल-पुडुचेरी में अलग तस्वीर केरल में UDF 101 सीटों पर आगे चलकर मजबूत स्थिति में है, जबकि LDF 36 सीटों पर सिमट गया है। वहीं पुडुचेरी में AINRC 9 सीटें जीत चुकी है और BJP 2 सीटें जीतकर एक पर आगे है। कुल मिलाकर इन चुनावी रुझानों ने देश की राजनीति में नई दिशा और नए समीकरणों की ओर इशारा किया है।

TAMILNADU ELECTION: तमिलनाडु में ‘थलापति’ की सुनामी, DMK-AIADMK को बड़ा झटका; TVK की ऐतिहासिक बढ़त

TAMILNADU ELECTION

HIGHLIGHTS: TVK+ 105 सीटों पर आगे, रुझानों में बड़ी बढ़त AIADMK+ 81 और DMK+ 48 सीटों पर पीछे 23 अप्रैल को एक चरण में हुई थी वोटिंग 2 फरवरी 2024 को बनी थी TVK पार्टी विजय बने चुनाव के सबसे बड़े चेहरे   TAMILNADU ELECTION: चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी TVK ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। सुबह 11:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार TVK+ 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIADMK+ 81 सीटों पर और DMK+ 48 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। 234 सीटों वाले इस राज्य में यह ट्रेंड सत्ता परिवर्तन के संकेत दे रहा है। होर्मुज में बड़ा खेल? अमेरिका ने ईरानी जहाज छोड़कर पाकिस्तान को क्यों सौंपा, ट्रम्प के ‘रेस्क्यू मिशन’ से बढ़ा समुद्री तनाव दिग्गज पार्टियां पिछड़ीं तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में लंबे समय से वर्चस्व रखने वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम इस बार पीछे छूटती दिख रही हैं। TVK की तेजी ने इन दोनों स्थापित दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम राज्य में नई राजनीति के उभार का संकेत है। शराब पीकर पंजाब चला रहे भगवंत मान, इन्हें हटाएं; भाजपा की राज्यपाल से मांग कब हुई वोटिंग, कब आएंगे नतीजे तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना 4 मई को हो रही है और देर रात तक सभी सीटों के अंतिम परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल रुझानों ने ही सियासी माहौल को गरमा दिया है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं। एमपी में आज 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी TVK: नई पार्टी, बड़ा असर TVK यानी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ की स्थापना 2 फरवरी 2024 को विजय ने की थी। यह सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में सामने आई, जिसका लक्ष्य सभी वर्गों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से दूरी बनाकर सीधे विधानसभा चुनाव में दमदार एंट्री की। इंदौर जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 10 लाख से अधिक की चांदी व अष्टधातु की मूर्तियां गायब, CCTV में कैद हुए चोर सियासत में नया हीरो अभिनेता से राजनेता बने विजय ने कम समय में ही सियासत में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सियासी गलियारों में उनकी रणनीति और लोकप्रियता की चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि TVK ने यह साबित कर दिया है कि नई पार्टी भी जनता का भरोसा जीतकर बड़ी जीत हासिल कर सकती है।