Chambalkichugli.com

Morena High Tension Line Child Death: हाईटेंशन का तार गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, 11KV की लाइन से लगा झटका

Morena High Tension Line Child Death

HIGHLIGHTS:  11 केवी लाइन का तार टूटने से हादसा खेत में खेल रहे 3 साल के बच्चे की मौत परिवार में इकलौता बेटा था मासूम बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार   Morena High Tension Line Child Death: मध्यप्रदेश। मुरैना के माता बसैया इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 11 KV का हाईटेंशन तर गिरने की वजह से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी। यह घटना 5 मई दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब पिता विजय पाठक बजे अपने बेटे राघव को लेकर खेत की तिबारियों पर गए थे। GWALIOR SCHOOL SELLING ALCOHOL: स्कूल बना शराब का अड्डा! मुरैना में क्लासरूम से अवैध शराब बिक्री का VIDEO वायरल खेलते समय बच्चे पर गिरा तार पिता विजय खेतों में ट्रैक्टर पर अपना काम कर रहे थे और मासूम राघव पास में ही खेल रहा था। इसी दौरान अचानक 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे राघव के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज: बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी, BJP ने शाह-नड्डा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी पांच बहनो में एक भाई सूचना की मने तो हादसे का शिकार हुआ राघव पांच बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था। घर में सबसे छोटा होने की वजह से वह अक्सर अपने पिता के साथ ही रहता था और आज भी उनके साथ ही खेत पर गया था। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सहम गया है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। UAE हमले पर भारत का कड़ा रुख: 3 भारतीय घायल, PM मोदी बोले- नागरिकों पर हमला बर्दाश्त नहीं PM कराने से किया इंकार माता बसैया के थानां प्रभारी का कहना है कि तार टूटने से बच्चे की मौत हुई है, जिसके बाद परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों को समझाया। जब पूरी घटना को लेकर बिजली विभाग के एसई सुरेश कुमार को संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।

Bijroni Shanti Dham Fire : शिवपुरी में आग लगने से झुलसे 80 से ज़्यादा पेड़, स्मृति में लगाए थे पौधे

Bijroni Shanti Dham Fire

HIGHLIGHTS: शांति धाम में 80-90 पेड़ आग में झुलसे अज्ञात असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप स्मृति में लगाए गए पौधों को भारी नुकसान ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग वर्षों की मेहनत और पर्यावरण को बड़ा झटका Bijroni Shanti Dham Fire : ग्वालियर। शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद के बिजरोनी गांव स्थित शांति धाम में रविवार को आगजनी की गंभीर घटना सामने आई। बता दें कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग में लगभग 80 से 90 पेड़ झुलस गए, जबकि कई अन्य पौधे भी इसकी चपेट में आ गए। कुल 250 पेड़-पौधों में से बड़ी संख्या प्रभावित होने से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। UPI और दक्षिण कोरियाई पेमेंट सिस्टम के बीच ऐतिहासिक करार, लेन-देन होगा अब और भी आसान! वर्षों की मेहनत पर फिरा पानी ग्रामीणों ने बताया कि शांति धाम को वर्षों की मेहनत और समर्पण से विकसित किया गया था। यहां अंतिम संस्कार के बाद दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में एक-एक पेड़ लगाने की परंपरा शुरू की गई थी। इस अनूठी पहल ने इस स्थान को भावनात्मक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद खास बना दिया था। सेंसेक्स और निफ्टी में ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति: विदेशी तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की तलाश में निवेशक, छोटे शेयरों में गिरावट ने बिगाड़ा बाजार का मूड! युवाओं और ग्रामीणों की मेहनत पर चोट गांव के युवाओं और स्थानीय निवासियों ने मिलकर यहां सैकड़ों पौधे लगाए थे और उनकी नियमित देखभाल भी की जाती थी। धीरे-धीरे यह मुक्तिधाम हरे-भरे परिसर में बदल गया था, जो अब आगजनी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ पेड़ों का नुकसान नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपरा पर हमला है। एक मशहूर अभिनेत्री जिसने परिवार को दी प्राथमिकता, और बॉलीवुड को ‘करिश्मा-करीना’ के रूप में दी सबसे बड़ी विरासत! पर्यावरण और भावनाओं को दोहरी चोट इस आगजनी से न केवल हरियाली को नुकसान हुआ है, बल्कि उन परिवारों की भावनाएं भी आहत हुई हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों की स्मृति में ये पौधे लगाए थे। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।