GUNA SON MURDERED FATHER: बाइक की चाबी के पीछे हुआ विवाद, तो बेटे ने अपने पिता को ही मारदी गैंती; बाप की मौत

HIGHLIGHTS: गुना में बाइक की चाबी को लेकर पिता की हत्या बेटे ने गैंती से सिर पर किया हमला घायल पिता की अस्पताल में मौत आरोपी बेटा मौके से फरार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की GUNA SON MURDERED FATHER:मध्यप्रदेश। गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के सगोरिया गांव में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। करीब 40 वर्षीय रमेश जाटव और उनके बड़े बेटे विकास जाटव के बीच बाइक की चाबी और पेट्रोल को लेकर विवाद हो गया। रमेश एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और उन्होंने बेटे से बाइक की चाबी मांगी थी। IPL 2026 अपडेट: टॉप 4 की रेस हुई और रोमांचक, RCB ने बढ़ाई मुश्किलें.. बात बढ़ी और घर के अंदर से लाई गैंती परिजनों के अनुसार, बेटे ने चाबी देने से इनकार करते हुए कहा कि टैंक फुल है और पहले पेट्रोल निकालकर ही चाबी देगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इसके बाद आरोपी बेटा घर के अंदर गया और वहां से गैंती लेकर आया। बाहर आते ही उसने अपने पिता के सिर पर गैंती से हमला कर दिया, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। Uttarakhand Board Result 2026 जारी 10वीं में 98% पास 12वीं में लड़कियों का जलवा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत घटना के बाद परिजन घायल रमेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उन्हें डायल 112 की मदद मिली। पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन शनिवार तड़के करीब 3 बजे रमेश जाटव ने दम तोड़ दिया। रिलायंस का दमदार प्रदर्शन चौथी तिमाही में 20589 करोड़ मुनाफा 6 रुपए डिविडेंड का ऐलान पुलिस जांच में जुटी म्याना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदौरिया के अनुसार, आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग पारिवारिक विवाद में हुई इस हिंसा से स्तब्ध हैं।
BHIND PROTEST: भिंड में थाने के बाहर हंगामा, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप

HIGHLIGHTS: गोरमी थाने से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा करीब एक घंटे तक सड़क पर चक्का जाम थाने में तोड़फोड़ की कोशिश के आरोप पुलिस ने जांच शुरू की, कार्रवाई का आश्वासन BHIND PROTEST: ग्वालियर। भिंड के गोरमी थाना क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब मारपीट के एक मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। Football LaLiga: इंजरी टाइम में टूटा सपना रियल मैड्रिड का बेटिस ने छीना अहम जीत का मौका आरोपी की तलाश और दोबारा बरामदगी जानकारी के अनुसार, गजराज सिंह जाटव नामक आरोपी को एक मारपीट के मामले में पुलिस थाने लाई थी। गुरुवार रात बिजली गुल होने के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बाद में सूचना मिली कि आरोपी एक गांव में बंधक अवस्था में है, जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर से हिरासत में ले लिया। थाने पर विरोध, चक्का जाम और हंगामा आरोपी को दोबारा थाने लाए जाने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान थाने में घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश और पुलिस के साथ बहस की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। KEJRIWAL CONTROVERSY: Contempt of Court क्या है और कितनी मिलती है सजा? केजरीवाल से रवीश कुमार तक नोटिस के बाद बढ़ी चर्चा पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। भिंड एसपी असित यादव के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई तय है।