MORENA ENCROACHMENT ACTION: मुरैना में VIP रोड पर चला बुलडोजर, नगर निगम का बड़ा एक्शन

HIGHLIGHTS: मुरैना के VIP रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की ठेले और गुमठियां हटाकर किया जब्त कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने किया विरोध ट्रैफिक सुधारने के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान MORENA ENCROACHMENT ACTION: मध्यप्रदेश। मुरैना में VIP रोड पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। बता दें कि सड़क किनारे लगी लोहे और लकड़ी की गुमठियां, ठेले और अस्थाई कब्जों को हटाया गया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही थी। तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद विवाद: भाई ने लगाया जबरन कीटनाशक पिलाने का गंभीर आरोप निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई नगर निगम और पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान सड़क किनारे रखी गुमठियों और ठेलों को हटाकर निगम की गाड़ियों में जब्त किया गया। अधिकारियों ने पूरे इलाके में सख्ती के साथ अभियान चलाया। इंदौर जैसी जनहानि का डर: सतना में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों में असमंजस विरोध के बीच जारी रही कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। साथ ही प्रशासन ने लोगों को समझाइश देते हुए सड़क खाली करवाई और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की बात भी कही। 16 कंपनियां करेंगी भर्ती: सीहोर रोजगार मेले में युवाओं के लिए बड़े अवसर पहले ही दी गई थी चेतावनी नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धाकरे ने बताया कि VIP रोड पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।