Chambalkichugli.com

GUNA VIRAL VIDEO: ससुराल विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, गुना में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

GUNA VIRAL NEWS

HIGHLIGHTS: गुना में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता ससुराल विवाद के बाद उठाया कदम 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा प्रशासन ने समझाइश देकर बचाई जान सुरक्षित नीचे उतरने पर लोगों ने ली राहत की सांस   GUNA VIRAL VIDEO: मध्यप्रदेश। गुना जिले की कुंभराज तहसील के ग्राम खेजरा रामा में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बता दें कि महिला को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। DATIYA CYBER CRIME: सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल,फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया गलत काम पारिवारिक विवाद से परेशान महिला बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय निकिता की शादी करीब तीन साल पहले कुलदीप मीना से हुई थी। पिछले कुछ समय से उसका ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था, बस इसी से परेशान होकर वह गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। HDFC बैंक का बड़ा बयान, 45 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपों से किया इनकार पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर निचे उतरा सूचना मिलते ही कुंभराज तहसीलदार कमल मंडेलिया, थाना प्रभारी पंकज त्यागी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की टीमों को भी बुलाया गया। महिला काफी नाराज थी और नीचे आने को तैयार नहीं थी, ऐसे में अधिकारियों ने समझदारी दिखाते हुए लाउडस्पीकर के जरिए उससे लगातार बातचीत की और उसकी हर समस्या सुनने का भरोसा दिलाया। ईदगाहों में उमड़ी भीड़, लोगों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी आश्वासन के बाद सुरक्षित नीचे उतरी महिला अधिकारियों ने महिला से कहा कि उसकी हर समस्या को प्रशासनिक और कानूनी दायरे में रहकर सुना जाएगा। काफी देर तक चली समझाइश के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई। महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही महिला का चेकअप भी किया, बाद में महिला को समझाइश के साथ छोड़ किया गया।

VIRAL COUPLE: प्रेमिका बोली- अगर चाहते है तो दतिया कलेक्टर से मिलके दिखाओ, UP से MP पहुंचा युवक

Datia Viral News

HIGHLIGHTS: गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने यूपी से दतिया पहुंचा युवक कलेक्टर से मिलने से पहले कलेक्ट्रेट में हुआ बेहोश तीन दिन तक होटल में रुककर करता रहा इंतजार इलाज के दौरान युवक ने सुनाई पूरी कहानी कलेक्टर बोले- युवक से जरूर करेंगे मुलाकात   VIRAL COUPLE: दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देख कर लोग हैरान है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक युवक सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने के लिए दतिया कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़ेेा से मिलने पहुंच गया। लोकिन कलेक्टर से मिलने के पहले ही गर्मी और थकान के कारण उसकी तबियत खराब हो गई, जिसके चलते परिसर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पन्ना में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, कई वाहन चकनाचूर; बिजली के खंभे टूटने से सप्लाई ठप गर्लफ्रेंड ने बोला कलेक्टर से मिलकर दिखाओ 26 वर्षीय राजकुमार यूपी के चंदौली का रहने वाला है, राजकुमार का कहना है कि वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर है और सोशल मीडिया पर कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि अगर वह सच में उसे चाहता है तो एक बार दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए। इसी जिद को पूरा करने के लिए वह यूपी से दतिया चला आया। छतरपुर में XUV से हो रही थी शराब तस्करी, जंगल में 369 लीटर देशी शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार शनिवार को अवकाश के कारण नहीं हुई मुलाकात राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा था, लेकिन छुट्टी होने की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसकी वजह से रविवार को भी उसे होटल में रुकना पड़ा, फिर सोमवार को वह दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचा गया। लेकिन तेज गर्मी और कमजोरी के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जल संरक्षण अभियान में शामिल हुए मंत्री-कलेक्टर, तालाब सफाई में लिया हिस्सा होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे युवक ने बताया कि आने-जाने और होटल में रुकने के दौरान उसके सारे पैसे खत्म हो गए। हालत यह हो गई कि उसके पास होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे। उसने अपने परिचितों से मदद मांगी है। वहीं कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने कहा कि उन्हें युवक के बारे में जानकारी मिली है और वे उससे मुलाकात करेंगे। जरूरत पड़ी तो अस्पताल जाकर भी हालचाल लेंगे।  

होटल में शर्मनाक हरकत: महिला खिलाड़ियों का वीडियो बनाने पर श्रीलंकाई U-19 क्रिकेटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। Sri Lanka Under-19 Cricket Team से जुड़ा एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत को हिला दिया है। आरोप है कि टीम के दो युवा खिलाड़ियों ने होटल में ठहरी महिला खिलाड़ियों का आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना Colombo के नाराहेनपीटा इलाके की बताई जा रही है, जहां महिला खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बाथरूम के पास मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों खिलाड़ियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें करीब 5 लाख श्रीलंकाई रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह वीडियो किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा तो नहीं किया गया। इस घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) पर भी दबाव बढ़ गया है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई घोषित नहीं की है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब श्रीलंका क्रिकेट पहले से ही प्रशासनिक बदलावों और विवादों से गुजर रहा है। बोर्ड में हाल ही में कई बड़े बदलाव हुए हैं और एक अंतरिम समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो ऐसे मामलों की निगरानी कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंडर-19 स्तर पर इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं, क्योंकि यह न केवल खिलाड़ियों की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि खेल की गरिमा पर भी सवाल खड़े करती हैं। इस घटना ने खेल जगत में अनुशासन, सुरक्षा और नैतिकता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर जांच के नतीजों और बोर्ड की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

RAGHAV CHADHA: BJP जॉइन करते ही राघव चड्ढा को झटका, 24 घंटे में 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे, ‘Gen Z’ में नाराजगी

  RAGHAV CHADHA: नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में हालिया बदलाव के बाद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खासकर युवा वर्ग, यानी ‘Gen Z’, के बीच इस फैसले को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। SILVER-GOLD MARKET: निवेशकों की बिकवाली भारी पड़ी, एक हफ्ते में सोना 500 और चांदी 7,000 रुपये से ज्यादा कमजोर डिजिटल दौर में सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लोकप्रियता का अहम पैमाना माना जाता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा में शामिल होने से पहले राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो 24 घंटे के भीतर घटकर लगभग 13.5 मिलियन रह गए। यानी करीब 10 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #unfollowRaghavChadha ट्रेंड करता दिखा, जहां कई यूजर्स ने इस फैसले को ‘धोखा’ बताते हुए प्रतिक्रिया दी। अनीश गावंडे ने भी इस ट्रेंड का जिक्र करते हुए कहा कि इंटरनेट किसी को रातोंरात लोकप्रिय बना सकता है, तो उतनी ही तेजी से उसकी छवि को नुकसान भी पहुंचा सकता है। पुराने पोस्ट्स हटाने की चर्चा राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना वाले पुराने पोस्ट हटा दिए हैं। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि अब उनकी टाइमलाइन पर मोदी से जुड़े केवल दो पोस्ट बचे हैं, और दोनों ही सकारात्मक हैं। Scindia Inaugurates CSR Project: कोलारस बनेगा रक्षा हब; सिंधिया ने शिवपुरी में की ₹2500 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा युवाओं के बीच अलग पहचान थी राघव चड्ढा ने पितृत्व अवकाश, गिग वर्कर्स के मुद्दे और तेज डिलीवरी जैसे विषय उठाकर युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे एक दिन के लिए Blinkit के डिलीवरी पार्टनर भी बने थे, जिससे उनकी ‘ग्राउंड कनेक्ट’ वाली छवि मजबूत हुई थी। लेकिन राजनीतिक बदलाव के बाद उनके समर्थकों का एक हिस्सा उनसे निराश नजर आ रहा है। इस बीच दीक्षा कांडपाल जैसे विश्लेषकों ने भी सोशल मीडिया पर बढ़ती नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की ओर इशारा किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डेटा और रणनीति के जानकार माने जाने वाले राघव चड्ढा इस डिजिटल झटके से कैसे उबरते हैं और क्या वे युवाओं के बीच अपनी पहले जैसी लोकप्रियता फिर से हासिल कर पाते हैं।

किंग खान की ईद पोस्ट हुई वायरल कमेंट बॉक्स में उमड़ा फैंस का प्यार और मजेदार अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। ईद के पवित्र मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार तस्वीर साझा करते हुए सभी को मुबारकबाद दी। इस तस्वीर में वह डिजाइनर शेरवानी पहने बेहद शालीन अंदाज में सलाम करते नजर आए। उनके चेहरे की सादगी और मुस्कान ने फैंस को भावुक कर दिया। शाहरुख खान ने अपने संदेश में सभी के लिए खुशियां सुकून और रोशनी की कामना की। उन्होंने लिखा कि हर किसी को वह सब मिले जिसके लिए वह दुआ करता है बल्कि उससे भी ज्यादा। यह संदेश सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचा और देखते ही देखते उनकी पोस्ट वायरल हो गई। फैंस के लिए यह पोस्ट किसी तोहफे से कम नहीं रही। हर साल ईद पर शाहरुख अपने घर के बाहर आकर फैंस से मिलते थे और उन्हें शुभकामनाएं देते थे लेकिन इस बार सोशल मीडिया के जरिए दिया गया यह संदेश भी उतना ही खास साबित हुआ। कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कमेंट बॉक्स में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। किसी ने उन्हें ईद मुबारक कहकर अपना प्यार जताया तो किसी ने उन्हें असली किंग बताते हुए तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा कि आपका नाम ही काफी है हेटर्स को जवाब देने के लिए। वहीं कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में सेवइयां और बिरयानी की डिमांड कर डाली। दिलचस्प बात यह रही कि शाहरुख खान के इंटरनेशनल फैंस भी इस खुशी में शामिल नजर आए। ग्रीस से एक फैन ने लिखा कि भले ही वह इस त्योहार को नहीं मना रही लेकिन उसकी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। इस तरह यह पोस्ट सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके चाहने वालों को जोड़ने में सफल रही। अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें वह दमदार एक्शन करते दिखाई देंगे। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सलमान खान ने भी ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी। उनकी फिल्म मातृभूमि को लेकर भी चर्चा तेज है। दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और अब सभी की नजरें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं कि कौन सी फिल्म ज्यादा धमाल मचाती है। फिलहाल ईद के मौके पर शाहरुख खान की यह पोस्ट लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है।