Wife Left Husband : पति को ठुकरा कर प्रेमी का थामा हाथ; हाई कोर्ट में टूटा 17 महीने में रिश्ता!

HIGHLIGHTS: पत्नी ने कोर्ट में पति के साथ रहने से किया इनकार जज के सामने प्रेमी का हाथ थामकर जताई मर्जी पति ने भी पत्नी को अपनाने से किया मना 17 महीने में ही शादी टूटने की कगार पर कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक की सलाह दी Wife Left Husband : ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका की सुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि कोर्ट में पेश हुई महिला ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और खुलेआम अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। टाटा की लुटिया डुबो रहे नए कारोबार… ग्रुप का घाटा बढ़कर ₹29,000 करोड़ तक पहुंचने की संभावना पति के आरोप और पत्नी का बयान पति ने याचिका में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को कुलदीप राठौर ने बंधक बनाकर रखा है। हालांकि, महिला ने कोर्ट में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से पिछले 20 दिनों से अपने प्रेमी के साथ रह रही है और आगे भी उसी के साथ रहना चाहती है। CG: HC का बड़ा फैसला…. जग्गी हत्याकांड में पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे को आजीवन कारावास काउंसलिंग भी रही नाकाम सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों की काउंसलिंग कराई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। जानकारी के मुताबिक, पति पेशे से ड्राइवर है और काम के चलते अक्सर बाहर रहता था, इसी दौरान महिला का दूसरे व्यक्ति से संबंध बना और रिश्ते में दरार आ गई। करियर अपडेट: एनआईटी सिलचर में इंटर्नशिप के लिए 36 पद खाली, जल्द करें आवेदन कोर्ट का फैसला और रिश्ते का अंत दोनों की शादी नवंबर 2024 में हुई थी और महज 17 महीनों में ही रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक लेने की सलाह दी और महिला को उसकी मां के साथ जाने की अनुमति देते हुए याचिका को समाप्त कर दिया।