Chambalkichugli.com

Mata Kali Viral Video: मूर्ति विसर्जन के दौरान मां काली की प्रतिमा खंडित, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mata Kali Viral Video

Mata Kali Viral Video : राजगढ़। जिले के मोईली कला गांव में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक हादसा हुआ। प्रशासन द्वारा बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए क्रेन का इंतजाम किया गया था, लेकिन अचानक क्रेन पलट गई। इसके चलते मां काली की प्रतिमा जमीन पर गिरकर खंडित हो गई। घटना के समय मौके पर मौजूद लोग चकित रह गए और प्रतिमा गिरते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। क्रेन में बैठे ड्राइवर को हल्की चोट आई, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। सामने आया यह वीडियो राजगढ़ का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में यह हादसा साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने बताया कि बड़े मूर्तियों के विसर्जन में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन इस हादसे के कारण मां काली की प्रतिमा खंडित हो गई। (Mata Kali Viral Video) READ MORE : गुना की मोनिका धाकड़ का MP टीम में चयन, बास्केटबॉल चैंपियनशिप में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

कॉलेज में हुआ था युवा संसद का आयोजन, अब नशे की महफिल से धूमिल हुई छवि , Video वायरल

PM Shri Excellence Degree College viral video

PM Shri Excellence Degree College Satna(Video viral): मध्य प्रदेश के सतना जिले का पीएम श्री एक्सिलेंस डिग्री कॉलेज इन दिनों शिक्षा की बजाय शराब और गांजे की महफिल को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक 15 सेकंड के वीडियो ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। वीडियो में कॉलेज परिसर की पार्किंग में कुछ युवक खुलेआम शराब और नशे का सेवन करते नजर आ रहे हैं। कॉलेज में हुआ था युवा संसद का आयोजन चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ ही दिन पहले इसी पीएम श्री एक्सिलेंस डिग्री कॉलेज में युवा संसद जैसे शैक्षणिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिससे कॉलेज की छवि को सकारात्मक दिशा मिली थी। अब उसी परिसर में खुलेआम शराब और नशे का सेवन होते देख कॉलेज की साख पर बट्टा लग गया है। स्थानीय निवासियों और कॉलेज के छात्रों का कहना है कि इस तरह के दृश्य अब आम बात हो चुके हैं। आए दिन कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी देखी जाती है। कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल वीडियो में दिख रहे युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये शराब और गांजा पी रहे व्यक्ति कॉलेज के छात्र हैं या बाहरी लोग। हालांकि, इस घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इतनी बड़ी घटना के बावजूद कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नदारद दिखे, जिससे प्रशासन की लापरवाही पर शिकंजा कस रहा है। यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/mp-police-should-save-big-action-money-on-cyber-fraud-now-thugs-will-not-work/