GUNA SIBLINGS DEATH: दीवार ढहने से दो मासूम भाइयों की मौत, खेलते-खेलते मलबे में दबे

HIGHLIGHTS: गुना के बनयाई गांव में दर्दनाक हादसा 13 और 6 साल के सगे भाइयों की मौत छप्पर हटाने के दौरान अचानक गिरी दीवार मलबे में दबने से मौके पर ही मौत मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ‘ GUNA SIBLINGS DEATH: मध्यप्रदेश। गुना के आरोन क्षेत्र स्थित बनयाई गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां घर की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बता दें कि 13 वर्षीय कपिल और 6 वर्षीय अभिराज पास में खेल रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर ढह गई और दोनों मासूम मलबे के नीचे दब गए। नरसिंहपुर में रहस्य गहराया, छोटे भाई के खेत में मिला बड़े भाई का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप छप्पर हटाने के दौरान हुआ हादसा घटना के वक्त परिवार के सदस्य दीवार के ऊपर से छान-छप्पर हटा रहे थे। काम के दौरान दीवार कमजोर होकर अचानक गिर गई। बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे सीधे मलबे की चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई उन्हें बचा नहीं सका। AI डिक्टेशन का नया दौर: कीबोर्ड होगा खत्म, बोलते ही तैयार होगा स्मार्ट टेक्स्ट अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अशोकनगर जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मध्यप्रदेश के कटनी में दावा: जमीन से प्रकट हुई हनुमान प्रतिमा, पूरे इलाके में भक्ति का माहौल पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए शव शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। ताइवान के पास अमेरिका-फिलीपींस की बड़ी चाल: NMESIS एंटी-शिप मिसाइल की तैनाती से चीन की बढ़ी बेचैनी मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक कपिल और अभिराज एक ही परिवार के सगे भाई थे। उनके माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।