Chambalkichugli.com

MP में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, आज 20 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने तेज रूप धारण कर लिया है। शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलाअनूपपुर में बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, डिंडौरी में नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे।नर्मदापुरम सबसे गर्म, कई जिलों में लू जैसे हालातगुरुवार को नर्मदापुरम का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक रहा। इसके अलावा रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी लू जैसी स्थिति बनी रही।कई शहरों में 40 डिग्री के पार पारानर्मदापुरम के बाद रतलाम दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह और मंडला में 42 डिग्री, शाजापुर में 41.8 डिग्री, गुना में 41.7 डिग्री, मलाजखंड, टीकमगढ़ और छिंदवाड़ा में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा उमरिया और श्योपुर में 41.4 डिग्री, धार और खजुराहो में 41 डिग्री, सतना में 40.9 डिग्री, खरगोन में 40.8 डिग्री, सागर में 40.7 डिग्री, दतिया और सीधी में 40.6 डिग्री, खंडवा और बैतूल में 40.5 डिग्री, सिवनी और रीवा में 40.4 डिग्री तथा नौगांव में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भी गर्मी का असरप्रदेश के प्रमुख शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल और ग्वालियर में 40.5 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री और उज्जैन में 40.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अभी और बढ़ेगी गर्मी, सावधानी जरूरीमध्य प्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से ही गर्मी तेज होने लगती है और महीने के अंत तक तापमान अक्सर नए रिकॉर्ड बना देता है। इस बार भी तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिनभर पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, दोपहर में तेज धूप से बचने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।

MP Weather Update: दिन में खिली धूप, शाम को सर्द हवा, धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड

MP Weather Update

मध्यप्रदेश। शनिवार को MP Weather Update के अनुसार राज्य में मौसम ज़्यादातर साफ़ और शुष्क रहा। दिनभर तेज़ धूप खिली रही, जबकि शाम होते-होते ठंडी हवाओं का असर दिखा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का तापमान आरामदायक रहेगा, जबकि रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में साफ आसमान (MP Weather Update) राजधानी भोपाल में शनिवार की सुबह का न्यूनतम तापमान करीब 18°C दर्ज किया गया, जो दोपहर तक बढ़कर लगभग 28°C तक पहुँच गया। आसमान साफ़ रहने के साथ उत्तर-पूर्व दिशा से हल्की ठंडी हवाएँ चलीं। इंदौर में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 17°C के आसपास रहा। वहीं, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र शुष्क रहे लेकिन रात के समय इन इलाकों में ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 14°C तक गिर सकता है। Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट.. किसानों को राहत (MP Weather Update) जबलपुर में आसमान साफ़ रहा और तापमान 19°C से 30°C के बीच दर्ज किया गया। निचले इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों के लिए यह मौसम लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि शुष्क हवा और साफ मौसम फसलों की कटाई और खेतों के काम में मदद करेगा। READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा मौसम विभाग की सलाह (MP Weather Update) मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएँ अब राज्य के ज्यादातर हिस्सों को प्रभावित कर रही हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली गिरावट संभव है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और शाम बाहर निकलते समय हल्का जैकेट या स्वेटर साथ रखें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी