Chambalkichugli.com

राजस्थान की गर्म हवाओं का असर: सागर में पारा 43°C पार, लू का अलर्ट

नई दिल्ली । सागर शहर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने पूरे वातावरण को और अधिक तप्त बना दिया है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म महसूस की जा रही हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि बाजारों में सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार सागर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मौसमीय सिस्टम और ट्रफ लाइन की वजह से हवा भट्टी जैसी गर्म हो रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं स्थिति को और गंभीर बना रही हैं, जिससे लू चलने की संभावना भी बढ़ गई है। अनुमान है कि रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

GWALIOR RAIN ALERT : 70KM की स्पीड से चली हवाएं, ग्वालियर में धूल भरी आंधी और बारिश का डबल अटैक; ओलावृष्टि के भी आसार!

GWALIOR RAIN ALERT

HIGHLIGHTS: 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाएं दोपहर में छाया अंधेरा, हेडलाइट्स जलानी पड़ीं 7-8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित   GWALIOR RAIN ALERT : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। बता दें कि तेज आंधी और बारिश के साथ हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे शहर में धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला। साथ ही घने बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया और दिन में ही अंधेरा छा गया। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। Operation Vishwas Murena Police : मुरैना पुलिस ने बरामद किए 31 लाख रुपए के 211 गुम मोबाइल, ऑपरेशन विश्वास की बड़ी सफलता मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है और अगले कुछ घंटों में और असर देखने को मिल सकता है। GWALIOR MIST TOWER : 30 करोड़ फंड से ग्वालियर में मिस्ट टावर, धूल और धुएं पर होगा कंट्रोल रात में भी हुई हल्की बारिश सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार सुबह शहर का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। Gwalior Police Shootout : ग्वालियर में बदमाशों और पुलिस के बीच गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गिरफ्तार पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी नमी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी वजह से बादल घने हुए और बारिश की स्थिति बनी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के बदलाव जारी रहने की संभावना है। जब हर तरफ आग ही आग थी सीधी में कार्यकर्ता की हिम्मत से सुरक्षित निकले मासूम बड़ा खतरा टला किसानों की बढ़ी चिंता तेज आंधी और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और कटी फसलों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।