Chambalkichugli.com

MP HEAT WAVE : मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न; पहले बारिश-आंधी, फिर 45°C की तपिश, 15 अप्रैल से भीषण गर्मी शुरू!

WEATHER UPDATE

HIGHLIGHTS: 1–4 अप्रैल: आंधी-बारिश, तापमान 34–38°C 15 अप्रैल के बाद: लू की शुरुआत, पारा 40°C पार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित अप्रैल अंत तक तापमान 44–45°C संभव नर्मदापुरम में अभी से 40.3°C दर्ज MP HEAT WAVE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत भले ही राहत भरे मौसम से हो रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। प्रदेश में एक तरफ आंधी, बारिश और ओलों का दौर चल रहा है, तो दूसरी तरफ तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी अचानक जोर पकड़ेगी। आज का राशिफल 1 अप्रैल 2026: नए महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण? इन जिलों में ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है। वहीं इंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभाग में भी इसका असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में ओले गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 35°C से 39°C के बीच बना रह सकता है। बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ हादसे में 9 की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल 15 अप्रैल के बाद बढ़ेगी तपिश इस राहत भरे दौर के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी और 15 अप्रैल के बाद लू चलने की स्थिति बनेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40°C से 43°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के पार जा सकता है। बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ हादसे में 9 की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल महीने के अंत तक 45°C का खतरा अप्रैल के अंत तक कई जिलों में तापमान 44°C से 45°C तक पहुंच सकता है। ग्वालियर-चंबल, धार, खरगोन, बड़वानी और खजुराहो जैसे इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। नर्मदापुरम में पहले ही तापमान 40.3°C दर्ज हो चुका है, जबकि खजुराहो 39.2°C, रतलाम और नौगांव 39°C, दमोह 39.1°C तक पहुंच चुके हैं। वैशाख मास 2026: पुण्य कमाने का सुनहरा अवसर, क्या करें और क्या न करें मौसम सिस्टम का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ और आगामी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शुरुआती दिनों में मौसम बदलेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ते ही गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे हीट वेव की स्थिति बनेगी। मध्यप्रदेश में हीट वेव की स्थिति तब मानी जाती है जब तापमान 40°C से ऊपर पहुंच जाता है और सामान्य से 5°C अधिक दर्ज होता है। WOMEN RATION PROTEST : राशन के लिए सड़कों पर उतरी महिलाएं; शिवपुरी कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन नेशनल मौसम ट्रेंड उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय, तापमान 2–3°C तक गिरावट मध्य भारत में तापमान तेजी से 40°C के करीब मार्च में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश अप्रैल में हीट वेव के 4–6 दिन रहने का अनुमान पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 45°C तक जाने की संभावना

WEATHER UPDATE: मौसम का बदला मिजाज दिल्ली में चुभती धूप तेज हवाएं यूपी बिहार में बढ़ेगा तापमान पहाड़ों पर फिर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ

WEATHER UPDATE: नई दिल्ली:  देशभर में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है होली के आसपास तापमान में उतार चढ़ाव के बीच अलग अलग राज्यों में मौसम का अलग रूप नजर आ रहा है भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 मार्च को देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ेगा जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप और हल्की तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा यह अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 5 डिग्री अधिक बताया गया है सफदरजंग मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से लगभग 5.8 डिग्री अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सात दिनों में राजधानी का तापमान करीब 6 डिग्री तक और बढ़ सकता है जिससे गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है दिल्ली के अलग अलग इलाकों में तापमान में हल्का अंतर जरूर देखने को मिला पालम मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड में 32.8 डिग्री दिल्ली रिज में करीब 33 डिग्री और आयानगर में 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल राजधानी में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और 6 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है हालांकि इसका असर दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों पर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा लेकिन पहाड़ी राज्यों में मौसम में बदलाव जरूर आएगा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गर्मी धीरे धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है लखनऊ कानपुर बरेली आगरा मथुरा गोरखपुर और बांदा जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है बिहार में भी मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है और दिन में तापमान बढ़ता नजर आ रहा है पिछले 24 घंटों में बांका राज्य का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके अलावा पटना और गया में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में बिहार के तापमान में 1 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है और आने वाले एक सप्ताह में कई जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है वहीं झारखंड के कुछ जिलों में मौसम थोड़ा अलग नजर आ रहा है दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है जबकि देवघर गोड्डा और दुमका जैसे उत्तर पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है देश के अन्य राज्यों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में मौसम सामान्य रहने की संभावना है सुबह हल्की ठंडक और दिन में धूप के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है गुजरात और महाराष्ट्र में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है अहमदाबाद सूरत मुंबई पुणे और नागपुर जैसे शहरों में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है वहीं दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक केरल तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है जहां तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है इधर पहाड़ी राज्यों में मौसम फिर करवट ले सकता है हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके कारण लाहौल स्पीति किन्नौर चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है वहीं उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं