Chambalkichugli.com

RAJKUMAR KUSHWAHA CONTROVERSY: BJP के पूर्व मंत्री को शादी समारोह में जाना पड़ा भरी, बकायदारों में पैसे के लिए घेरा; 4 घंटे बाद ठाणे में समझौता

BJP FORMER MINISTER RAJKUMAR KUSHWAHA

HIGHLIGHTS : शादी समारोह में पूर्व राज्यमंत्री को बकायादारों ने घेरा करीब 4 घंटे तक चला हंगामा पुलिस की मौजूदगी में भी पैसे की मांग जारी थाने में 10 मई तक भुगतान का आश्वासन लेन-देन विवाद और प्लॉट-बुकिंग के आरोप   RAJKUMAR KUSHWAHA CONTROVERSY: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता डॉ. राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया। भारौली रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में 27 अप्रैल की शाम आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। करीब रात 9 बजे उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और उन्हें घेरकर पैसे की मांग करने लगे। आतंकवाद पर भारत का करारा संदेश: ऑपरेशन सिंदूर से बदली रणनीति, पाकिस्तान पर राजनाथ का तीखा प्रहार चार घंटे तक चला विवाद मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष लंबे समय से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। जैसे ही उन्हें कुशवाहा के कार्यक्रम में आने की जानकारी मिली, वे वहां पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन बकायादार अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुशवाहा को कार्यक्रम से निकलने नहीं दिया गया। सिस्टम की चूक, उजागर सतना में कुपोषण से बच्ची की मौत, के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई थाने में बातचीत के बाद मिला आश्वासन हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस कुशवाहा को देहात थाने लेकर पहुंची, लेकिन यहां भी बकायादारों की भीड़ पहुंच गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद कुशवाहा ने 10 मई तक बकाया राशि चुकाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मामला शांत हो सका। दर्शन से लौट रहा परिवार बना हादसे का शिकार, कार में लगी आग ने छीन ली 6 जिंदगियां लेन-देन बना विवाद की जड़ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुशवाहा पर कई लोगों से पैसे लेने के आरोप हैं, जिनमें प्लॉट बुकिंग और जमीन खरीद से जुड़े मामले शामिल हैं। कुछ लोगों ने लाखों रुपए देने का दावा किया है। हालांकि, कुशवाहा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है और कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।  

खुशियों का जश्न बना मातम ,नाहरकोला में शादी के बीच चाकू चले, पुलिस पर भी हमला

इटारसी/ नर्मदापुरम । नर्मदापुरम जिले के नाहरकोला गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत और आरक्षक समेत 6 लोग घायल हो गए  जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में एक शादी समारोह उस वक्त भयावह हिंसा में बदल गया जब मामूली सा डीजे बजाने का विवाद अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया खुशियों और जश्न का माहौल देखते ही देखते चीख पुकार और अफरा तफरी में बदल गया और कुछ ही देर में पूरा गांव दहशत के साए में आ गया बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी शुरुआत में यह एक सामान्य बहस लग रही थी लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फिर चाकू निकल आए इस दौरान हुई ताबड़तोड़ चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की लेकिन हमलावर इतने उग्र थे कि उन्होंने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया इस दौरान आरक्षक ओम जाट बीच बचाव करने आगे आए तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए उनके पेट हाथ और पैर पर कई गहरे घाव आए हैं बताया जा रहा है कि उन्हें कुल 9 गंभीर चोटें लगी हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है इस हिंसक झड़प में आरक्षक सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को तुरंत नर्मदापुरम के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मारपीट और चाकूबाजी का खौफनाक दृश्य देखा जा सकता है यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच डर और आक्रोश दोनों बढ़ा रहा है गांव में इस घटना के बाद से भारी तनाव का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है फरार आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि छोटी छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा किस तरह समाज के लिए खतरा बनती जा रही है एक मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन ली और कई लोगों को जिंदगी और मौत के बीच झूलने पर मजबूर कर दिया