शादी में खूनी बवाल: बाप-बेटे ने तलवार से किया हमला, दूल्हे के मामा की मौत

नर्मदापुरम। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में रविवार रात एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब बाप-बेटे ने तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात में दूल्हे के मामा की मौत हो गई, वहीं बाद में एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा पुलिस आरक्षक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक आरक्षक पर 9 बार चाकू से वार किया गया। शादी का माहौल बना खून-खराबे का मैदानजानकारी के अनुसार, भगवान कीर की शादी का कार्यक्रम घर में चल रहा था। मंडप में खाना-पीना और डीजे की धुन के बीच पूरा परिवार और रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान पहले से विवादित रिश्तेदार अमर सिंह कीर अपने बेटे लोकेश के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि शराब के नशे में धुत अमर सिंह ने पहले बहस शुरू की और फिर अचानक घर से बाहर निकलकर हथियार लेकर लौट आया। तलवार-चाकू से हमला, जो सामने आया वही निशानाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाप-बेटे हाथों में तलवार और चाकू लेकर आए और देखते ही देखते उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बाहर खड़ी महिला क्षमा पर पहले वार किया गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर कमरे में बंद पुरुष खिड़की तोड़कर बाहर निकले, लेकिन आरोपियों ने किसी को नहीं बख्शा और जो भी सामने आया उस पर हमला कर दिया। मामा की मौत, जीजा ने तोड़ा दमइस हमले में जय नारायण कीर (दूल्हे के जीजा) की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। वहीं दौलतराम कीर (दूल्हे के मामा) की मौके पर हालत गंभीर होने के बाद जान चली गई। हरि नारायण कीर सहित अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस टीम पर भी हमला, आरक्षक पर 9 वारघटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी लोकेश फरार हो गया। बाद में पीछा करने पर उसने आरक्षक ओम प्रकाश जाट पर भी बेरहमी से हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी ने आरक्षक पर पेट, सीने, गर्दन और हाथ-पैर पर कुल 9 बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुराना विवाद बना खूनखराबे की वजहग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच करीब 5 साल से विवाद चल रहा था और आपसी बातचीत बंद थी। शादी में आमंत्रण के बावजूद अमर सिंह ने पहले विवाद किया और फिर बेटे के साथ लौटकर हिंसा को अंजाम दिया। आरोपी हिरासत में, दूसरा फरारपुलिस ने मुख्य आरोपी अमर सिंह कीर को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका बेटा लोकेश अभी फरार है। उसकी तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं, जिनमें इंदौर तक दबिश दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है। इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालइस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। शादी जैसा खुशी का अवसर हिंसा में बदल जाने से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एक हत्या का और दूसरा पुलिस पर जानलेवा हमले का।
रतलाम में DJ विवाद बना खून-खराबा, युवक की चाकू से हत्या

नई दिल्ली। रतलाम जिले के ताल कस्बे में रविवार रात एक शादी समारोह उस समय खूनखराबे में बदल गया जब डीजे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और तीन बारातें बिना शादी किए ही वापस लौट गईं। डीजे पर शुरू हुआ विवाद, महिलाओं के सामने गालियों से भड़का मामलाजानकारी के अनुसार, भोई मोहल्ले में शंकरलाल भोई की तीन बेटियों की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें तीन अलग-अलग जगहों से बारातें आई थीं। तोरण और जुलूस के दौरान डीजे ऑपरेटरों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई, जिसके चलते माइक पर ही अपशब्द और गालियां दी जाने लगीं। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। ‘महिलाओं के सामने गाली मत दो’ कहना बना जानलेवामोहल्ले के युवक दिलीप (22) ने जब डीजे ऑपरेटरों को महिलाओं और परिवार के सामने गाली देने से रोका, तो विवाद और बढ़ गया। बहस के दौरान डीजे संचालकों और कुछ बारातियों ने मिलकर दिलीप और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने दिलीप के पेट में चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाते समय मौत, परिवार में मचा कोहरामगंभीर रूप से घायल दिलीप को पहले जावरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रतलाम रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। आरोपी डीजे ऑपरेटर मंदसौर का, दो हिरासत मेंपुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी डीजे ऑपरेटर माखन कुमावत मंदसौर का रहने वाला है। उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। तीन बारातें बिना शादी लौटीं, इलाके में तनावघटना के बाद हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए तीनों बारातें बिना विवाह संपन्न हुए वापस लौट गईं। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिवार में गम का माहौल, शादी के बाद भी नहीं बचे दिनमृतक दिलीप की शादी मात्र डेढ़ महीने पहले हुई थी। परिवार पर अचानक आई इस त्रासदी से मातम पसरा हुआ है। परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।