एमपी में फिर करवट लेगा मौसम, तेज गर्मी के बीच 27-29 मार्च तक आंधी-बारिश की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश में मार्च के महीने में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में तीसरी बार आंधी और बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27, 28 और 29 मार्च तक कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में देखने को मिलेगा। इससे पहले मार्च में दो बार आंधी-बारिश का दौर आ चुका है। एक चरण तो लगातार चार दिन तक चला, जिसमें 45 से अधिक जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं, जबकि 17 जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। अब तीसरे दौर की शुरुआत 27 मार्च से होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस बदलाव से पहले गुरुवार को प्रदेश में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। खासतौर पर उज्जैन, भोपाल, सागर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान अधिक रहने की संभावना है। बुधवार को भी कई शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला। प्रदेश के पांच शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जबलपुर में 36.1 डिग्री, इंदौर में 36 डिग्री, भोपाल में 35.8 डिग्री और ग्वालियर में 35.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा रतलाम में 38.6 डिग्री, खंडवा में 38.5 डिग्री, खरगोन और रायसेन में 38 डिग्री, धार और मंडला में 36.8 डिग्री, गुना में 36.5 डिग्री, खजुराहो में 36.4 डिग्री और बैतूल में 36.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, आगे के महीनों को लेकर भी अनुमान जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक अप्रैल और मई में इस साल तेज गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी का असर ज्यादा रहेगा।
MP में बारिश और आंधी की चेतावनी: 15 जिलों में अलर्ट, 18-19 फरवरी को रहेगा ज्यादा असर

भोपाल। नए मौसम प्रणाली के सक्रिय होने के चलते मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। मौसम की दृष्टि से मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहेंगे, जबकि 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। अलर्ट वाले जिलेग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को रहेगा। 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन तेज बारिश नहीं होगी। फरवरी में तीसरी बार बारिशफरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी पड़ी थी, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे किया था। अब 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश में बारिश होगी, और इस दिन मौसम प्रणाली का असर सबसे अधिक रहेगा। इसके बाद प्रणाली कमजोर पड़ जाएगी। तापमान में गिरावट के संकेतपश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। अगले दो दिनों का मौसम17 फरवरी: कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। भोपाल और इंदौर में दिन के समय गर्मी का असर रहेगा।18 फरवरी: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक और आंधी चलने की संभावना है। ठंडी रातें जारीप्रदेश में दिन गर्म हैं, लेकिन रातें ठंडी बनी हुई हैं। रविवार-सोमवार की रात कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल्याणपुर-पचमढ़ी में 7.6 डिग्री और राजगढ़ में 9 डिग्री रही। प्रदेश के बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान भोपाल: 12.6 डिग्री, इंदौर और जबलपुर: 13 डिग्री, ग्वालियर: 13.1 डिग्री, उज्जैन: 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में हल्की ठंड का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंडक बनी रहेगी, ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहेगा।
एमपी में सर्दी की विदाई शुरू, 15 से ज्यादा शहरों में पारा 30°C के पार, रातें भी हुईं गर्म

भोपाल। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, लेकिन मध्य प्रदेश में ठंड अब ढलान पर है। प्रदेश के 15 से अधिक शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रात का तापमान भी बढ़कर अधिकांश स्थानों पर 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन हल्की ठंड बनी रह सकती है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 13 और 16 फरवरी को एक्टिव होंगे सिस्टम, असर सीमितमौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इन सिस्टम का असर पहाड़ी इलाकों में अधिक रहेगा, जबकि मध्य प्रदेश में इनका प्रभाव सीमित ही रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौजूदा सिस्टम के चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं। बुधवार को कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया और गुरुवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। हल्की ठंड का एक और छोटा दौर संभवमौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और सिस्टम के गुजरने के बाद बर्फ पिघलने से मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है। इससे प्रदेश में हल्की सर्दी का एक और छोटा दौर देखने को मिल सकता है। अगले दो दिन का पूर्वानुमान14 फरवरी – कुछ जिलों में हल्का कोहरा रहेगा। बारिश की कोई चेतावनी नहीं। दिन में बादल छा सकते हैं।15 फरवरी – सीमित जिलों में हल्का कोहरा संभव। बारिश का अलर्ट नहीं। इन जिलों में 30°C के पार पहुंचा पाराशुक्रवार को धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर और सिवनी समेत 15 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। रात के तापमान की बात करें तो गुरुवार-शुक्रवार की रात नर्मदापुरम और सागर में पारा 17 डिग्री या उससे अधिक रहा। सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 8.6 डिग्री, मंदसौर में 9.7 डिग्री, कटनी के करौंदी में 10 डिग्री, रीवा में 10.2 डिग्री और राजगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।