Foreign Woman Scam: फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ठेकेदार के कहते से उड़ाए 1.23 लाख

HIGHLIGHTS: फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर की गई ठगी ब्रिटिश पाउंड एक्सचेंज के नाम पर फंसाया एयरपोर्ट कर्मचारी बनकर मांगी गई फीस ठेकेदार से 1.23 लाख रुपए ट्रांसफर कराए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज हुई शिकायत Foreign Woman Scam: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार से साइबर ठगी का खतरनाक मामला सामने आया है। जहां फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर बात करने वाली ठग ने भारत घूमने आने और ब्रिटिश पाउंड को भारतीय मुद्रा में बदलवाने का झांसा देकर उससे 1.23 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित कमलकांत यादव की 24 अप्रैल को फेसबुक पर ‘लकी चार्ल्स’ नाम के अकाउंट से एक महिला से पहचान हुई थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर ‘डॉ. पेट्रीशिया आर मेडिसन’ नाम से बातचीत शुरू हुई। मंदसौर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, खेतों के बीच छिपी अवैध ड्रग्स लैब का खुलासा.. 95 हजार ब्रिटिश पाउंड का दिया लालच महिला ने खुद को लंदन निवासी बताते हुए कहा कि वह भारत घूमने आ रही है और अपने साथ 95 हजार ब्रिटिश पाउंड लेकर आ रही है। उसने कमलकांत को भरोसा दिलाया कि करेंसी एक्सचेंज कराने पर उसे अच्छा कमीशन मिलेगा। भारी रकम और विदेशी महिला की बातों में आकर युवक उसके झांसे में आ गया। CBDT India: राजस्व वसूली में तेजी के लिए सरकार का बड़ा कदम, बड़े टैक्स मामलों पर खास फोकस एयरपोर्ट कर्मचारी बनकर वसूले पैसे 27 अप्रैल को कमलकांत के पास एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी बताया। उसने कहा कि विदेशी करेंसी रिलीज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़ित से पैसे ट्रांसफर कराए गए। पहले 38,500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर लिए गए, फिर लॉन्ड्री चार्ज और प्रोसेसिंग फीस बताकर कुल 88,600 रुपए और वसूल लिए गए। Russia-Ukraine War: रेड स्क्वायर से पुतिन का शक्ति प्रदर्शन, NATO को ललकारा; यूक्रेन युद्ध पर बोले- यह रूस की न्याय की लड़ाई 70 हजार और मांगे तो हुआ ठगी का एहसास जब ठगों ने 70 हजार रुपए और मांगे, तब कमलकांत को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।