Jhansi Railway Drive: बिना टिकट यात्रियों से वसूले 2.5 लाख, रेलवे ने बढ़ाई सख्ती; हर कोच में हुई जांच

HIGHLIGHTS: रेलवे ने 10 दिन तक चलाया विशेष चेकिंग अभियान 475 बिना टिकट और नियम तोड़ने वाले यात्री पकड़े गए यात्रियों से 2.5 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया आरपीएफ और टिकट चेकिंग टीम ने संयुक्त कार्रवाई की अनधिकृत वेंडरों पर भी रेलवे की सख्ती जारी Jhansi Railway Drive: ग्वालियर। रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट यात्रा करने वालों और अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। झांसी मंडल में 1 मई से 10 मई तक चले इस अभियान के दौरान ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगातार जांच की गई। इस दौरान कुल 475 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट, गलत टिकट और रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्री शामिल थे। मिराज 2000: भारत की परमाणु ताकत का अहम स्तंभ, ईरान-यूक्रेन संघर्षों में भी साबित हुआ ‘गेम चेंजर’ फाइटर जेट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए यात्रियों से करीब 2.5 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। इनमें अकेले 110 यात्रियों से 65 हजार 200 रुपए की राशि वसूली गई। अधिकारियों का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मिराज 2000: भारत की परमाणु ताकत का अहम स्तंभ, ईरान-यूक्रेन संघर्षों में भी साबित हुआ ‘गेम चेंजर’ फाइटर जेट आरपीएफ और टिकट चेकिंग टीम रही सक्रिय डीआरएम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीमों ने ट्रेनों के कोच और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच अभियान चलाया। टीमों ने कई ट्रेनों में अचानक चेकिंग कर यात्रियों की टिकट जांच की। उमरिया में अवैध रेत खनन पर बवाल, वनकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास अनधिकृत वेंडरों पर भी कार्रवाई कार्रवाई के दौरान रेलवे ने अनधिकृत रूप से सामान बेचने वाले वेंडरों पर भी निगरानी रखी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। अधिकारियों के अनुसार ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि रेलवे का राजस्व सुरक्षित रहे और यात्रियों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।