Chambalkichugli.com

GWALIOR WOMAN RAPED: प्यार, निकाह और धोखा? ग्वालियर में महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

GWALIOR WOMAN RAPED

HIGHLIGHTS: निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप आरोपी ने महिला से पति को तलाक दिलवाया शादी से मुकरकर बोला- “सगाई तय हो गई” पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार पुलिस होटल रिकॉर्ड और साक्ष्यों की जांच में जुटी   GWALIOR WOMAN RAPED: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर निकाह का भरोसा देकर उसका शोषण किया। 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात आपागंज निवासी अमन खान से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया। पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा मोड़: चुनाव के बाद कीमतों पर फैसला संभव, आम जनता की नजरें टिकी निकाह का झांसा देकर करवाया तलाक महिला पहले से शादीशुदा थी। आरोप है कि अमन खान ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे निकाह करेगा, जिसके बाद उसने अपने पति से तलाक ले लिया। पीड़िता के मुताबिक 25 मार्च 2026 को आरोपी उसे नई सड़क स्थित एक होटल में ले गया, जहां निकाह का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी बार-बार शादी का भरोसा देता रहा और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। Collector Inspects Procurement Centers: उपार्जन केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश शादी की बात आते ही बदले आरोपी के तेवर पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी पर निकाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो अमन खान अपने वादों से मुकर गया। आरोपी ने कहा कि उसके परिवार ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी है और अब वह उससे शादी नहीं कर सकता। इसके बाद महिला ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पूरे मामले की शिकायत लेकर इंदरगंज थाने पहुंची। Datiya Dowry Harassment: बुलेट और सोने की चेन के लिए विवाहिता पर अत्याचार? दतिया में पति-ससुराल वालों पर केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच इंदरगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दीप्ति तोमर के मुताबिक पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

WOMAN ATTEMPT SUICIDE: ससुराल वालों ने दहेज में स्कॉर्पियो मांगी, शादी के 4 दिन बाद दुल्हन ने लगाई फांसी

GWALIOR WOMAN ATTEMPT SUICIDE

HIGHLIGHTS: शादी के 4 दिन बाद दुल्हन का आत्महत्या का प्रयास ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो कार की दहेज मांग का आरोप सपना वेंटिलेटर पर, अभी बेहोशी की हालत में मायके पक्ष ने हत्या की कोशिश का लगाया मुकदमा पुलिस युवती के होश आने का इंतजार कर रही   WOMAN ATTEMPT SUICIDE: ग्वालियर। विवाह के सिर्फ चार दिन बाद नवविवाहित महिला सपना कंसाना के आत्महत्या के प्रयास ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बता दें कि लक्ष्मणगढ़ निवासी सपना वर्तमान में अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। ससुराल पक्ष इसे स्वयं की गई आत्महत्या का प्रयास बताते हुए किसी भी दबाव से इनकार कर रहा है, वहीं पीड़िता के मायके पक्ष ने दहेज की मांग के चलते हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। तेज बीप और चेतावनी संदेश से दहशत, देशभर में हुआ आपदा प्रबंधन सिस्टम का परीक्षण.. अभी भी बेहोशी की हालत में युवती घटना के बाद सपना को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल वह बेहोश है, जिसके चलते हादसे के पांच दिन बाद भी उसका बयान नहीं हो पाए हैं। आपको बता देइ कि सपना की शादी 24 अप्रैल को सौरभ सिंह गुर्जर से हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार शादी में करीब 8 लाख रुपए नकद और गृहस्थी का सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के चार दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने स्कॉर्पियो कार की मांग शुरू कर दी और सपना को प्रताड़ित करने लगे 4 मई से पहले अभेद्य रणनीति, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बड़ी बैठक.. युवती को प्रताड़ित करने के आरोप सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की जिसके बाद मायके पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया है कि सपना के पति सौरभ गुर्जर पिता पान सिंह गुर्जर मां कल्लोबाई गुर्जर ने दहेज में स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर सपना का गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। एमपी में आज 21 जिलों में आंधी-बारिश और ओलों की चेतावनी, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं पुलिस कर रही सपना के होश में आने का इंतज़ार फोरेंसिक टीम मामले की जांच हर रही है। मामले में सीएसपी का कहना है कि युवती को होश आने पर ही पता चल पायेगा कि यह आत्महत्या का प्रयास था या फिर कुछ और, फ़िलहाल पुलिस सपना के होश में आने का इंतज़ार कर रही है। उनका कहना है कि जांच जारी और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।