IND Vs AUS: हार की हैट्रिक के बाद भारत ने पलटी बाजी, 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा

IND Vs AUS: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना तीन लगातार हार के बाद कम ही लोग कर रहे थे। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा था। पर वहीं से भारत ने इतिहास लिखना शुरू किया और अब टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर विमेंस वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और शतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज इस जीत की प्रणेता रहीं। तीन हार का झटका टूर्नामेंट की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की। गुवाहाटी में श्रीलंका को हराकर पहला मैच जीता। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने फिफ्टी और 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 159 रन पर समेटकर भारत ने 88 रन से दमदार जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ी। इसके बाद टीम विशाखापट्टनम पहुंची और साउथ अफ्रीका से भिड़ी। ऋचा घोष ने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारत को सम्मानजनक स्कोर दिलाया, लेकिन लौरा वोलवर्ट और नदीन डी क्लर्क की पारियों ने भारत की पहली हार लिख दी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने बढ़ाई मुश्किल अगले दो मुकाबले भारत के लिए निर्णायक साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत का बड़ा टारगेट चेज कर रिकॉर्ड रनचेज किया। फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारत 4 रन से मैच हार गया। यहां से टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदें लगभग धुंधली पड़ने लगीं। मंधाना और प्रतिका ने दिलाई उम्मीद नवी मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने शतक लगाकर भारत को 340 रन तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड ने कोशिश की, पर 271 पर रुक गई। इस जीत ने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत सेमीफाइनल में भारत का सामना 7 बार की चैंपियन और अपराजित ऑस्ट्रेलिया से हुआ। दबाव बड़ा था, रिकॉर्ड सामने था, लेकिन भारत का जज्बा उससे भी बड़ा निकला। जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद शतक जमाया, कप्तान हरमनप्रीत ने दमदार पारी खेली और भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया।
Women’s World Cup 2025: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड का महामुकाबला, ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों से रहें दूर

Women’s World Cup 2025: इंदौर। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो रही है। पहला मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में दर्शक आएंगे। भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक और पार्किंग प्लान तैयार किया है। यह प्लान 1 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से मैच खत्म होने तक लागू रहेगा। पार्किंग और एंट्री की व्यवस्था जिन लोगों के पास पार्किंग पास है, वे अपने वाहन इन जगहों पर पार्क कर सकते हैं: विवेकानंद स्कूल, बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, यशवंत क्लब, अभय प्रशाल, आईटीसी पार्किंग, जिनके पास पास नहीं है, वे अपनी गाड़ी यहां पार्क कर सकते हैं (पहले आओ, पहले पार्क करो के आधार पर): * बाल विनय मंदिर स्कूल * एसजीएसआईटीएस कैंपस * पंचम की फेल मैदान दर्शकों को स्टेडियम में जंजीरवाला चौराहा और पंचम की फेल की तरफ से प्रवेश मिलेगा। ये रास्ते रहेंगे बंद: लैंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहा का रास्ता सिर्फ पासधारी और इमरजेंसी गाड़ियों के लिए खुला रहेगा। एमजी रोड, रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज और राजकुमार ब्रिज पर भारी वाहनों (लोडिंग ट्रक वगैरह) का प्रवेश बंद रहेगा। रीगल चौराहा से हाईकोर्ट/पलासिया जाने वाले वाहन अब मधुमिलन होकर भेजे जाएंगे। विजयनगर से आने वाले वाहन एलआईजी, पाटनीपुरा और कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता की ओर जा सकेंगे। गीताभवन से घंटाघर जाने वाला रास्ता ढक्कनवाला कुआं होकर डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लोग इन रास्तों से बचें: पलासिया से घंटाघर हाईकोर्ट और रीगल की ओर जाने वाले रास्ते मालवा मिल से लैंटर्न चौराहा गीताभवन से घंटाघर मालवा मिल से जंजीरवाला पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल: ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सिटी बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है, क्योंकि स्टेडियम के पास पार्किंग की जगह कम है। सिटी बसें दर्शकों को घंटाघर और हाईकोर्ट चौराहा के पास छोड़ेंगी, वहां से लोग पैदल स्टेडियम तक जा सकेंगे। READ MORE: महिला वनडे विश्व कप की आज से शुरुआत, इंदौर में इस तारीख को होगा मैच
ICC Women’s World Cup 2025: इंदौर से होगी 13वें वूमेंस वर्ल्ड कप क्रिकेट की शुरुआत, भारत-इंग्लैंड मैच समेत 5 मुकाबलों की मेजबानी

ICC Women’s World Cup 2025: इंदौर। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 13वें वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी में इस बार इंदौर की अहम भूमिका होगी। देश के स्वच्छतम शहर को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पांच मुकाबलों की मेज़बानी का अवसर मिला है। वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 29 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, लेकिन इंदौर में टूर्नामेंट का पहला मैच 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की महिला टीमों के बीच होगा। सभी मुकाबले दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे। इंदौर में होंगे ये पांच मुकाबले (ICC Women’s World Cup 2025) मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के सीईओ रोहित पंडित ने जानकारी दी कि इंदौर को पांच बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है: 1. 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड 2. 6 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका 3. 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड 4. 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 5. 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 20 नवम्बर को खेला जाएगा। महिला दर्शकों को मिलेगा टिकट में डिस्काउंट (ICC Women’s World Cup 2025) महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने खास पहल करते हुए महिला दर्शकों के लिए टिकटों में छूट देने का निर्णय लिया है। इंदौर में होने वाले मुकाबलों के टिकट ₹100, ₹200 और ₹500 में उपलब्ध रहेंगे। ये टिकट आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। इस बार पेपर टिकट की जगह ई-टिकिटिंग सिस्टम को प्राथमिकता दी जाएगी।