Chambalkichugli.com

DATIYA RAPE CASE : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; सोशल मीडिया पर हुई फ्रेंडशिप- फिर ले गया होटल

DATIYA RAPE NEWS

HIGHLIGHTS: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का आरोप शादी का झांसा देकर होटल में ले गया आरोपी न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग परिजनों को भेजे आपत्तिजनक वीडियो पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की DATIYA RAPE CASE : ग्वालियर। दतिया में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक गंभीर अपराध में बदल गई। बता दें कि ग्वालियर की 19 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। GUNA SUICIDE CASE : नानाखेड़ी सुसाइड केस में उठी मुआवजे की मांग तेज़, नवविवाहिता ने बच्चे की नाक में रुई ठूसकर लगाई थी फांसी! इंस्टाग्राम से बढ़ी बातचीत पीड़िता के अनुसार करीब दो महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर दतिया के कोटरा निवासी विवेक रावत से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और 6 मार्च को उसे ग्वालियर के चेतकपुरी बुलाया। भगवान विष्णु की कृपा के लिए अप्रैल एकादशी 2026: पूरी जानकारी मंदिर के बहाने ले गया होटल युवती का आरोप है कि आरोपी उसे पीतांबरा मंदिर दर्शन के बहाने दतिया ले गया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। HANUMAN JAYANTI MELA : हनुमान जयंती मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, 500+ वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी न्यूड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग घटना के बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल अपने पास रख लिया और उसकी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसके दोस्तों से पैसे मांगने लगा। साथ ही आरोपी लगातार युवती और उसके परिजनों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करता रहा। गर्मियों में बालकनी को बनाएं हरा भरा ये 8 पौधे रखेंगे हवा और मूड दोनों फ्रेश 25 मार्च को खुला मामला मामला तब सामने आया जब आरोपी ने युवती के परिजनों और दोस्तों को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।  

चित्तौड़गढ़ में योगी का अभिभूत संबोधन, मातृभूमि और नारी शक्ति का संदेश..

नई दिल्ली /चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक किले पर आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृभूमि की वीरता और नारी शक्ति को नमन किया। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने मेवाड़ की पावन मिट्टी को शीश नवाते हुए कहा कि वे केवल इतिहास का स्मरण करने नहीं आए हैं, बल्कि उस महान भूमि से साक्षात्कार करने आए हैं जिसने अपने खून से देश के लिए बलिदान किया। सीएम ने कहा कि चित्तौड़गढ़ की जौहर भूमि देश की आत्मा है और यह युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी। योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से नारी शक्ति और मातृ शक्ति के अदम्य साहस पर बल दिया। उन्होंने जौहर की ज्वाला को याद करते हुए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान का उल्लेख किया और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश महिलाओं के दृष्टिकोण से पूरी तरह सुरक्षित राज्य बन चुका है और यह आयोजन यह दर्शाता है कि देश की हर नारी और बेटी को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि मातृ शक्ति का साहस अतीत में अजय था और भविष्य में भी अजय बना रहेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करना ही सनातन की मर्यादा है। देश की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद की राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति देश की नींव को कमजोर कर रही है और राष्ट्र की प्रगति के लिए काम न करने वाले लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के मतभेदों से ऊपर उठें और देश की एकता और सुरक्षा के लिए एकजुट हों। संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्कृति और उसकी मर्यादा को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सनातन की परंपराएं अमर हैं और दुनिया की कोई भी शक्ति इन्हें मिटा नहीं सकती। मेवाड़ के वीर और वीरांगनाओं के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने बताया कि यह इतिहास हमें सिखाता है कि आत्मसम्मान के लिए कैसी भी कुर्बानी दी जा सकती है। सीएम ने कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है और इस पावन भूमि से उन्हें नई ऊर्जा मिली। अपने उद्बोधन के अंत में योगी आदित्यनाथ ने चित्तौड़गढ़ के हर वीर और वीरांगना को नमन किया जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि जौहर मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोग ‘जय जौहर’ और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ सीएम का स्वागत करते दिखे। यह समारोह एक बार फिर मेवाड़ की धरती पर राष्ट्रीय गौरव और वीरता की भावना को प्रज्वलित करने वाला रहा।