हॉकी : फाइनल में इंग्लैंड हराया, फिर भी भारत ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई

हैदराबाद। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर्स के फाइनल में भारत की महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड के हाथों 0-2 की हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने आगामी हॉकी वर्ल्ड कप, बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया। जीएमसी बालयोगी हॉकी ग्राउंड में खेले गए मैच में इंग्लैंड की ग्रेस बाल्सडॉन (13’) और एलिजाबेथ नील (43’) ने गोल किए, जबकि भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर सकी। भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक रूप से की। नवीत कौर की मदद से पहले दो मिनट में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उनका ड्रैग फ्लिक इंग्लैंड की गोलकीपर ने रोका। पहले क्वार्टर के अंत में इंग्लैंड ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए ग्रेस बाल्सडॉन ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में खेल समान रूप से संतुलित रहा। भारत ने पहले हाफ में आठ बार सर्कल में प्रवेश किया और इंग्लैंड की रक्षा को चुनौती दी, लेकिन गोलकीपर पर दबाव डालने में सफल नहीं रही। इंग्लैंड ने अपनी एक गोल की बढ़त को पहले हाफ के अंत तक बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने खेल की गति को नियंत्रित किया और गेंद पर कब्जा बनाए रखा। इस दौरान भारत को कुछ मौके मिले, लेकिन वे गोल में बदल नहीं सके। एलिजाबेथ नील का गोल भारतीय डिफेंडर से टकराने के बाद गोलपोस्ट में गया, जिससे इंग्लैंड की बढ़त 2-0 हो गई। चौथे क्वार्टर में भारत लगातार गोल की तलाश में आगे बढ़ता रहा और अंतिम क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने 2-0 की जीत दर्ज की। हालांकि इस हार के बावजूद भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर सभी भारतीय हॉकी प्रशंसकों के लिए उत्साहजनक संदेश दिया। कोच और खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अनुशासन और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
INDIAN WOMEN HOCKEY TEAM: विश्व कप में जगह पक्की करने के बाद अब खिताब पर भारतीय महिला हॉकी टीम की नजर

INDIAN WOMEN HOCKEY TEAM: हैदराबाद। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर 2026 में पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम अब टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सेमीफाइनल में शुक्रवार को भारत का सामना इटली से होगा। भारतीय टीम ने पूल-बी में तीन मैचों से सात अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। समान सात अंक होने के बावजूद बेहतर गोल अंतर के आधार पर भारत पहले स्थान पर रहा, जबकि स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान टीम ने पूल चरण में दो मैच जीते और एक मुकाबला ड्रॉ खेला। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत उरुग्वे पर 4-0 की शानदार जीत के साथ की। दूसरे मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, जबकि अंतिम पूल मैच में वेल्स को 4-1 से हराकर टीम ने प्रभावशाली तरीके से ग्रुप चरण समाप्त किया। पूल चरण में दमदार प्रदर्शन के साथ भारत ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार दो क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं में चौथे स्थान पर रहने वाली सबसे ऊंची विश्व रैंकिंग वाली टीम को भी विश्व कप का टिकट मिलता है। इससे पहले सैंटियागो में खेले गए क्वालीफायर चरण में चिली, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड ने सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था, जबकि जापान चौथे स्थान पर रहा था और उसकी विश्व रैंकिंग 15वीं है। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद भारत ने सुनिश्चित कर लिया कि वह दोनों क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में सबसे ऊपर रहेगा, जिससे उसका विश्व कप में स्थान पक्का हो गया। अब भारत सेमीफाइनल में इटली के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा। इटली ने पूल-ए में चार अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया था, जहां उसने एक मैच जीता, एक ड्रॉ खेला और एक मुकाबला गंवाया। भारतीय टीम को फॉरवर्ड नवनीत कौर से भी बड़ी उम्मीदें होंगी। नवनीत कौर अभी तक चार गोल के साथ टूर्नामेंट की संयुक्त शीर्ष स्कोरर हैं। उन्होंने वेल्स के खिलाफ अंतिम पूल मैच में शानदार हैट्रिक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर इटली की टीम अपनी प्रमुख आक्रामक खिलाड़ी फेडेरिका कार्टा पर भरोसा करेगी, जिन्होंने अब तक प्रतियोगिता में तीन गोल किए हैं। दोनों टीमों के बीच 2012 से अब तक सात मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने पांच मैच जीते हैं, जबकि इटली को एक जीत मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इससे सेमीफाइनल से पहले भारत को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच श्योर्ड मरीन ने कहा कि विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करना टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, संयम और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य केवल क्वालीफाई करना नहीं है, बल्कि हर मैच के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब जीतना है। उनके अनुसार सेमीफाइनल एक बड़ी चुनौती होगी और टीम पूरी एकाग्रता और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी।
कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के बाद पूरे भारत में खुशियां मनाई जा रही थी। देशभर में जश्न का महौल था। टीम इंडिया को जैसे ही ट्रॉफी मिली तो टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर अगले ही दिन अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में गए जिसके लेकर पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद कीर्ति आजाद ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्रॉफी को मंदिर ले जाए जाने पर आपत्ति जताई। दिग्गज क्रिकेटर्स ने बयान की निंदा कीन्यूज एजेंसी IANS द्वारा जब गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “वैसे तो इस सवाल का जवाब देना ही ठीक नहीं है। यह देश के लिए बड़ा पल है। मुझे लगता है कि जरूरी यह है कि हमें वर्ल्ड कप सेलिब्रेट करना चाहिए। ऐसे बयान सिर्फ आपकी उपलब्धियों को कम करेंगे। अगर आप ऐसे बयान देते हैं, तो आप अपने खिलाड़ियों का अपमान कर रहे हैं।” उनके अलावा हरभजन सिंह ने भी उनके बयान की निंदा की। हरभजन ने कहा “यह बेतुका है कि कोई ट्रॉफी को मंदिर ले जाने वाले खिलाड़ियों की घटना को राजनीतिक रंग दे रहा है। कीर्ति खुद एक पूर्व खिलाड़ी हैं, इसलिए उनसे ऐसा बोलने की उम्मीद नहीं थी। शायद वह राजनीति को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं और भूल गए हैं कि वह एक स्पोर्ट्समैन हैं।” ईशान किशन ने भी प्रतिक्रिया दीटी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने गृह नगर पटना पहुंचे ईशान किशन से जब एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के विवादित बयान पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि “इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते। आप लोग अच्छे सवाल करिएगा। ये कीर्ति आजाद क्या बोले? इस पर मैं क्या बोलूं? कुछ अच्छा सवाल करिए।”
13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौर ( Kranti Gaur) को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने एक बड़ा ऐलान करते हुए क्रांति के पिता मुन्ना लाल गौर की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया। क्रांति गौर ( Kranti Gaur) ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उनके प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार आपके पिता के मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। मौजूदा नियमों के तहत नौकरी बहाली पर विचार किया जाएगा।” Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी 2012 में हुए थे सस्पेंड क्रांति के पिता को वर्ष 2012 में चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई एक घटना के बाद पुलिस कांस्टेबल पद से निलंबित कर दिया गया था। तब से परिवार आर्थिक संकट में था। क्रांति ( Kranti Gaur) के भाई बस कंडक्टर के रूप में नौकरी कर परिवार का गुजारा करते रहे, जबकि क्रांति ने तमाम मुश्किलों के बावजूद क्रिकेट में अपना करियर बनाया। क्रांति की मां नीलम सिंह गौर ने कहा कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। बड़ी बहन रोशनी सिंह गौर ने बताया कि क्रांति का लोग मजाक उड़ाते थे क्योंकि वह लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी। एक लोकल टूर्नामेंट में जब उसे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, तब से उसकी किस्मत ने करवट ली। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger कोच ने बताई सफलता की कहानी क्रांति ( Kranti Gaur) के कोच राजीव बिरथारे, जो अब छतरपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी हैं, ने कहा कि “क्रांति ने हमेशा फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान दिया। उसने मीठा खाना छोड़ दिया, चोटों के बावजूद मैदान पर डटी रही और हर बार और मजबूत होकर लौटी।” CM ने की नई घोषणाएं सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह के दौरान क्रांति( Kranti Gaur) को राज्यस्तरीय सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा, क्रांति के होम डिस्ट्रिक्ट में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की गई। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
ICC Women’s Cricket World Cup: महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…

ICC Women’s Cricket World Cup: उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार तड़के उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आगामी ICC वर्ल्ड कप में जीत की कामना की। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती व पूजन किया। टीम की सभी खिलाड़ी ( ICC Women’s Cricket World Cup) शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देओल, राधा यादव, अमनजोत कौर, क्रांति गौर, रितिका रावल और श्री चरणी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार भेंट किए। टीम ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। भस्म आरती के दौरान पूरा माहौल “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। टीम अब वर्ल्ड कप अभियान से पहले अपने आखिरी चरण के अभ्यास में जुटेगी, जहां उसका लक्ष्य देश के लिए खिताब जीतना है।( ICC Women’s Cricket World Cup) READ MORE : जैसलमेर में कैसे जिंदा जले 20 लोग, दिल दहला देने वाली हादसे की कहानी…