T20 वर्ल्ड कप 2026: IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान की तीन शर्तें, क्या भारत मानेगा?

नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर विवाद अभी भी जारी है। पाकिस्तान ने फिलहाल मैच में हिस्सा लेने से इनकार किया है, हालांकि यह अब तक आईसीसी को आधिकारिक रूप से लिखित नहीं बताया गया। आईसीसी इस हाईवोल्टेज मुकाबले को कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। 8 फरवरी को आईसीसी अधिकारियों और PCB चीफ मोहसिन नकवी की बैठक हुई, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद थे।पाकिस्तान की तीन डिमांड जानकारों के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा लेने के लिए तीन बड़ी डिमांड आईसीसी के सामने रखीं:अधिक रेवेन्यू शेयर: टूर्नामेंट में होने वाली कमाई में पाकिस्तान को अधिक हिस्सा चाहिए।बाइलेटरल क्रिकेट बहाली: भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज फिर से शुरू की जाए।खिलाड़ियों का हाथ मिलाना: टूर्नामेंट के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को एक-दूसरे से हाथ मिलाना होगा। भारत नहीं मानेगा ये मांग इन तीन डिमांड्स में से दूसरी शर्त, यानी बाइलेटरल क्रिकेट शुरू करने की मांग, भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली गई थी। राजनीतिक तनाव और पिछले साल पहलगाम हमला के बाद भारत का पाकिस्तान के प्रति रुख और भी सख्त हो गया है। इसी वजह से एशिया कप 2025 से टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना भी बंद कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की बाकी दो डिमांड रेवेन्यू शेयर बढ़ाना और हाथ मिलाना पूरी की जा सकती हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज का फिर से शुरू होना फिलहाल असंभव लगता है।
भारत ने 8 साल बाद जीता एशिया कप, साउथ कोरिया को हराकर Hockey World Cup का टिकट किया पक्का

Hockey Asia Cup 2025 Final: भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने चौथी बार एशिया कप का ताज अपने सिर सजाया। साथ ही 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने बनाई अजेय बढ़त भारत ने फाइनल मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। दिलप्रीत यहीं नहीं रुके, उन्होंने तीसरे क्वार्टर में एक और शानदार गोल दागा जिससे भारत की पकड़ मजबूत हो गई। चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया। हालाँकि, दक्षिण कोरिया की ओर से एकमात्र सांत्वना गोल सोन द्यून ने किया। चौथी बार बना एशिया कप विजेता टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल में शिकस्त देकर एशिया कप जीता था। दिलचस्प बात यह रही कि कोरिया दूसरी बार रनर-अप बनी है। 2007 में भी उसे फाइनल में भारत से ही हार झेलनी पड़ी थी। पहले ही मिनट में सुखजीत का गोल मैच की शुरुआत से ही टीम इंडिया ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। 9वें मिनट में भारत को एक सुनहरा मौका मिला जब उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन जुगराज सिंह गोल करने में नाकाम रहे। इसके बावजूद पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी ।