Chambalkichugli.com

रात बाकी से धूम धाम तक आदित्य धर की कहानी, पाकिस्तानी कलाकार बैन ने बदल दी राह….

नई दिल्ली : फिल्म धुरंधर से रातों रात सुर्खियों में आए डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी काफी दिलचस्प है। कम ही लोग जानते हैं कि उनके करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बाधित हो गया था। 2016 में आदित्य धर पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan और बॉलीवुड स्टार Katrina Kaif के साथ रात बाकी नामक एक बड़े बजट की रोमांटिक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। यह फिल्म Dharma Productions द्वारा प्रोड्यूस होने वाली थी और शूटिंग 2016 के अंत तक शुरू होने वाली थी। लेकिन सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इस घटना के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लग गई और इसका सीधा असर रात बाकी पर पड़ा। फिल्म को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा और आदित्य धर का यह सपना अधूरा रह गया। कुछ समय बाद आदित्य धर ने इस कहानी को नए रूप में पेश किया और इसे धूम धाम के रूप में रिलीज किया। इस फिल्म में यामी गौतम और Pratik Gandhi मुख्य भूमिका में नजर आए। आदित्य ने फिल्म को प्रोड्यूस किया जबकि निर्देशन ऋषभ सेठ ने संभाला। आदित्य धर की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म Uri: The Surgical Strike के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इससे पहले देशभर में पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए जाएंगे। पहली फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य धर ने पाकिस्तान बैन के कारण रुके अपने सपनों को पत्नी यामी गौतम के साथ मिलकर नया रूप दिया और अधूरी कहानी को सफलता के साथ पर्दे पर ला खड़ा किया।

 Dhurandhar 2: पार्ट 1 से छोटी होगी धुरंधर 2; फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट

   Dhurandhar 2: नई दिल्ली । रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के बाद अब दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन  ने फिल्म को रिव्यू कर इसका सर्टिफिकेट और रनटाइम तय कर दिया है। सीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, धुरंधर 2 को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी 16 वर्ष से कम उम्र के दर्शकों को अभिभावक की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी गई है। फिल्म को 9 फरवरी को प्रमाणपत्र जारी किया गया। इससे साफ है कि फिल्म में एक्शन और इंटेंस ड्रामा का स्तर पहले भाग से भी ज्यादा हो सकता है। रनटाइम की बात करें तो धुरंधर 2 की अवधि 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट होगी। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर का पहला भाग 3 घंटे 35 मिनट लंबा था। हालांकि उसमें करीब चार मिनट का पोस्ट-क्रेडिट सीन भी शामिल था, जिसकी वजह से उसकी कुल अवधि बढ़ गई थी। ऐसे में देखा जाए तो सीक्वल पार्ट 1 से थोड़ा छोटा जरूर है, लेकिन फिर भी यह एक लंबी और ग्रैंड स्केल पर बनी फिल्म साबित होगी। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कहानी और भी ज्यादा तीव्र और भावनात्मक होगी। रणवीर सिंह एक बार फिर हम्जा अली के किरदार में नजर आएंगे और सीक्वल में उनके किरदार की गहराई को और विस्तार से दिखाया जाएगा। साथ ही पहले भाग से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब भी इस फिल्म में मिल सकते हैं। खासतौर पर बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठने की चर्चा है, जिसने पहले भाग में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। फिल्म को लेकर एक और चर्चा जोरों पर है कि इसमें Yami Gautam का कैमियो देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धुरंधर 2 का मुकाबला साउथ सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic से होने वाला है। दोनों बड़ी फिल्मों के बीच यह क्लैश मार्च में सिनेमाघरों में जबरदस्त टक्कर पैदा कर सकता है। कुल मिलाकर, धुरंधर 2: द रिवेंज पार्ट 1 से थोड़ी छोटी जरूर है, लेकिन इसकी कहानी, एक्शन और ड्रामा पहले से ज्यादा दमदार होने का दावा कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर सिंह की यह फिल्म भी पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ पाती है या नहीं।

MP High Court ने ‘Haq’ फिल्म पर रोक से किया इनकार, Shah Bano Case पर बनी है मूवी

Haq film Shah Bano case

 Shah Bano case: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ( Haq film Shah Bano case) पर आधारित फिल्म ‘हक’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। शाहबानो की बेटी और कानूनी वारिस सिद्दिका बेगम खान ने कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म के रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि फिल्म में शरिया कानून को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं। अनुमति नहीं लेने का आरोप  सिद्दिका बेगम ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुपर्ण एस. वर्मा और प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स तथा बावेजा स्टूडियोज ने (Haq film Shah Bano case) बनाने से पहले उनकी कोई अनुमति नहीं ली। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरपर्सन को भी कानूनी नोटिस भेजा था। READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला (Haq film Shah Bano case) हाईकोर्ट ने इससे पहले 4 नवंबर को दो घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। बताया गया है कि फिल्म ‘हक’ (Haq film Shah Bano case) 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में हैं। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट तौसीफ वारसी ने दलील दी कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जो शाहबानो की प्रतिष्ठा और परिवार की छवि को धूमिल करते हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करती है। READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा हितेश मेहता ने क्या कहा (Haq film Shah Bano case) वहीं, जंगली पिक्चर्स की ओर से सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया और इंसोमनिया मीडिया एंड कंटेंट सर्विसेज लिमिटेड के हितेश मेहता ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए दृश्य (Haq film Shah Bano case) के संदर्भ में अपमानजनक नहीं हैं। इन्हें संवेदनशीलता के साथ पेश किया गया है। कौन हैं शाहबानो (Haq film Shah Bano case) शाहबानो पहली मुस्लिम महिला थीं जिन्होंने गुजारा भत्ते के लिए कोर्ट में केस जीता था। उनकी बेटी का कहना है कि फिल्म ‘हक’ उनके निजी जीवन और संवेदनशील पारिवारिक घटनाओं को गलत तरीके से प्रदर्शित करती है। हाईकोर्ट ने अब इस याचिका को खारिज कर फिल्म रिलीज (Haq film Shah Bano case) पर रोक से इनकार कर दिया है। READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी  

Haq film : मां की कहानी पर बनाई फिल्म… बेटी पहुंची हाईकोर्ट, हक की रिलीज पर बड़ा विवाद

Haq film Shah Bano case

Haq film : मध्यप्रदेश में शाह बानो बेगम के परिवार ने आगामी फिल्म हक के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। शाह बानो की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने सोमवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी माँ की पहचान और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं का उपयोग बिना अनुमति किया है। अब मामले की सुनवाई मंगलवार को जारी रहेगी। फिल्म हक सात नवंबर को रिलीज़ होनी है। यह अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम केस और 1985 के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित बताई जा रही है। इस फैसले में कहा गया था कि सीआरपीसी की धारा 125 मुस्लिम महिलाओं पर भी लागू होती है । तलाक के बाद भी गुजारा भत्ता मिल सकता है। क्या है याचिकाकर्ता का आरोप याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील तौसीफ वारसी ने अदालत में दलील दी कि फिल्म का कंटेंट शाह बानो के निजी जीवन को आधार बनाकर तैयार किया गया है। उनकी दलील है कि शाह बानो के परिवार से लिखित अनुमति नहीं ली गई। फिल्मांकन से पहले कोई सहमति नहीं मांगी गई। वारसी ने कहा कि फिल्म में कुछ ऐसे निजी पल शामिल हैं जिनका सार्वजनिक खुलासा उचित नहीं है। वारसी ने ट्रेलर और टीज़र को अपमानजनक बताया। साथ ही कहा कि दिखाई गई घटनाएं वास्तविक नहीं हैं बल्कि काल्पनिक प्रस्तुति है। उन्होंने कहा कि पहचान वास्तविक है लेकिन घटनाएं काल्पनिक दिखाई गई हैं। फिल्म निर्माताओं का पक्ष सीबीएफसी के वकील ने कहा कि फिल्म को काल्पनिक मानते हुए प्रमाणित किया गया है। सार्वजनिक रिकॉर्ड से प्रेरित कंटेंट के लिए अनुमति लेना अनिवार्य नहीं है। वकील ने कहा कि टीज़र में फिल्म को बायोपिक नहीं बताया गया है बल्कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रेरित कहा गया है। निर्माता जंगली मूवीज के वकील ने बताया कि फिल्म में अस्वीकरण शामिल है। यह भारत की बेटी पुस्तक तथा सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आधारित है। अदालत ने अस्वीकरण को रिकॉर्ड पर रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि मंगलवार को फिल्म के अस्वीकरण की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही आगे का निर्णय होगा।