Chambalkichugli.com

OTT पर छाया मनोरंजन का मेला: आज रिलीज होंगी थ्रिलर, हॉरर और रोमांटिक फिल्में-सीरीज

नई दिल्ली। शुक्रवार, 1 मई को OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन प्रेमियों के लिए खास मौका है। आज एक साथ कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को घर बैठे ही भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली हैं। चाहे आप सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस या कॉमेडी पसंद करते हों, आज का दिन आपके लिए पर्फेक्ट रहेगा। सबसे पहले ज़िक्र करते हैं फिल्म ‘The Kerala Story 2’ का। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इसे 1 मई से Zee5 पर देखा जा सकता है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। वहीं सीरीज ‘Glory’ में दर्शकों को हरियाणा के बॉक्सिंग वर्ल्ड की कहानी देखने को मिलेगी। पुलकित सम्राट और दिव्येंदु के लीड रोल में होने के साथ यह शो दिखाता है कि ओलंपिक गोल्ड जीतने के लिए खिलाड़ी किन-किन मुश्किलों से गुजरते हैं। यह सीरीज आज Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा ‘Sapne Vs Everyone’ सीजन 2 भी आज Amazon Prime Video पर दस्तक दे रहा है। इस सीजन को पहले से ज्यादा डार्क और गंभीर बनाया गया है। यह दिखाता है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग किन हद तक जाते हैं और क्या-क्या खोने को तैयार रहते हैं। इसमें अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली अहम रोल में हैं। क्लासिक फिल्मों के शौकीनों के लिए भी आज खास है। श्रीदेवी और कमल हासन की 1982 की फिल्म ‘Moondram Pirai’ अपना OTT डेब्यू कर चुकी है। इसे आज Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। एनिमेटेड कॉमेडी प्रेमियों के लिए ‘Swapped’ आज Netflix पर रिलीज होगी। माइकल बी जॉर्डन और जूनो टेम्पल ने इसमें लीड किरदारों को आवाज दी है और नाथन ग्रेनो ने इसका निर्देशन किया है। रोमांटिक फिल्म प्रेमियों के लिए ‘My Dearest Señorita’ भी आज Netflix पर उपलब्ध है। यह स्पेनिश ड्रामा फिल्म एलिजाबेथ मार्टिनेज, अनाना कैस्टिलो और पाको लियोन के लीड किरदारों के साथ रोमांस की कहानी पेश करती है। इस प्रकार आज OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ है। चाहे आप सस्पेंस थ्रिलर के फैन हों या हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद करते हों, आज का दिन वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करें और घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज का मज़ा लें।

13 मार्च को ओटीटी पर बंपर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में और वेब सीरीज

नई दिल्ली। वीकेंड एंटरटेनमेंट का मज़ा अब घर बैठे ही दोगुना होने वाला है। 13 मार्च, शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनका मज़ा दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर ले सकते हैं। एस्पिरेंट्स सीजन 3 – अमेज़न प्राइम वीडियो:मॉस्ट अवेटेड सीरीज ‘एस्पिरेंट्स 3’ शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, सनी हिंदूजा और अभिलाष थपलियाल की कहानी दर्शकों को रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देगी। जूटोपिया 2 – जियोहॉटस्टार:एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया’ का दूसरा भाग बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड शहर के नए रहस्यों को सुलझाते नजर आएंगे। द ताज स्टोरी – लायंसगेट प्ले:परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ताजमहल से जुड़े कानूनी और सामाजिक विवादों पर आधारित है। यह फिल्म इतिहास को रोचक तरीके से पेश करती है। भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति – जी5:तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें शराब व्यापारी राम सत्यनारायण (रवि तेजा) की जिंदगी की उलझनें और पत्नी तथा दूसरी महिला के बीच फंसी कहानी दिखाई गई है। फंकी – नेटफ्लिक्स:केवी अनुदीप की मेटा-कॉमेडी फिल्म ‘फंकी’ में फिल्ममेकर कोमल की कहानी दिखाई गई है। पहले प्रोजेक्ट का बजट 4 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो जाता है और कॉमेडी के साथ रोमांचक ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं। लैंडलॉर्ड – जी5:कन्नड़ भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म, जो 1980-90 के दशक के ग्रामीण कोलार इलाके में जमीनदार और मजदूरों के जीवन को दर्शाती है। नांगल – सन NXT:तमिल सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म, जिसमें तीन भाइयों और उनके कुत्ते कैथी के साथ बचपन की चुनौतियों को दिखाया गया है। पूकी – जी5:तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जो मॉडर्न Gen-Z रिश्तों और उनकी समस्याओं पर आधारित है। रिजॉर्ट – जियोहॉटस्टार:तमिल वेब सीरीज, जिसमें ड्रॉपआउट वेत्री रिजॉर्ट के एलीट किचन में अपनी काबिलियत साबित करने का सपना पूरा करने की कोशिश करता है। इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का बंपर डोज़ देगी।

OTT Release March 2026: OTT पर मनोरंजन की बहार: 9 से 15 मार्च के बीच 22 नई फिल्में और सीरीज देंगी धमाकेदार एंटरटेनमेंट

   OTT Release March 2026: नई दिल्ली । मार्च के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच नेटफ्लिक्स जियोहॉटस्टार अमेजन प्राइम वीडियो जी5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुल 22 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते दर्शकों को एक्शन रोमांस थ्रिलर कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। ऐसे में जो लोग वीकेंड पर घर बैठकर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं उनके लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। 9 मार्च को जियोहॉटस्टार पर कई दिलचस्प कंटेंट रिलीज हो रहे हैं। इनमें कॉमेडी सीरीज रूस्टर खास चर्चा में है जिसके जरिए स्टीव कैरेल लंबे समय बाद टीवी कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा के लोकप्रिय रियलिटी शो द सोसाइटी का दूसरा सीजन भी इसी दिन से शुरू हो रहा है। वहीं मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट पर आधारित एक खास प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। 10 मार्च को नेटफ्लिक्स पर चर्चित सीरीज वन पीस लाइव एक्शन का दूसरा सीजन रिलीज होगा। पहले सीजन में लुफी अपनी टीम बना चुका था और अब नए सीजन में वह अपने साथियों के साथ ग्रैंड लाइन में प्रवेश करने की कोशिश करता नजर आएगा। रोमांच और एडवेंचर से भरी यह कहानी दर्शकों को फिर से एक नई दुनिया में ले जाएगी। 11 मार्च को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर राजनीतिक ड्रामा संकल्प रिलीज होगी। इसमें नाना पाटेकर एक ऐसे नेता की भूमिका निभा रहे हैं जो व्यवस्था में बदलाव लाने का संकल्प लेता है लेकिन भ्रष्ट सिस्टम और उसके अपने अतीत के रहस्य उसके रास्ते में बड़ी चुनौती बन जाते हैं। प्रकाश झा के साथ उनका यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है। 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर ट्रैवल डॉक्यूमेंट्री सीरीज मेड इन कोरिया रिलीज होगी जिसमें कोरिया के मशहूर खाने फैशन स्किनकेयर और वहां की संस्कृति को करीब से दिखाया जाएगा। इसी दिन लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा वर्जिन रिवर का सातवां सीजन भी आएगा जिसमें मेल और उसके पिता एवरेट रीड के रिश्ते की कहानी को और गहराई से दिखाया जाएगा। इसके अलावा गुजराती फिल्म नानखटाई हैदराबादी संस्कृति पर आधारित फिल्म नवाब कैफे भी अपने अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। 13 मार्च को कई बड़ी रिलीज देखने को मिलेंगी। अमेजन प्राइम वीडियो पर युवाओं की पसंदीदा सीरीज एस्पिरेंट्स का तीसरा सीजन आएगा जिसमें अभिलाष और संदीप भैया के बीच टकराव की कहानी आगे बढ़ेगी। वहीं जियोहॉटस्टार पर जूटोपिया 2 रिलीज होगी जिसमें जुडी हॉप्स और निक वाइल्ड एक नए अपराधी का पीछा करते नजर आएंगे। इसी दिन जी5 पर एक्शन ड्रामा लैंडलॉर्ड मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी पूकी फैमिली ड्रामा नांगल कुकिंग ड्रीम पर आधारित सीरीज रिसॉर्ट और कॉमेडी ड्रामा फंकी भी रिलीज होंगे। साथ ही शादीशुदा जिंदगी की मजेदार समस्याओं पर आधारित फिल्म भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति भी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।14 मार्च को जी5 पर रोमांटिक थ्रिलर अंधा प्यार 2.0 रिलीज होगी जिसमें एक प्रेमी जोड़े की कहानी है जो एक दूसरे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं लेकिन उनके अतीत का एक रहस्य उनकी जिंदगी को बदल देता है। वहीं 15 मार्च को जियोहॉटस्टार पर कई नई सीरीज रिलीज होंगी जिनमें मैड फॉर इच अदर द फैमिली मैकमुलन और द मैडिसन शामिल हैं। खासतौर पर द मैडिसन में मिशेल फिफर न्यूयॉर्क की चकाचौंध भरी जिंदगी छोड़कर मोंटाना की शांत वादियों में नई शुरुआत करती नजर आएंगी।कुल मिलाकर यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। अलग अलग भाषाओं और जॉनर की इन फिल्मों और सीरीज के साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलने वाला है।

OTT पर दबकर रह गई सिराई, जय भीम जैसा टॉर्चर और इंसाफ की लड़ाई हिला देगी अंदर तक

नई दिल्ली । ओटीटी की भीड़ में कई बार बेहतरीन फिल्में चुपचाप आकर निकल जाती हैं। साल 2026 में ZEE5 पर रिलीज हुई तमिल फिल्म सिराई भी कुछ ऐसी ही फिल्म है जो बड़े स्टार्स की फिल्मों के शोर में दब गई। कहा जा रहा है कि धुरंधर की चर्चा के बीच इस फिल्म पर कम लोगों की नजर पड़ी लेकिन कंटेंट के मामले में यह किसी से कम नहीं। IMDb पर 8.2 की दमदार रेटिंग के साथ सिराई उन फिल्मों में गिनी जा रही है जो सिस्टम की सच्चाई को बेधड़क सामने रखती हैं। फिल्म में लीड रोल निभाया है विक्रम प्रभु ने। उनके साथ कई अनुभवी तमिल कलाकार नजर आते हैं जो कहानी को मजबूत आधार देते हैं। यह फिल्म तमिल में बनी है लेकिन अच्छी बात यह है कि ओटीटी पर यह हिंदी में भी उपलब्ध है इसलिए भाषा दर्शकों के लिए रुकावट नहीं बनती। सिराई का अर्थ है जेल या कैद और फिल्म का मूल भी इसी विचार के इर्द-गिर्द घूमता है। कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की है जिसे एक हाई-प्रोफाइल कैदी को एक जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी मिलती है। शुरुआत में यह एक सामान्य ड्यूटी लगती है लेकिन सफर के दौरान उसे पता चलता है कि जिस कैदी को वह ले जा रहा है वह असल में निर्दोष है। उसे कुछ ताकतवर लोगों ने अपने फायदे के लिए फंसाया है। यहीं से कहानी में असली संघर्ष शुरू होता है। एक तरफ सिस्टम का दबाव और वर्दी की जिम्मेदारी दूसरी तरफ इंसानियत और अंतरात्मा की आवाज। क्या वह आदेश का पालन करेगा या सच का साथ देगा? फिल्म इसी नैतिक दुविधा को बेहद सधे हुए अंदाज में पेश करती है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें मसाला एंटरटेनमेंट वाला ओवर-द-टॉप एक्शन नहीं है। यहां सब कुछ रियलिस्टिक है पुलिसिया पूछताछ मानसिक दबाव सत्ता का खेल और कानून की खामियां। यही यथार्थवाद फिल्म को असरदार बनाता है। अगर आपको जय भीम और विसरानई जैसी फिल्में पसंद आई थीं तो सिराई भी आपको जरूर प्रभावित करेगी। यह सिर्फ पुलिस और कैदी की कहानी नहीं है बल्कि यह न्याय व्यवस्था की परतें खोलती है और सवाल पूछती है कि सच की कीमत आखिर कितनी भारी होती है। विक्रम प्रभु ने अपने किरदार में गजब की गंभीरता दिखाई है। उनके चेहरे के भाव आंखों की बेचैनी और भीतर चल रहे द्वंद्व को उन्होंने बारीकी से निभाया है। फिल्म आपको अंत तक बांधे रखती है और सोचने पर मजबूर करती है।