जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, लेकिन भारत में फंसी टीम; दुबई हवाई अड्डे की बंदी बनी रुकावट

नई दिल्ली । T20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे का सफर सुपर 8 चरण में ही समाप्त हो गया। रविवार 1 मार्च को नई दिल्ली में खेले गए आखिरी सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो गया। हालांकि इस हार के बाद भी टीम स्वदेश वापसी की राह में कई बाधाओं का सामना कर रही है। मुख्य वजह है पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुबई हवाई अड्डे के बंद होने का मामला। जिम्बाब्वे की टीम को दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी लेकिन हवाई अड्डे की बंदी के चलते उनकी यात्रा योजना अनिश्चित हो गई। मुख्य कोच जस्टिन सैम्पसन ने कहा कि रविवार को मैच के दौरान टीम को कोई नई जानकारी नहीं दी गई थी और खिलाड़ियों का पूरा ध्यान खेल पर ही था। उन्होंने बताया जब हमने मैच शुरू किया था तब कोई अपडेट नहीं था। उसके बाद पूरा ध्यान खेल पर रहा। तब से मुझे कोई सूचना नहीं मिली है। जिम्बाब्वे टीम के हरफनमौला खिलाड़ी क्रेग एर्विन भी दुबई में फंसे हैं और अब उनके लिए अदीस अबाबा स्थित इथियोपियन एयरलाइंस के जरिए स्वदेश लौटना एक संभावित विकल्प बन सकता है। ICC ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह भारत और श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों का इंतजाम कर रही है। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हालिया हमलों के कारण उत्पन्न हवाई व्यवधान को देखते हुए उठाया गया है। मुख्य कोच सिकंदर रजा की अगुआई वाली टीम सोमवार सुबह तीन अलग-अलग चरणों में दिल्ली से रवाना होने वाली थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद यह योजना स्थगित कर दी गई। सैमन्स ने कहा कि इस स्थिति के बावजूद टीम का ध्यान मैदान पर ही रहा। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अभी भी टूर्नामेंट में है और उनका सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की स्थिति खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय रही है लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि टीम का पूरा ध्यान खेल पर बना रहेगा। इस बीच जिम्बाब्वे टीम और आईसीसी दोनों की कोशिशें जारी हैं ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके। फिलहाल टीम की वापसी का मार्ग और समय पूरी तरह से हवाई मार्ग की स्थिति पर निर्भर है।
T20 WORLD CUP: Sikandar Raza का धमाका, Rohit Sharma का ICC रिकॉर्ड टूटा; टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का बड़ा उलटफेर

T20 WORLD CUP: नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतते ही रजा आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर कप्तान यह सम्मान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 39 साल 301 दिन की उम्र में उन्होंने वह उपलब्धि अपने नाम की जो अब तक रोहित शर्मा के नाम दर्ज थी। रोहित ने 37 साल 331 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में यह पुरस्कार जीता था जबकि 37 साल 55 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी POTM बने थे। लेकिन अब यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के अनुभवी कप्तान के नाम हो गया है। मैच की तस्वीर भी किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं रही। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कठिन पिच पर सात विकेट पर 178 रन बनाए। बीच के ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने रन गति पर लगाम कसी जिससे श्रीलंकाई बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। लक्ष्य 179 रन का था दबाव भरा लेकिन असंभव नहीं। GWALIOR SC-ST VIVAD: एससी-एसटी एक्ट की एफआईआर के विरोध में, ब्राह्मण-क्षत्रियों ने ली सामूहिक शपथ जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत शानदार रही। पावरप्ले में बिना विकेट खोए 55 रन जुड़ गए। ब्रायन बेनेट और ताडी मारूमानी ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 69 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी। मारूमानी 34 रन बनाकर आउट हुए लेकिन बेनेट ने 48 गेंदों में 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। रियान बर्ल ने 12 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। इसके बाद कमान संभाली कप्तान सिकंदर रजा ने। जब मैच संतुलन पर था तब रजा ने आक्रामक रुख अपनाया। 26 गेंदों में 45 रन की उनकी नाबाद पारी में 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। 173.08 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 15वें ओवर में दिलशान मदुशंका को लगातार दो छक्के जड़कर मैच का रुख पलट दिया। अगले ओवर में महीष तीक्षणा पर छक्का और चौका लगाकर दबाव पूरी तरह श्रीलंका पर डाल दिया। 19वें ओवर में रजा आउट हुए लेकिन तब तक जीत लगभग तय हो चुकी थी। Sikandar Raza का धमाका, Rohit Sharma का ICC रिकॉर्ड टूटा; टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का बड़ा उलटफेर आखिरी ओवर में आठ रन की जरूरत थी और टोनी मुनियोंगा ने तीक्षणा पर छक्का जड़कर जिम्बाब्वे को छह विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और ग्रुप में अपराजेय रहते हुए सुपर आठ में जगह पक्की कर ली। इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर भी बड़ा उलटफेर किया था जिससे टूर्नामेंट में उनकी दावेदारी मजबूत हुई है। रजा की कप्तानी अनुभव और दबाव में खेलने की क्षमता ने एक बार फिर साबित किया कि उम्र महज आंकड़ा है। बड़े मंच पर बड़ा प्रदर्शन ही असली पहचान बनाता है और इस बार सिकंदर रजा ने विश्व क्रिकेट में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया।
वार्मअप मैच अपडेट: श्रीलंका ए, नीदरलैंड और UAE को हार, ओमान, जिम्बाब्वे और नेपाल की जीत

नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 से पहले टीमों की तैयारियों को परखने के लिए खेले जा रहे वार्मअप मैच रोमांचक साबित हो रहे हैं। 3 फरवरी को खेले गए तीन मैचों में कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दिन श्रीलंका ए, नीदरलैंड और UAE को हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान, जिम्बाब्वे और नेपाल ने जीत दर्ज की। दिन का पहला मुकाबला श्रीलंका ए और ओमान के बीच हुआ। श्रीलंका ए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। जवाब में ओमान ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। ओमान की ओर से कलीम ने 80 रन और विनायक शुक्ला ने 39 रन बनाए। श्रीलंका ए के वनुजा सहान ने 3 विकेट लिए। दूसरा मैच जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। नीदरलैंड 149 रन पर आउट हो गई और 29 रन से मैच हार गई। जिम्बाब्वे के रयान बर्ल और डियोन मेयर्स ने अहम पारी खेली। नीदरलैंड के लोगान वैन बीक ने 3 विकेट लिए और 40 रन बनाए। तीसरा मैच चेन्नई में UAE और नेपाल के बीच खेला गया। UAE ने 20 ओवर में 145 रन बनाए। नेपाल ने 17वें ओवर में 7 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। नेपाल के लिए आरिफ शेख ने 37 गेंदों में 61 रन और दिपेंद्र सिंह ऐरी ने 50 रन बनाए। UAE के सोहेब खान और हर्षित कौशिक ने क्रमशः 38 और 35 रन बनाए। इन वार्मअप मुकाबलों से साफ है कि टीमें टूर्नामेंट से पहले अपने संयोजन और रणनीति को अंतिम रूप देने में लगी हैं। अगले मैच और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।