Kishore Kumar Samman: खंडवा। इस साल राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2024 गीतकार प्रसून जोशी को दिया जाएगा। यह सम्मान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जन्मभूमि खंडवा में आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री देंगे Kishore Kumar Samman
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Yadav) 14 अक्टूबर को संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में प्रसून जोशी को सम्मानित करेंगे। भोपाल में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने इस वर्ष के लिए गीतकार प्रसून जोशी (Kishore Kumar Samman) के नाम की घोषणा की है।
खंडवा में हर वर्ष किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह आयोजित किया जाता है। इस समारोह में फिल्म और मनोरंजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक्टर, गायक, गीतकार, कहानीकार और निर्देशक को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 5 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।
आखिर कब शुरू हुआ था Kishore Kumar Samman
मध्य प्रदेश सरकार ने साल 1997 में हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के नाम पर यह सम्मान (Kishore Kumar Samman) शुरू किया था। इस बार खंडवा में दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन यानी 13 अक्टूबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। अगले दिन 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Yadav) समारोह में उपस्थित रहेंगे।
इस राष्ट्रीय सम्मान से अब तक अमिताभ बच्चन, देव आनंद, राजेश खन्ना, नसरुद्दीन शाह, श्याम बेनेगल, शत्रुघ्न सिन्हा, बी.आर. चोपड़ा, जावेद अख्तर, गुलजार और मनोज कुमार सहित कई प्रतिष्ठित कलाकार सम्मानित हो चुके हैं।
READ MORE : खून से सनी शराब पार्टी…युवक की मौत के बाद हुआ ड्रामा