Chambalkichugli.com

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में


नई दिल्ली। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी लेकर आता है जिसके कारण लोग पहले ही कहीं-कहीं घूमने का मन बना लेते हैं। अप्रैल के महीने में लोग बाहर निकल जाते हैं। क्योंकि इस समय गर्मी उतनी ज्यादा नहीं होती है जितनी आने वाले और महीना में आ जाती है। अप्रैल के महीने में केरल घूमने काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि वहां काफी हरियाली देखने को मिलती है। केरल में आपका ही जगह पर बड़े ही आसानी से घूम सकते हैं तो चलिए उनके बारे में बताते हैं।

केरल घूमने के लिए है खास
अप्रैल का मौसम बहुत खास होता है क्योंकि गर्मी काम होती है। ऐसे में आप केरल जाकर वहां पर कई सारी जगह का आनंद उठा सकते हैं।अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ केरला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन सभी जगह को नोट कर लें।

नेचर लवर्स के लिए है बेस्ट
केरल के जंगल और पहाड़ हरे रंग की चादर की तरह नजर आते हैं, जो फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं।केरल का प्लान बनाते समय मुन्नार को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।ये जगह नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

अलेप्पी भी है परफेक्ट
वेनिस नाम से मशहूर अलेप्पी ऐसी शानदार जगह है, जहां आकर आप केरल के सबसे खूबसूरत नजारे का दीदार कर सकते हैं।यहां आने के बाद आपका मन बिल्कुल भी नहीं करेगा कि आप वापस जाएं। यहां की सुंदरता आपका मन को मोह लेगा और फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह काफी फेमस है। अलेप्पी वैसे तो हनीमून कपल्स के बीच ज्यादा पॉपुलर है, लेकिन आप यहां फैमिली, दोस्तों के साथ भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

केरल का वायनाड
केरल में वायनाड भी घूमने वाली अच्छी जगह है। जो अपने झरनों के लिए खासतौर से मशहूर है। इस समय यहां घूमने के लिए यहां पर काफी अच्छी-अच्छी जगह है मिल जाएगी। यहां आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद आपका मन यहां से लौटने का बिल्कुल भी नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *