Chambalkichugli.com

युवक की निर्मम हत्या: अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, जानिए पूरा मामला

युवक की निर्मम हत्या

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात बदमाशों ने उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोग भयभीत हैं। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।

बता दें कि घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर हुई, जहाँ आनंदपाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँच गई। उन्होंने जाँच शुरू कर दी है।

मृतक के खिलाफ दर्ज थे कई आपराधिक मामले

बताया जाता है कि मृतक युवक आनंद पाल हलवाई का काम करता था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह संभावना जता रही है कि उसकी हत्या किसी पुराने विवाद के कारण की गई है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें:https://chambalkichugli.com/the-height-of-superstition-tantriks-exorcism-on-pregnant-woman-video-goes-viral/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *