Varun Kapoor Cyber Awareness: भोपाल। जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा सबसे गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है। साइबर अपराधी हर दिन नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में नागरिकों का तकनीकी रूप से जागरूक और सतर्क होना बेहद आवश्यक है।
Black Ribbon Initiative का 825वां सत्र
डॉ. वरुण कपूर, बुधवार को रीजनल इंस्टिट्यूट भोपाल में आयोजित Black Ribbon Initiative के 825वें सत्र में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर से लगभग 300 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
फिशिंग, बुलिंग और स्टॉकिंग जैसे अपराधों में आई तेजी
डॉ. कपूर ने कहा कि फिशिंग, साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग और ऑनलाइन गेमिंग संबंधी अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने नागरिकों से सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर क्लिक न करने और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की।
युवाओं में गेमिंग की लत
उन्होंने युवाओं में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत को मानसिक और आर्थिक नुकसान का कारण बताया साथ ही कहा कि डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए सोच में बदलाव जरूरी है।
डॉ. कपूर को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने डॉ. कपूर को श्रीफल, शॉल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन में सहायक जेल अधीक्षक शुभम मिश्रा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
READ MORE: रेप केस में डीएनए रिपोर्ट छिपाने पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश