Chambalkichugli.com

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय


नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि आए और चारों तरफ से तरक्की हो। लेकिन कई बार कुछ प्रयास करने के बाद भी हाथ असफलता ही लगती है। घर में सकारात्मक को बरकरार रखने के लिए आपको कई सारे उपाय करने चाहिए। वास्तु शास्त्र में नीचे इनके बारे में बताया गया है साथ ही इलायची से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिनको करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं।

वास्तु के खास उपाय
बहुत कोशिश करने के बाद भी आपके हाथ असफलता लग रही है। आपका कोई भी काम सफल नहीं हो रहा है। तब आपको इन बातों पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद भी लोग सफलता और धन प्राप्त करने में असफल रहते हैं। ऐसे में हरी इलायची का ये उपाय बहुत कारगार है. पैसे को जेब में रोकने के लिए 5 हरी इलायची को अपने पर्स में रख लें. ऐसा करने से व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होती है और पैसी भी ज्यादा खर्च नहीं होता।

कई बार सालों मेहनत करने के बाद व्यक्ति को इच्छानुसार प्रगति नहीं मिल पाती।इसके लिए अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरा कपड़ा लें और इसमें 4-5 इलायची लेकर बांध लें। और इस पोटली को सोते समय तकीए के नीचे रख लें।अगले दिन उठने के बाद ये पोटली किसी दूसरे व्यक्ति को दे दें।

अगर आपका बिजनेस में लाभ नहीं हो रहा है। आपको नौकरी नहीं मिल पा रही है। तब घर से बाहर जाते समय आप अपनी जेब में दो इलायची जरूर रखें साथ ही अपने पर्स में भी दो हरी इलायची डालें। ऐसा करने से आपकी बरकत तेजी से होती है और तरक्की आपके घर आते है। इन सभी उपायों को करके आप अपने घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *