Chambalkichugli.com

Video: राष्ट्रपति Draupadi Murmu बाल-बाल बचीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा

Draupadi Murmu

Draupadi Murmu: केरल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला दौरे के दौरान उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में बड़ा हादसा टल गया। प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में हेलीकॉप्टर का पहिया कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला। इसके बावजूद कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बाल-बाल बच गईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं।

हेलीकॉप्टर के फंसने का कारण

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग स्टेडियम में तय की गई। मंगलवार की देर रात स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन सुबह तक कंक्रीट पूरी तरह से सेट नहीं हुआ था। लैंडिंग के दौरान कंक्रीट में गड्ढे बन गए और हेलीकॉप्टर धंस गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)दक्षिणी राज्यों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार की शाम को वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचीं । आज सुबह पथानामथिट्ट स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुईं।

READ MORE: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *