Chambalkichugli.com

MP से दूर क्यों जा रहे IAS अधिकारी?

IAS

Why are IAS officers moving away from MP: मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों का केंद्र की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक साल में 17 IAS अधिकारी डेप्युटेशन पर केंद्र सरकार में जा चुके हैं। वहीं, राज्य में सिर्फ तीन अधिकारी ही लौटे हैं और इनमें से केवल विशेष गढ़पाले सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी हैं।

2009 बैच के IAS अविनाश लवानिया को भी केंद्र में डेप्युटेशन की मंजूरी मिल गई है और इसका ऑर्डर पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट ने जारी किया है।

कई बड़े नाम जैसे प्रीति मैथिल, प्रियंका दास, सोफिया वली फारुकी, तरुण पिथोड़े, अजीत कुमार, पंकज जैन, नीरज सिंह समेत कुल 17 अधिकारी पहले ही केंद्र जा चुके हैं। वहीं, विशेष गढ़पाले, आशीष भार्गव और रूही खान राज्य में वापस लौटे हैं।

डेप्युटेशन बढ़ने की दो बड़ी वजहें सामने 

पहली – एम्पैनलमेंट प्रोसेस, जिसमें 2009 बैच के बाद अधिकारियों को केंद्र में डायरेक्टर के रूप में दो साल काम करना जरूरी है।

दूसरी – राज्य में मनचाही पोस्टिंग न मिलने से कई अफसर डेप्युटेशन चुन रहे हैं।

सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह और अभिषेक सिंह ने भी केंद्र जाने के लिए आवेदन कर रखा है। वहीं श्रीमन शुक्ला और जॉन किंग्सले भी डेप्युटेशन चाहते थे, लेकिन पोस्टिंग न मिलने पर राज्य में ही बने हुए हैं।

READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *