Ashish Kapoor Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। उन पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने साउथ दिल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, यह घटना पिछले महीने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई थी, जहां आशीष पर महिला से रेप करने का आरोप है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थे आशीष कपूर
पुलिस के मुताबिक, आशीष कपूर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहे थे। सबसे पहले उनकी लोकेशन गोवा में ट्रैक हुई, लेकिन बाद में वे वहां से पुणे पहुंच गए। दिल्ली पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी थीं। लंबे पीछा करने के बाद आखिरकार उन्हें पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया।
इंस्टाग्राम पर बढ़ी दोस्ती
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी और आशीष कपूर की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। पहले उसने अभिनेता को फॉलो किया, जिसके बाद आशीष ने भी उसे फॉलो कर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। पीड़िता का आरोप है कि आशीष ने बताया था कि वह अगस्त में दिल्ली आ रहा है। अपने दोस्त के घर पर होने वाली हाउस पार्टी में उसे भी बुलाया। महिला इस निमंत्रण को स्वीकार कर पार्टी में पहुंच गई।
हाउस पार्टी में टॉइलट के अंदर हुआ विवाद
महिला का कहना है कि वह आशीष कपूर के दोस्त के घर आयोजित हाउस पार्टी में गई थी। इसी दौरान जब वह टॉइलट गई तो आशीष कपूर भी पीछे-पीछे वहां आ गए। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और वहां मौजूद मेहमानों के बयान दर्ज किए गए। गवाहों के बयानों से यह पुष्टि हुई कि आशीष कपूर और महिला टॉइलट के अंदर काफी देर तक मौजूद थे।
शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और आशीष कपूर की मुलाकात कुछ साल पहले एक टीवी प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और अभिनेता ने उससे शादी का वादा किया। आरोप है कि इसी बहाने आशीष ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद में शादी से मुकर गए। पीड़िता का कहना है कि दोस्त के घर हुई पार्टी के दौरान भी उसने यौन शोषण किया।
जब महिला ने शादी की बात उठाई तो उन्होंने टाल दिया, जिसके बाद झगड़ा हुआ। शिकायत दर्ज होने के बाद सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया। आशीष कपूर कई धारावाहिकों का हिस्सा रह चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। संभावित गवाहों से पूछताछ जारी है।