Chambalkichugli.com

Women’s Cricket World Cup 2025 : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बोले – भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, ‘हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं’

Women’s Cricket World Cup 2025

Women’s Cricket World Cup 2025: भारत ने 47 साल बाद पहली बार ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी ।

धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो मैसेज में दी बधाई

धीरेंद्र शास्त्री ने बुंदेली भाषा में वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। महिला क्रिकेट टीम की यह जीत पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है। भावुक स्वर में उन्होंने कहा कि भारत के तिरंगे ने चांद से लेकर क्रिकेट फील्ड तक अपना परचम लहराया है।

भारत पहली बार बना महिला वर्ल्ड चैंपियन

भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रचा। यह पहली बार है जब भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। शास्त्री ने कहा कि यह जीत भारतीय महिला खिलाड़ियों के मेहनत का नतीजा है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

“हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं”

टीम की प्रशंसा करते हुए शास्त्री ने कहा, “हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि यह जीत खेल इतिहास में नया अध्याय है और दिखाती है कि भारतीय बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने पूरे दल को आशीर्वाद दिया ।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत खेल, विज्ञान, तकनीक, संस्कृति और एकता जैसे हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

अपने संदेश के अंत में शास्त्री ने देशभक्ति की भावना व्यक्त करते हुए कहा, “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा।” उन्होंने इस ऐतिहासिक पल को भारत की बेटियों और देशवासियों के लिए गर्व का दिन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *