Chambalkichugli.com

World Toilet Day Today: इंदौर में चार नए सार्वजनिक शौचालयों की शुरुआत

World Toilet Day Today

World Toilet Day Today: इंदौर। शहर में बुधवार को वर्ल्ड टॉयलेट डे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम सभी 22 जोन में स्थित सार्वजनिक शौचालयों पर गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम आयोजित करेगा। निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और चार नए सार्वजनिक शौचालयों का शुभारंभ भी किया जाएगा।

स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने बताया कि बाल दिवस से जुड़ी गतिविधियों के तहत शुरू किए गए कल्पना की उड़ान कार्यक्रम को वर्ल्ड टॉयलेट डे से जोड़ते हुए शहरभर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव बुधवार सुबह नेहरू पार्क स्थित नए सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और स्थानीय नागरिक मौजूद रहेंगे।

Read More: इंदौर में युवक ने जहर खाया, शादी नहीं होने की चिंता में था तनावग्रस्त

इन स्थानों पर होंगे शुभारंभ कार्यक्रम

विभिन्न जोन में पार्षद और एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में नए शौचालयों की शुरुआत की जाएगी।

• जोन 4, वार्ड 12 – महाराणा प्रताप नगर (स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल, पार्षद सीमा डाबी)
• जोन 13, वार्ड 74 – चोइथराम सब्जी मंडी (एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा और मंडी एसोसिएशन)
• जोन 17, वार्ड 19 – एफ सेक्टर (एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और अन्य जनप्रतिनिधि)

इन कार्यक्रमों में सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट्स, वेंडर्स और स्थानीय लोग शामिल होकर स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाएंगे।

READ MORE: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक

आज इन जगहों पर भी होंगे आयोजन

शहर के 22 जोन अंतर्गत कई प्रमुख स्थानों पर भी गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे:

लालबाग, मल्हार आश्रम, आईटीआई चौराहा, पतरे की चाल, विजय नगर चौराहा, शारदा मठ, जिमखाना, हरसिद्धि जोन ऑफिस, दशहरा मैदान, पंचशील नगर, इंदिरा प्रतिमा चौराहा, पीपल्याहाना, इंदिरा नगर, गायत्री पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे।

Read More: 1.37 लाख उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, समाधान योजना में सरचार्ज होगा माफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *