Chambalkichugli.com

भारतीय सेना में भर्ती के लिए 01 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सेना भर्ती कार्यालय द्वारा भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी की जा चुकी है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी प्रारंभ हो चुकी है, जो 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा- निर्देश एवं पात्रता शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *