Gwalior News: रेप के आरोपी भाजपा नेता पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से बाहर…

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक स्थानीय नेता मुक्तेश जैन को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुएआपत्तिजनक वीडियो के बाद की गई । क्या है मामला? ग्वालियर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीजेपी नेता मुक्तेश जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 31 मई को आरोपी ने जबरदस्ती की। महिला का कहना है कि वह सोने-चांदी की दुकान चलाती है। उसकी पहचान मुक्तेश जैन से उधारी लेन-देन के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह संबंध नजदीकी में बदल गया ।आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। Gwalior News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस घटना के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मुक्तेश जैन पीड़िता को निर्वस्त्र कर सार्वजनिक रूप से घुमाने की धमकी देता नजर आ रहा है। भाजपा संगठन ने तत्काल निर्णय लेते हुए मुक्तेश जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। READ MORE: MODI SARKAR की बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश के 8 जिलों को होगा सीधा फायदा
MODI SARKAR की बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश के 8 जिलों को होगा सीधा फायदा

MODI SARKAR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में रेलवे क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इस बैठक में कुल 24,634 करोड़ रुपये की लागत वाली चार महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई, जिनमें से दो प्रमुख परियोजनाएं मध्यप्रदेश से जुड़ी हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश के कुल 8 जिलों को सीधा लाभ मिलने वाला है । MODI SARKAR ने इन रेलवे लाइनों को दी मंजूरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि वडोदरा–रतलाम के बीच 259 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसकी कुल लागत 8,885 करोड़ रुपये आंकी गई है। बता दें यह प्रोजेक्ट गुजरात और मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 95 रोड अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज, 2 रेलवे ओवर ब्रिज, और 4 टनल बनाए जाएंगे, जिससे परिवहन व्यवस्था में जबरदस्त सुधार होगा (MP NEWS)। READ MORE: नाबालिग पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस