Mauritius Maldives dispute: मॉरीशस ने मालदीव के साथ तोड़े सभी राजनयिक रिश्ते, चागोस द्वीप विवाद बना वजह

Mauritius Maldives dispute: नई दिल्ली/माले। मॉरीशस सरकार ने शुक्रवार 27 फरवरी को एक बड़ा कूटनीतिक फैसला लिया और मालदीव के साथ अपने सभी राजनयिक संबंधों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कदम मालदीव के चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता को लेकर बदलते रुख के बाद उठाया गया। ध्यान दें कि दोनों देश भारत के मित्र हैं। विवाद का कारण मॉरीशस के विदेश मंत्रालय के अनुसार मालदीव ने हाल ही में चागोस द्वीप समूह पर मॉरीशस की संप्रभुता को मान्यता देना बंद कर दिया है। साथ ही मालदीव ने मॉरीशस और ब्रिटेन के बीच चागोस को लेकर हुए हालिया समझौते पर आपत्ति जताई। मॉरीशस की कैबिनेट ने इस कदम को राष्ट्रीय हितों की रक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन के लिए आवश्यक बताया। मालदीव का रुख मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मुइज्जू ने 5 फरवरी को स्टेट ऑफ द नेशन संबोधन में कहा कि चागोस पर मालदीव का दावा मॉरीशस या किसी अन्य देश से अधिक मजबूत है। उन्होंने 2022 में मालदीव की पिछली सरकार द्वारा मॉरीशस की मान्यता को औपचारिक रूप से वापस ले लिया और इसे समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। चागोस द्वीप समूह: विवाद की पृष्ठभूमि चागोस द्वीप समूह हिंद महासागर में स्थित 60 से अधिक छोटे द्वीपों का समूह है जिसमें सबसे बड़ा डिएगो गार्सिया है। रणनीतिक रूप से इसका महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यहां से मध्य पूर्व दक्षिण एशिया और अफ्रीका पर सैन्य और सुरक्षा निगरानी आसान है। 1965 में ब्रिटेन ने मॉरीशस से चागोस को अलग कर दिया और इसे ब्रिटिश-हिंद महासागर क्षेत्र का हिस्सा बना दिया। डिएगो गार्सिया पर अमेरिका ने 1966 में 50 साल के पट्टे पर सैन्य अड्डा बनाया जो आज भी अमेरिकी रणनीतिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए ब्रिटेन ने 1967-1973 के बीच द्वीप के 1,500–2,000 मूल निवासियों को मॉरीशस और सेशेल्स में विस्थापित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप मॉरीशस ने दशकों तक चागोस पर अपनी संप्रभुता के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। 2019 में ICJ ने ब्रिटेन को द्वीप को मॉरीशस को सौंपने की सलाह दी। UN महासभा ने भी ब्रिटेन से मॉरीशस को चागोस सौंपने का प्रस्ताव पारित किया। हालिया ब्रिटेन-मॉरीशस समझौता ब्रिटेन और मॉरीशस ने समझौता किया जिसमें मॉरीशस की संप्रभुता को मान्यता दी गई लेकिन डिएगो गार्सिया पर अमेरिकी सैन्य बेस लंबे पट्टे (99 साल) के तहत संचालित होता रहेगा। मालदीव का विवाद मालदीव ने अब चागोस पर मॉरीशस की संप्रभुता और ब्रिटेन के साथ हुए समझौते पर आपत्ति जताई। इससे मॉरीशस ने मालदीव के साथ सभी राजनयिक संबंध तोड़ दिए।
Madhya Pradesh High Court: आईटीएटी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, छह विधिक प्रश्नों पर 10 मार्च को होगी सुनवाई

HIGHLIGHTS: आईटीएटी आदेश के खिलाफ अपील स्वीकार छह महत्वपूर्ण विधिक प्रश्न तय धारा 260ए के तहत चुनौती 3 करोड़ की रजिस्ट्री पर आयकर विवाद 10 मार्च को अंतिम सुनवाई तय Madhya Pradesh High Court: ग्वालियर। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ (ई-कोर्ट) ने आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के आदेश के खिलाफ दायर आयकर अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। न्यायालय ने मामले में छह महत्वपूर्ण विधिक प्रश्न निर्धारित करते हुए प्रकरण को 10 मार्च को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। MORENA FOOD SAFETY: होली से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई और मावा भट्ठियों पर की छापेमारी धारा 260ए के तहत चुनौती मामला अनूप निगम बनाम आयकर अधिकारी 3(1) ग्वालियर से जुड़ा है। अपीलकर्ता ने आयकर अधिनियम की धारा 260ए के अंतर्गत आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा 11 फरवरी 2025 को पारित आदेश को चुनौती दी है। आईटीएटी ने अपील आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए एक नए बिंदु पर प्रकरण को पुनः मूल्यांकन अधिकारी (एओ) के पास भेज दिया था। Holi: होली पर दो बड़े राजयोग, ये चार राशि के जातक बनेंगे धनवान, जीवन में आएगी खुशहाली छह अहम कानूनी प्रश्न हाईकोर्ट ने जिन प्रमुख प्रश्नों पर विचार के लिए अपील स्वीकार की है, उनमें यह शामिल है कि क्या आईटीएटी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर गया, क्या आकलन वर्ष 2011-12 का मामला वैधानिक समयसीमा के विपरीत पुनः खोला गया, तथा क्या विभाग की ओर से स्पष्ट प्रार्थना न होने के बावजूद ऐसा निर्देश दिया जा सकता था। MORENA CRIMES: करुआ मोड़ से दबोचे गए तीन इनामी आरोपी, 10 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा रजिस्ट्री राशि पर विवाद प्रकरण के अनुसार अनूप निगम ने 3 करोड़ रुपये की संपत्ति रजिस्ट्री कराई थी, जिसकी सूचना आयकर विभाग को प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किया। अपीलकर्ता का दावा है कि वास्तविक रजिस्ट्री 30 लाख रुपये की थी, जिसे वर्ष 2011-12 के आकलन में दर्शाया जा चुका है। होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त 10 मार्च को अंतिम बहस अब 10 मार्च को होने वाली सुनवाई में इन सभी विधिक बिंदुओं पर विस्तृत बहस होगी। यह फैसला अधिकार क्षेत्र और पुनर्मूल्यांकन की वैधानिकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्टता ला सकता है।
Afghanistan-Pakistan tension: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों को किया ध्वस्त, दी सख्त चेतावनी

Afghanistan-Pakistan tension: नई दिल्ली। दक्षिण एशिया में भू-राजनीतिक तनाव अब गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस कदम ने दोनों देशों के बीच तनाव को संभावित पूर्ण युद्ध की स्थिति में खड़ा कर दिया है। हवाई हमले का विवरण अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार हमला शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे किया गया। तालिबानी लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर गहरी पैठ बनाते हुए राजधानी इस्लामाबाद के पास फैजाबाद के सैन्य शिविर नौशेरा के सैन्य मुख्यालय जम़रुद की सैन्य टाउनशिप और एबटाबाद के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारज्मी ने कहा ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। हमने पाकिस्तान सेना के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों और सुविधाओं को ध्वस्त किया।तालिबान प्रशासन ने इस हमले को प्रतिशोध बताया। अफगान अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने हाल ही में अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था और यह कार्रवाई उसी का जवाब है। सख्त चेतावनी अफगान सेना के प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि यदि कोई भी सैन्य गतिविधि दोबारा हुई तो जवाब और भी भयानक होगा। उन्होंने कहा हम किसी भी आक्रामकता का जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेंगे। अगर हमला दोहराया गया तो इस्लामाबाद समेत अन्य प्रमुख शहर भी निशाने पर होंगे।” सीमा पर तैयारियाँ सिर्फ हवाई हमले तक सीमित नहीं अफगान सेना ने सीमावर्ती इलाकों में टैंक और भारी हथियार तैनात कर दिए हैं। किसी भी संभावित जवाबी हमले के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। सुरक्षा विश्लेषक अब्दुल सादिक हामिदजोय का कहना है कि तालिबान पिछले चार दशकों से युद्धरत रहे हैं और उनके पास आधुनिक सैन्य क्षमताओं से निपटने का अनुभव है। बढ़ता क्षेत्रीय संकट काबुल और इस्लामाबाद की इस भिड़ंत ने वैश्विक समुदाय की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दोनों देश एक-दूसरे पर आतंकवाद को पनाह देने और जवाबी हमलों के आरोप लगाते रहे हैं। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यदि यह संघर्ष तुरंत नियंत्रित नहीं हुआ तो यह पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए खतरा बन सकता है। फिलहाल पाकिस्तान की ओर से हमले के नुकसान को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।
HOLI WEATHER: होली पर मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के चलते बदलेगा मौसम

HOLI WEATHER: भोपाल। मध्य प्रदेश में होली के दिनों में आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में महसूस हो सकता है।IMD भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी भारत में दो सक्रिय चक्रवातिक प्रणाली और एक ट्रफ सक्रिय हैं। इस वजह से शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे, हालांकि तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ा। गर्मी का असर: तापमान 34°C पार आंधी-बारिश और ओलों के दौर के बाद प्रदेश में अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिली। शुक्रवार को कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री से अधिक रहा। पचमढ़ी में 27.6°C, खरगोन में 34.8°C (सबसे गर्म), भोपाल में 32.4°C, इंदौर में 31.2°C, ग्वालियर में 32.7°C, उज्जैन और जबलपुर में 33°C दर्ज किया गया। रात के तापमान में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा (9.6°C), जबकि सागर और नर्मदापुरम में क्रमशः 18.4°C और 18.2°C दर्ज हुआ। श्योपुर, सिवनी, गुना, खंडवा-टीकमगढ़ में रात का पारा 16°C और रतलाम-धार में 17°C या उससे अधिक रहा।20 जिलों में प्रभावित मौसम 24-25 फरवरी को सक्रिय चक्रवात और ट्रफ की वजह से 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश रही, कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे गेहूं और चने की फसलों पर असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहेगा और किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
MORENA FOOD SAFETY: होली से पहले मुरैना में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई और मावा भट्ठियों पर की छापेमारी

HIGHLIGHTS: होली से पहले जिलेभर में छापामार कार्रवाई मिठाई और मावा भट्ठियों से सैंपल संग्रह चलित खाद्य प्रयोगशाला से ग्रामीण क्षेत्रों में जांच कई दुकानों से लड्डू, मावा, नमकीन और सोन पपड़ी के नमूने अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी MORENA FOOD SAFETY: मुरैना। होली के त्योहार से पहले मुरैना जिले में मिलावट पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जिलेभर में मिठाई की दुकानों और मावा भट्ठियों पर छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार को दो अलग-अलग टीमों ने मुरैना मुख्यालय और सबलगढ़ तहसील में जांच कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। Holi: होली पर दो बड़े राजयोग, ये चार राशि के जातक बनेंगे धनवान, जीवन में आएगी खुशहाली कलेक्टर के निर्देश पर सघन अभियान होली के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों से सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। ताकि किसी को भी होली का त्यौहार मनाने में किसी भी तरह की मुश्किलें न आए। शहर में इन दुकानों से लिए सैंपल मुरैना शहर में वेदराम नमकीन से मिक्स नमकीन, शिव मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, बेसन लड्डू और चूरमा लड्डू, जबकि बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा और सोन पपड़ी के सैंपल लिए गए। साथ ही टीम ने साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। MORENA CRIMES: करुआ मोड़ से दबोचे गए तीन इनामी आरोपी, 10 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा सबलगढ़ में भी जांच सबलगढ़ तहसील में चलित खाद्य प्रयोगशाला की मदद से दुकानों पर मौके पर जांच की गई। जिसके चलते जय भैरो बाबा स्वीट्स एंड स्नेक्स, जय बाबा मिष्ठान भंडार, केबी मिष्ठान भंडार और शिव मिष्ठान भंडार से लड्डू, मावा और अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए गए। देहात क्षेत्रों में चलित प्रयोगशाला सक्रिय सूचना के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में भी मोबाइल फूड लैब के माध्यम से जांच की जा रही है। साथ ही दुकानदारों को स्वच्छता और पर्सनल हाइजीन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Holi 2026: होली पर दो बड़े राजयोग, ये चार राशि के जातक बनेंगे धनवान, जीवन में आएगी खुशहाली

Holi 2026: नई दिल्ली। इस बार होली सिर्फ रंग और खुशियां ही नहीं बल्कि चुनिंदा राशियों के लिए सुनहरी किस्मत भी लेकर आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन कुंभ राशि में सूर्य बुध और शुक्र की दुर्लभ संगति देखने को मिलेगी। इस समय कुंभ राशि में बन रहे ‘बुधादित्य’ और ‘शुक्रादित्य’ नामक दो शक्तिशाली राजयोग होली के दिन अपने चरम पर होंगे। इन राजयोगों का प्रभाव चार राशियों के जातकों पर ऐसा पड़ेगा कि धन सफलता और सुख-समृद्धि की बौछार उनके जीवन में रंग भर देगी। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह होली आर्थिक समृद्धि और भाग्य का समय लेकर आ रही है। कहीं फंसा हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है और पुराने निवेश अब मुनाफे के रूप में सामने आएंगे। संतान की ओर से कोई गौरवशाली समाचार मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में मधुरता आएगी और लंबे समय से सोचे हुए प्रोजेक्ट्स अब हकीकत में बदलने का समय है। सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। धन के नए स्रोत खुलेंगे और बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा। अगर कोई पुरानी बीमारी परेशान कर रही थी तो राहत मिलेगी। नई व्यावसायिक शुरुआत के लिए समय बेहद शुभ है साथ ही प्रॉपर्टी के लेन-देन में भी बड़ा लाभ मिल सकता है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तुला राशि तुला राशि के जातकों पर ‘शुक्रादित्य’ और ‘बुधादित्य’ दोनों राजयोग मेहरबान रहने वाले हैं। अटके हुए सरकारी या निजी काम अब गति पकड़ेंगे और नौकरी की तलाश में थके लोग मनचाहा अवसर प्राप्त करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी पार्टनरशिप या डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। धनु राशि धनु राशि वालों के लिए यह होली करियर में बड़ी उपलब्धि का संकेत देती है। वर्किंग प्रोफेशनल्स को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल संकेत हैं। लंबे समय से चल रहा पैतृक संपत्ति का विवाद अब आपके पक्ष में सुलझ सकता है जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। मामा पक्ष से आर्थिक या मानसिक सहयोग मिलेगा और कानूनी मामलों में चल रही भागदौड़ समाप्त होगी। अंततः आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
MORENA CRIMES: करुआ मोड़ से दबोचे गए तीन इनामी आरोपी, 10 महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा

HIGHLIGHTS: हत्या के प्रयास के मामले में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार प्रत्येक आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित 15 अप्रैल 2025 की रात हुआ था जानलेवा हमला करुआ मोड़ से घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी मामले में अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी MORENA CRIMES: मुरैना। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूराबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दस महीने से फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इन्हें करुआ मोड़ से घेराबंदी कर पकड़ा। होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त 15 अप्रैल की घटना मामला 15 अप्रैल 2025 का है। नूराबाद थाना क्षेत्र के चुरैला गांव में रात करीब 11 बजे जयवीर गुर्जर पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि भानू गुर्जर और उसके साथियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की तथा फायरिंग भी की। हमले में जयवीर गंभीर रूप से घायल हुआ था। HOLI WEATHER IN MP: रंगों से पहले बदलेगा मौसम, होली पर ग्वालियर-चंबल सहित MP के कई इलाकों में बारिश के आसार हत्या के प्रयास का मामला दर्ज घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे। Bada Talab encroachment : भोपाल के बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में 153 अवैध निर्माण उजागर, सरकारी जमीनों पर भी कब्जे सूचना पर हुई कार्रवाई नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी को सूचना मिली कि आरोपी करुआ गांव मोड़ पर देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। TODAYS RASHIFAL: जानिए आज शनिवार का राशिफल सभी आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में गिरफ्तार आरोपियों में विशंभर सिंह, शैलेंद्र गुर्जर और हरिओन उर्फ छोटू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अब इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
ASTROLOGY PREDICTION: 16 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल-चंद्र की युति से होगी धन और सफलता की बौछार

ASTROLOGY PREDICTION: नई दिल्ली। 16 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के कारक चंद्रमा मिलकर महालक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं जिसे धन ऐश्वर्य और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन खासतौर पर तीन राशियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित सुधार देखने को मिलेगा। महालक्ष्मी राजयोग क्या है? जब कुंडली में मंगल और चंद्रमा एक दूसरे के केंद्र या त्रिकोण भाव में होते हैं या एक दूसरे पर शुभ दृष्टि डालते हैं तो महालक्ष्मी राजयोग बनता है। मंगल साहस ऊर्जा और संपत्ति का प्रतीक है जबकि चंद्रमा मन शीतलता और धन का कारक। इन दोनों ग्रहों की युति से जातक को केवल आर्थिक लाभ नहीं मिलता बल्कि समाज में पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान भी बढ़ता है। वृषभ राशि के लिए अवसर वृषभ राशि के जातकों के लिए यह राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। पुराने निवेशों से अब बड़े लाभ मिलने की संभावना है वहीं नौकरीपेशा लोग बॉस से तारीफ और बढ़ी हुई सैलरी की खुशखबरी पा सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे और यदि इच्छा हो तो नई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का मन बन सकता है। कर्क राशि का सुनहरा समय कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत का मीठा फल देने वाला है। करियर में उन्नति और व्यवसाय में बड़ी डील मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवारिक तनाव कम होगा। रुके प्रोजेक्ट्स फिर से पटरी पर लौट आएंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि को मिलेगा गोल्डन पीरियड वृश्चिक राशि के लिए यह समय प्रोफेशनल लाइफ में ‘गोल्डन पीरियड’ जैसा रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी लोग आपकी सलाह मानेंगे और कानूनी या पुराने विवादों में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज आसानी से मिल जाएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। इस महालक्ष्मी राजयोग का पूरा लाभ उठाने के लिए 16 मार्च को लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाना और “ॐ महालक्ष्म्यै नमः” का जाप करना शुभ माना गया है।
HOLIKA DAHAN 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, सूतक काल ने बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त

HOLIKA DAHAN 2026: नई दिल्ली । हिंदू धर्म में होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, लेकिन इस साल 3 मार्च 2026 को होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का एक साथ होना चिंता का विषय बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्रा काल और ग्रहण का सूतक काल दोनों ही समय किसी भी मांगलिक या शुभ कार्य के लिए वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में भक्तों के मन में यह सवाल है कि दोष से बचने के लिए होलिका कब जलाई जाए। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 3 मार्च को शाम 05:07 बजे समाप्त हो जाएगी, लेकिन शास्त्रों के नियम और ग्रहण की शुद्धि के अनुसार ही दहन का समय तय करना उचित रहेगा। सूतक काल और चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत के समय अनुसार, 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण का प्रभाव शाम 06:26 बजे चंद्रोदय के साथ ही दिखने लगेगा और यह शाम 06:46 बजे समाप्त होगा। हालांकि, ग्रहण की विभिन्न अवस्थाएं दोपहर 02:16 बजे से ही शुरू हो जाएंगी, लेकिन सूतक काल का विशेष महत्व होता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूतक काल सुबह 09:39 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा, जो शाम 06:46 बजे ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान की मनाही होती है, इसलिए होलिका दहन की रस्में शाम 06:46 बजे के बाद ही की जानी चाहिए। भद्रा का समय और दहन का मुहूर्त होलिका दहन के लिए भद्रा का विचार करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भद्रा मुख में किया गया दहन अशुभ फल दे सकता है। इस वर्ष 3 मार्च को भद्रा देर रात यानी 4 मार्च की सुबह 01:25 बजे से शुरू होगी। इसलिए शाम के समय भद्रा का कोई दोष नहीं रहेगा।होलिका दहन का सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त शाम 06:47 बजे (ग्रहण समाप्ति) के बाद से लेकर रात 08:50 बजे तक रहेगा। यह वह समय है जब आप बिना किसी भय या दोष के होलिका दहन कर सकते हैं। ग्रहण के तुरंत बाद किया गया यह दहन नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने की प्रबल संभावना रखता है। दोष से मुक्ति के सरल नियम भद्रा और सूतक के दोष से बचने के लिए सहजता के साथ कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का निरंतर मानसिक जाप करते रहें, जिससे वातावरण की नकारात्मकता का आप पर प्रभाव न पड़े। शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और फिर शुद्ध मुहूर्त में होलिका पूजन करें।होलिका की अग्नि में अनाज और नारियल अर्पित करना घर में सुख-शांति लाता है। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से किसी भी प्रकार के ग्रहों की उग्रता शांत होती है और घर के संचालन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
HOLI WEATHER IN MP: रंगों से पहले बदलेगा मौसम, होली पर ग्वालियर-चंबल सहित MP के कई इलाकों में बारिश के आसार

HIGHLIGHTS: फरवरी में चार बार बदला एमपी का मौसम होली के आसपास आंधी-बारिश के आसार 2 मार्च से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ कई शहरों में तापमान 34°C के पार ग्वालियर-चंबल में दिख सकता है सबसे ज्यादा असर HOLI WEATHER IN MP: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में फरवरी के दौरान चार बार मौसम ने करवट ली और अब मार्च की शुरुआत में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर रूस और चीन ने संभाला मोर्चा, युद्धविराम की अपील मौसम विभाग के अनुसार विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही होली के आसपास इस बदलाव का असर देखने को मिल सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में फिलहाल दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक ट्रफ लाइन सक्रिय हैं। इसके चलते शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। भोपाल के बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में 153 अवैध निर्माण उजागर, सरकारी जमीनों पर भी कब्जे हालांकि बादलों के बावजूद दिन के तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। जिसके चलते मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में अस्थायी राहत मिल सकती है। गर्मी का दौर भी शुरू ओले और बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी ने भी तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 18 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान खरगोन में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। करो या मरो का महामुकाबला! 13.1 ओवर में जीत नहीं तो खत्म होगा पाकिस्तान का सपना मौसम विभाग ने लोगों को होली के दौरान मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और तेज हवाओं की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी है।