Chambalkichugli.com

US-Iran संघर्ष के बीच PM मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से चर्चा, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष (US-Iran conflict) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) से टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर भारत और फ्रांस की साझा चिंताओं पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही संवाद और कूटनीति के माध्यम से शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक पश्चिम एशिया के कई नेताओं से बात की है। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली के लिए कूटनीतिक प्रयासों को मजबूती से समर्थन दे रहा है, ताकि यह संघर्ष और व्यापक न हो सके। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर अपनी साझा चिंताओं और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की। हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ रूप से जुड़े रहेंगे और प्रयासों का समन्वय करेंगे। दरअसल, यह फोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व का संघर्ष तेजी से फैल रहा है और अब यह भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों तक पहुंच गया है। बुधवार को श्रीलंका के तट से कुछ दूर अंतरराष्ट्रीय जल में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत आईआरआईएस डेना को टॉरपीडो से नष्ट कर दिया। इस हमले में कम से कम 80 से अधिक नाविकों की मौत हो गई, जबकि श्रीलंका की नौसेना ने 32 लोगों को बचाया। जहाज में कुल 180 लोग सवार थे। बता दें कि यह ईरानी फ्रिगेट कुछ दिन पहले ही भारत में हुए अंतरराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद लौट रहा था। बता दें कि ईरान इजरायल और अमेरिका संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमलों से हुई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर जवाबी हमलों की शुरूआत की, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। पिछले कुछ दिनों में दोनों पक्षों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का दौर जारी है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने श्रीलंका तट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसे ‘बिना किसी चेतावनी के अत्याचार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस मिसाल पर गहरा अफसोस होगा।

GWALIOR AICD ATTACK: दहेज़ में कार न मिलने पर मां सहित बच्चे पर फेंका एसिड; गोद में सो रही थी 4 माह की बच्ची

GWALIOR ACID ATTACK

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में दहेज में कार न मिलने पर पति ने पत्नी पर फेंका एसिड महिला की गोद में सो रही 4 माह की बच्ची भी झुलसी बहू को बचाने आए ससुर पर भी पड़े एसिड के छींटे शादी के कुछ दिन बाद से ही शुरू हो गई थी कार की मांग पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की GWALIOR AICD ATTACK: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में दहेज में कार की मांग को लेकर एक नवविवाहिता पर उसके पति द्वारा एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में महिला के साथ उसकी चार माह की बच्ची भी झुलस गई है। बता दें कि महिला को बचाने पहुंचे ससुर पर भी एसिड के छींटे पड़े, घटना 1 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे लोहिया बाजार इलाके में हुई। LIZZARDS IN WATER TANK: इंदौर के बाद ग्वालियर में पानी पर सवाल: PM आवास टंकी में मिलीं 5 मरी छिपकलियां; निगम पर लगे लापरवाही के आरोप बेटी को ले मायके वाले घटना के बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद महिला और उसकी बच्ची को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। नेटफ्लिक्स पर सच्ची क्राइम कहानियों की डरावनी डॉक्यूमेंट्रीज: रहस्य, अपराध और रोमांच जो आपके रोंगटे खड़े कर दें! शादी के कुछ दिन बाद शुरू हुई दहेज की मांग जानकारी के अनुसार डबरा निवासी 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में अपनी क्षमता से अधिक खर्च किया था। शादी के करीब 15 से 20 दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने कार की मांग शुरू कर दी। पति मनन अग्रवाल बार-बार पत्नी पर दबाव बनाता था कि वह अपने पिता से कार दिलाने के लिए कहे। योगिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मना किया, लेकिन इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी नशे में घर पहुंचकर किया हमला बताया जा रहा है कि होलिका दहन से एक दिन पहले 1 मार्च की रात आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा और फिर से कार की मांग करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसने पास रखी एसिड की बोतल लाकर उस पर फेंक दी। उस समय महिला अपनी चार माह की बच्ची को गोद में लिए हुई थी, जिस पर भी एसिड की कुछ बूंदें गिर गईं। T20 World Cup: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन…., दूसरे सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड पुलिस ने दर्ज किया मामला कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

LIZZARDS IN WATER TANK: इंदौर के बाद ग्वालियर में पानी पर सवाल: PM आवास टंकी में मिलीं 5 मरी छिपकलियां; निगम पर लगे लापरवाही के आरोप

WATER TANK

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के मानपुर इलाके में PM आवास फ्लैट्स की टंकी में 5 मरी छिपकलियां मिलीं टंकी से करीब 1300 फ्लैट्स में पानी की सप्लाई होती है रहवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया लोग अब टंकी का पानी पीने से बच रहे हैं, RO पानी मंगवा रहे नगर निगम ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्थायी समाधान का भरोसा दिया LIZZARDS IN WATER TANK: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के मानपुर इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बने फ्लैट्स में पीने के पानी की टंकी से पांच मरी हुई छिपकलियां मिलने का मामला सामने आया है। यह टंकी करीब 1300 फ्लैट्स में पानी सप्लाई करती है। घटना सामने आने के बाद रहवासियों में नाराजगी फैल गई है और उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लॉक E-52, फेज-1 की टंकी में ये छिपकलियां मिलीं। रहवासियों ने खुद टंकी से मरी हुई छिपकलियां निकालीं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद कई लोग अब टंकी का पानी पीने से बच रहे हैं और बाहर से RO का पानी मंगवा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर सच्ची क्राइम कहानियों की डरावनी डॉक्यूमेंट्रीज: रहस्य, अपराध और रोमांच जो आपके रोंगटे खड़े कर दें! टंकी की सफाई न होने का आरोप फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब दो साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन पानी की टंकी की नियमित सफाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रहवासियों का कहना है कि हाल ही में वे नगर निगम अधिकारियों से भी मिले थे और समस्या बताई थी। अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी सफाई और सुरक्षा पर भी सवाल स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आवास परिसर में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद खराब है। उनका कहना है कि यहां तैनात ठेकेदार शिकायतों को नजरअंदाज करता है। परिसर में पांच गार्ड होने चाहिए, लेकिन फिलहाल केवल दो ही गार्ड तैनात हैं, जिससे चोरी और अन्य घटनाओं का खतरा बना रहता है। MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज निगम आयुक्त ने दिया यह बयान नगर निगम आयुक्त संघ प्रिया ने कहा कि इंदौर की घटना के बाद शहर की कई टंकियों की सफाई कराई गई थी और उन्हें ढका भी गया था। उन्होंने माना कि टंकी में छिपकली गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है। आयुक्त के अनुसार संबंधित ठेकेदार का ठेका समाप्त हो चुका है और जल्द ही रहवासियों से चर्चा कर स्थायी व्यवस्था की जाएगी।

नेटफ्लिक्स पर सच्ची क्राइम कहानियों की डरावनी डॉक्यूमेंट्रीज: रहस्य, अपराध और रोमांच जो आपके रोंगटे खड़े कर दें!

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर सिर्फ़ कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन ही नहीं बल्कि ऐसी क्राइम डॉक्यूमेंट्री भी मौजूद हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये डॉक्यूमेंट्री सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं और अपराध, रहस्य, इंसानी मनोविज्ञान और न्याय प्रणाली के जटिल पहलुओं को पर्दे पर लाती हैं। हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स साल 2018 के दिल्ली बुराड़ी केस पर आधारित है, जिसमें एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी मौत हुई थी। इस मामले ने मानसिक स्वास्थ्य, परिवारिक दबाव और अंधविश्वास जैसी गंभीर समस्याओं को उजागर किया। मर्डर इन कोर्टरूम तीन पार्ट्स की डॉक्यूमेंट्री है। इसमें अक्कू यादव की कहानी दिखाई गई है, जिसने नागपुर के कस्तूरबा नगर में महिलाओं को डराया, लेकिन कोर्ट में 200 महिलाओं द्वारा उस पर हमला करने की घटना ने केस को ऐतिहासिक मोड़ दिया। मुंबई माफिया: पुलिस वर्सेस द अंडरवर्ल्ड 1990 के दशक में मुंबई में डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम) के बढ़ते अपराध और उनसे निपटने के लिए पुलिस के ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ की कहानी दिखाती है। यह डॉक्यूमेंट्री अंडरवर्ल्ड और कानून के बीच की जद्दोजहद को सस्पेंस और थ्रिलर के साथ पेश करती है। करी एंड साइनाइट 2023 में रिलीज़ हुई थी। इसमें जॉली जोसेफ पर अपने परिवार के छह सदस्यों को जहर देने का आरोप है। यह कहानी बेहद डार्क और सस्पेंस से भरी हुई है, जिसने दर्शकों को हिला दिया। क्राइम स्टोरीज इंडिया: डिटेक्टिव में बेंगलुरु पुलिस के वास्तविक इन्वेस्टिगेशन केस दिखाई गए हैं। हर एपिसोड में किडनैपिंग, मर्डर और वित्तीय धोखाधड़ी जैसी घटनाओं की जांच को रियल तरीके से पेश किया गया है। द इंडियन मुखर्जी स्टोरी: बरिड द ट्रुथ में शीना बोरा मर्डर केस दिखाया गया है, जिसमें इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप था। सेक्शन 36 दिल्ली के नरेला इलाके पर आधारित क्राइम थ्रिलर है। इसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं और रियल लाइफ केस की कहानी को सस्पेंस और थ्रिलर के साथ पर्दे पर लाया गया है। इन डॉक्यूमेंट्रीज़ में दर्शकों को अपराध, न्याय, रहस्य और इंसानी मनोविज्ञान के ऐसे पहलू दिखाई देते हैं जो नेटफ्लिक्स पर देखने लायक सबसे डरावनी और सस्पेंस भरी कहानियों में शामिल हैं। ये सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं और हर एपिसोड में रोमांच, डर और रहस्य का अनुभव कराते हैं।

Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी

SPECIAL TRAIN

HIGHLIGHTS: होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाई गई ट्रेन संख्या 01823 झांसी से 5 से 8 मार्च तक संचालित होगी वापसी ट्रेन 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक चलेगी ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, आगरा और मथुरा में रुकेगी यह अनारक्षित विशेष ट्रेन यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए चलाई गई है Special Train Launch: ग्वालियर। होली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से वापस काम और रोजगार के लिए दिल्ली और अन्य शहरों की ओर लौटते हैं। इसी बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने झांसी से दिल्ली के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच संचालित की जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद भी है। T20 World Cup: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन…., दूसरे सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01823 का संचालन 5 मार्च से शुरू किया गया है और यह 8 मार्च तक प्रतिदिन इस ट्रैन को चलाया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी, वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी और पांच फेरे पूरे करेगी। MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज दोपहर में झांसी से रवाना होगी ट्रेन यह विशेष ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह दतिया, डबरा और ग्वालियर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होते हुए यह रात 11:25 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। T20 World Cup: भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में… इससे पहले सिर्फ 2 टीमें ही कर पाई ये कमाल सुबह निजामुद्दीन से वापसी वापसी में यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 4:10 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह ग्वालियर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी और दोपहर 2:45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। Elections : 10 राज्यों से राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में… सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान रेलवे प्रशासन ने होली के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

T20 World Cup: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन…., दूसरे सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड

मुंबई। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड (India VS England) के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां भारतीय टीम ने सात रनों से रोमांचक जीत हासिल की. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था। भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले में कुल 499 रन बने. टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में बनाए गए ये सर्वाधिक रन रहे. इससे पहले टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में कुल 459 रन बने थे. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा सबसे बड़ा हाईस्कोरिंग मुकाबला रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज मुकाबला टॉप पर है. साल 2023 में सेंचुरियन में खेले गए मैच में कुल 517 रन बने थे। मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन517- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023499- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026496- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026489- भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016488- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018488- बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022 इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 19 और इंग्लिश बैटर्स ने 15 छक्के लगाए. पहली बार किसी टी20 विश्व कप मैच में इतने छक्के लगे. मुकाबले में कुल 73 बाउंड्रीज (39 चौके और 34 छक्के) लगे, जो किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक हैं. 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्रीज लगे थे. टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक छक्के34- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल31- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 202630- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 201428- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 202625- इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026 एक पारी में सबसे अधिक छक्के (टी20 विश्व कप)19- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 201419- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 202619- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 202617- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 202616- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010 इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने सेमीफाइनल में शानदार 105 रन बनाए. बेथेल टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बेथेल ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन जड़े थे. बेथेल टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज हैं. टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च स्कोर105 – जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल100*- फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल96*- तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल89*- विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई विश्व कप, 2016 सेमीफाइनल89- संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप में शतक116*- एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका, चटगांव, 2014105- जैकब बेथेल बनाम भारत, वानखेड़े, 2026101*- जोस बटलर बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021100 – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026 भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में किसी टीम का यह बेस्ट स्कोर रहा. साथ ही भारतीय टीम ने पांचवीं बार टी20 इंटरनेशनल में 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. भारतीय टीम की तरफ से मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 88 छक्के लगे हैं, जो टी20 विश्व के एक संस्करण में सर्वाधिक हैं. संजू सैमसन अब टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यााद छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. संजू ने मौजूदा विश्व कप में 16 छक्के लगाए हैं और वो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं. T20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के (भारतीय बैटर्स)16- संजू सैमसन (2026)15- रोहित शर्मा (2024)15- शिवम दुबे (2026)14- ईशान किशन (2026)14- हार्दिक पंड्या (2026)12- युवराज सिंह (2007) T20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम88 – भारत 2026 में76- वेस्टइंडीज, 202672- साउथ अफ्रीका, 202662- वेस्टइंडीज, 202461- भारत, 2024 मेन्स टी20 में सर्वाधिक बार 250 प्लस स्कोर6- भारत5- सनराइजर्स हैदराबाद3- वेस्टइंडीज3- जिम्बाब्वे3- सरे टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर:260/6- श्रीलंका बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007256/4- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026254/6- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026253/7- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल246/7- इंग्लैंड बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल

MP: मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं नए चेहरे…. कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल (Madhya Pradesh Cabinet) में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली दौरे के बाद से पैदा हुई हलचलों में कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल से कई दिग्गज मंत्री बाहर हो सकते हैं, वहीं उनकी जगह नए या फिर पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है। हालांकि ऐसा कब तक होगा, इसके लिए कोई निश्चित तारीख बता पाना जल्दबाजी होगी, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के संपन्न होने के बाद ये बदलाव देखने को मिल सकता है। शीर्ष नेताओं से मिले सीएम यादवबताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे में सीएम मोहन यादव पार्टी के शीर्ष स्तर के नेताओं के साथ मिले थे। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जैसे शीर्ष स्तर के नेता शामिल रहे थे। कहा जा रहा है कि उन बैठकों में मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई थी, जिसके बाद मीडिया में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जाने लगे कि किसका पत्ता कटेगा और किसे मौका मिलेगा। प्रदेश प्रभारी भी घोषित होने हैं…अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव होने के बाद कुछ प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी भी घोषित होने हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के दिग्गज और एक्सपीरियंस चेहरों को सरकार से हटाकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। क्योंकि, आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। तजुर्बेकार नेताओं को मिल सकती अन्य राज्यों की कमानउदाहरण के तौर पर बंगाल चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय को मौका मिला है, पंजाब के प्रभारी रहे हरियाणा के नरेंद्र सिंह तोमर भी कमान संभाल चुके हैं। बिहार चुनाव में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन में एमपी मॉडल से मिले लाभ की भी चर्चाएं हैं। ऐसे में संगठन के स्तर पर प्रदेश के कई दिग्गज नेता अहम भूमिका निभाते हैं, जो कि आने वाले चुनावों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह जैसे दिग्गज नेता लंबे समय से मध्य प्रदेश की राजनीति कर रहे हैं। इन्हें काफी अनुभव हो चुका है। ऐसे में संभावना है कि पार्टी उन्हें अन्य राज्यों की जिम्मेदारी सौंप दे ताकि उनके अनुभवों को और ज्यादा भुनाया जा सके। कब तक हो सकता है बदलावबदलाव के समय को लेकर कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि ये फेरबदल मार्च के आखिरी तक राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हो सकता है। चूंकि 2027 में राज्य के अंदर निकाय चुनाव होने हैं, ऐसे में जो भी बदलाव होगा वो चुनावों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। ताकि सभी वर्ग को प्रतिनिधित्व मिल सके। यानी नाम को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि किसे शामिल किया जाएगा और किसे बाहर। बताया जा रहा है कि राज्य के मंत्रियों-विधायकों की रिपोर्ट भी तैयार की गई थी, जिसे आलाकमान के पास सौंपा गया है। इसके आधार पर फैसला लिया जा सकता है कि किन मंत्रियों का कामकाज संतोषजनक नहीं है। वहीं ठीक काम करने वाले और आलाकमान से नजदीकियां/खास रखने वालों को मौका मिल सकता है।

T20 World Cup: भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में… इससे पहले सिर्फ 2 टीमें ही कर पाई ये कमाल

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) ने इंग्लैंड (England) को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup: 2026) फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत का यह टी20 वर्ल्ड कप में बैक टू बैक दूसरा फाइनल है। इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। टीम इंडिया बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। इस लिस्ट में पाकिस्तान भी मौजूद है। बता दें, सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 246 रन बना पाई। टीम इंडिया ने 7 रनों से यह मैच जीता। फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से है, जो साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना चुका है। भारत का यह टी20 वर्ल्ड कप में बैक टू बैक दूसरा फाइनल है। टीम इंडिया से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका यह कारनामा कर चुके हैं। पाकिस्तान ने 2007 और 2009 में बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेले थे। 2007 में उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, वहीं 2009 में पाकिस्तान ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहा था। श्रीलंका ने 2012 और 2014 में लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल खेले थे। 2012 में उन्हें हार मिली थी, वहीं 2014 में भारत को हराकर श्रीलंका ने खिताब जीता था। भारत के पास इतिहास रचने का मौकाटीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रचने का मौका है। भारत अगर 8 मार्च को होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड को हराता है तो उनका नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में जुड़ जाएगा। अगर भारत जीतता है तो वह बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा। अगर भारत जीतता है तो वह घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा।

MP: दमोह में भाईदूज पर बहन के घर जा रहे नाबालिग का हथौड़े से सिर फोड़ा….फिर खून पीया और मांस खाया

दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh district) से हत्या की Damoh खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने हथौड़े से 15-20 वार कर नाबालिग (Minor) का सिर फोड़ दिया और उसकी नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि सिर फोड़ने के बाद आरोपी शख्स ने ना केवल नाबालिग का खून पिया, बल्कि उसका भेजा निकालकर भी खाया। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा भी काट चुका है यह वारदात दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र में भाई दूज पर बहन के घर जा रहे एक नाबालिग के साथ हुई। इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा भाईदूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आ रहा था, लेकिन बहन के घर पहुंचने से पहले ही यहां गांव में रहने वाले गुड्डा पटेल ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भरत के सिर पर पहले रॉड से हमला किया, फिर इसके बाद करीब 15-20 बार हथौड़े से वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया है। कजिन बोला- उसने मेरे सामने भाई का भेजा खायाइस दौरान भरत के साथ मौजूद मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि हम रास्ते में पहुंचे ही थे कि आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, मैं तो किसी तरह बच गया, लेकिन आरोपी ने मेरे सामने भरत की हत्या कर दी और उसका मांस (भेजा) खाया। वह नरभक्षी की तरह बर्ताव कर रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए। भाई ने मेरे सामने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी भागकर खेतों में छुपाप्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा और जाकर खेतों में छिप गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी घेराबंदी करते हुए उसे दबोचा। हालांकि आरोपी ने हाथ में हथियार लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को डराने की कोशिश की, जिसके चलते कुछ देर के लिए लोग पीछे हट गए। हालांकि बाद में जब आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया, तब ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर उसे काबू में कर लिया। आरोपी की पहचान गुड्डा पटेल के रूप में हुई है। आरोपी ने 20 साल पहले की थी पत्नी की हत्याग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव में ही घूमता रहता था और 20 साल पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। इस मामले में वह जेल की सजा काट चुका है और 2 साल पहले ही उसकी सजा पूरी हुई थी। आरोपी के घर में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है, और उसका बेटा उससे अलग रहकर खेती करता है। मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर वारदात की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

Elections : 10 राज्यों से राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में…

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों (10 States) से राज्यसभा (Rajya Sabha) की रिक्त 37 सीटों (37 Vacant Seats ) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 37 उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किए वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपनी नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि सीटों की संख्या के अनुरूप उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल होने से उनके निर्विरोध निर्वाचन तय माने जा रहे हैं। महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने चार उम्मीदवारों रामदास अठावले, विनोद तावड़े, माया वाघमारे और रामराव वडकुटे को मैदान में उतारा तो वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की ओर से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत नेता अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पार्टी प्रवक्ता ज्योति वाघमारे को अपना एकमात्र उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी ओर विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने दिग्गज नेता शरद पवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। स्वास्थ्य कारणों से पवार विधानसभा नहीं पहुंच सके, लेकिन अधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर नामांकन की औपचारिकताएं पूरी कीं। चूंकि राज्य में उपलब्ध सीटों और उम्मीदवारों की कुल संख्या अब बराबर है, इसलिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और यह पूरी प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न होगी। हरियाणाहरियाणा से दो सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए कर्मवीर सिंह बौद्ध को अपना प्रत्याशी बनाया है और यह उनका पहला चुनाव होगा। इस बीच निर्दलीय उम्मीदवार रोहतक के बोहर गांव निवासी सतीश नांदल ने भी तीसरे उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास आरामदायक बहुमत होने के कारण राज्यसभा के लिए शर्मा का निर्वाचन औपचारिकता मात्र होने की उम्मीद है, जब तक कि कोई अप्रत्याशित मुकाबला सामने न आये। तमिलनाडुतमिलनाडु से राज्यसभा की छह सीटों के लिये नामांकन के अंतिम दिन सभी छह उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए। इनमें सत्तारूढ़ दल के चार और विपक्ष के दो उम्मीदवार शामिल हैं। सत्तारूढ़ मोर्चे की ओर से एन. शिवा, प्रो. जे. कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, क्रिस्टोफर तिलक और एल.के. सुदीश ने नामांकन दाखिल किया। वहीं विपक्षी गठबंधन की ओर से वर्तमान सांसद एम. थंबीदुरई और पीएमके नेता अम्बुमणि रामदास ने नामांकन दाखिल किया। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में संख्या बल के आधार पर द्रमुक चार और अन्नाद्रमुक दो सीटें आसानी से जीत सकती है, जिसके कारण सभी छह उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है। पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनेता से नेता बने पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, अभिनेत्री कोयल मल्लिक, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने अपने नामांकन दखिल किए है। भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। ओडिशाओडिशा से राज्यसभा की चार सीटों के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने मनमोहन सामल और वर्तमान राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि बीजू जनता दल (बीजद) ने संत्रुप्ता मिश्रा और प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दत्तेश्वर होता को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा दिलीप रे भाजपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों ने आज नामाकंन के अंतिम दिन अपने नामांकनपत्र दाखिल किए। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार असली मुकाबला डॉ दत्तेश्वर होता और दिलीप रे के बीच माना जा रहा है। रे ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा राज्यसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताया असमअसम में तीन राज्यसभा सीटों के लिए विपक्ष की ओर से सर्वसम्मति से उम्मीदवार खड़ा करने में विफल रहने के कारण आगामी चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से तीनों नामांकित उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। कैबिनेट मंत्री जोगेन महान, भाजपा के पूर्व विधायक तेराश गोवाला और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के प्रमुख प्रमोद बोरो ने उच्च सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। विपक्ष के किसी भी उम्मीदवार के मैदान में नहीं उतरने के कारण राजग के उम्मीदवारों के लिए चुनाव अब महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है। उनकी निर्विरोध जीत से असम से राज्यसभा में राजग की मजबूत उपस्थिति एक बार फिर सुनिश्चित हो जाएगी। बिहारबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। एनडीए की ओर से जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मौजूदा राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। छत्तीसगढ़वहीं, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की मौजूदा राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।