आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल अपडेट: SRH चमकी, CSK को मिली राहत

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला Sunrisers Hyderabad और Chennai Super Kings के बीच हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने 10 रन से जीत दर्ज कर अंकतालिका में बड़ी छलांग लगाई और ‘टॉप-4’ में जगह बना ली। हार के बावजूद Chennai Super Kings को कैसे हुआ फायदा?भले ही चेन्नई को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नेट रन रेट और अन्य टीमों के प्रदर्शन के चलते उन्हें बड़ा नुकसान नहीं हुआ। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और आने वाले मैचों में वापसी की उम्मीद कायम है। अंकतालिका में बड़ा उलटफेरमैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कई बदलाव देखने को मिले हैं: Punjab Kings – 5 मैच, 9 अंक (पहला स्थान)Royal Challengers Bengaluru – 6 मैच, 8 अंक (दूसरा)Rajasthan Royals – 5 मैच, 8 अंक (तीसरा)Sunrisers Hyderabad – 6 मैच, 6 अंक (चौथा)Delhi Capitals – 5 मैच, 6 अंक (पांचवां) इसके अलावा:Gujarat Titans – छठाChennai Super Kings – सातवांLucknow Super Giants – आठवांMumbai Indians – नौवांKolkata Knight Riders – दसवां (समान अंकों के बावजूद रैंकिंग नेट रन रेट के आधार पर तय हो रही है।) ऑरेंज कैप पर Heinrich Klaasen का कब्जाइस मैच के बाद ऑरेंज कैप अब Heinrich Klaasen के सिर सज गई है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 39 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली। अब उनके 6 मैचों में 283 रन हो चुके हैं, जिससे वह इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पर्पल कैप पर Anshul Kamboj का कब्जागेंदबाजी में Anshul Kamboj ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप अपने नाम कर ली है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं और इस मुकाबले में भी 3 विकेट लेकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। आईपीएल 2026 का यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल के लिए काफी अहम साबित हुआ। जहां हैदराबाद ने ‘टॉप-4’ में जगह बना ली, वहीं चेन्नई के लिए भी उम्मीदें बरकरार हैं। ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी अब और रोमांचक होती जा रही है।
आज ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स, अक्षय तृतीया पर चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के पर्व के दिन यानी आज अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। उनकी आराधना करके उनका व्रत रखते हैं साथ ही कुछ छोटे-बड़े उपाय करते हैं। तब आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आती है आपका जीवन खुशियों से भर जाता है तरक्की आपके पास आने लगती है। इसके साथ ही आपको यह नीचे बताए गए कुछ खास उपायों को जरूर करना चाहिए तो चलिए उन्हें जानते हैं। आज करें ये खास उपायअक्षय तृतीया पर घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए, विशेष रूप से मुख्य द्वार को साफ रखना चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए घर में नमक मिले पानी से पोंछा लगाना चाहिए। घर या ऑफिस, कहीं भी अगर मकड़ी के जाले दिखते हैं, तो अक्षय तृतीया से पहले उसे जरूर साफ़ कर लें क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार मकड़ी के जाले धन को आने का रास्ता रोक देता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में आगमन करती हैं और खुशियां और बरकत लेकर आती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि आज के दिन सोना चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।हर व्यक्ति सोना-चांदी खरीदने में सक्षम नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे इस शुभ अवसर का लाभ नहीं उठा सकते। अगर कोई सोना-चांदी नहीं खरीद सकता, तो वह पीतल या कांसे के बर्तन खरीद सकता है. इसके अलावा, घर के लिए छोटी-छोटी धार्मिक वस्तुएं जैसे घंटी या शंख भी खरीदे जा सकते हैं। आज अक्षर से दिया के दिन आपको अपने मुख्य द्वार पर भी साफ सफाई पूरी तरह से रखनी चाहिए कहते हैं आज के दिन माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं अगर आपके मुख्य द्वार पर अंधेरा रहेगा तो माता लक्ष्मी आपके घर में कभी भी प्रवेश नहीं करेगी इसलिए आपको इन सभी नियमों को ध्यान से समझना और मानना चाहिए ताकि आपके जीवन में बरकत हो सके।
अमेरिका: रूस से तेल खरीदने की छूट पर घर में घिरे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सांसद बोले- शर्मनाक कदम

वाशिंगटन। अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने एक फैसले से घर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति देने वाली छूट की अवधि को एक माह के लिए बढ़ा दिया है, जबकि कुछ दिन पूर्व उन्होेंने यह विशेष राहत आगे न बढ़ाने की बात कही थी। अमेरिकी डेमोक्रेट सांसदों ने रूस से तेल खरीदी को दोबारा छूट देना ट्रंप प्रशासन का 180 डिग्री यू-टर्न और शर्मनाक कदम बताया है। सीनेट में भी इसका विरोध हुआ। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर रूसी तेल पर लगी पाबंदी से छूट की अवधि 16 मई तक बढ़ा दी। डेमोक्रेट नेताओं का कहना है कि एक तरफ रूस की ओर से यूक्रेन पर बड़े हमले जारी हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका उसे आर्थिक लाभ पहुंचा रहा है। डेमोक्रेटिक नेता जीन शाहीन, चक शूमर और एलिजाबेथ वॉरेन ने साझा बयान जारी कर ‘रूस जनरल लाइसेंस 134’ को फिर से लागू करने की निंदा की। यह लाइसेंस उन कंपनियों को सजा से बचाता है जो रूसी तेल खरीद रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने 15 अप्रैल को व्हाइट हाउस में कहा था कि सरकार रूस-ईरान के तेल पर पाबंदी में और ढील नहीं देगी। लेकिन सिर्फ दो दिन में सरकार ने फैसला बदल लिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने कई वैश्विक विवादों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी दावे के साथ, उन्होंने ट्रुथ सोशल पर ट्रंप वॉर रूम की एक पोस्ट में एक डिजिटल पोस्टर दिखाया, जिसमें ट्रंप को शांति के राष्ट्रपति के तौर पर बताया गया है। ट्रुथ सोशल के हैंडल ने कहा, ट्रंप पर भरोसा करें। घबराने वालों पर नहीं। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्धों को खत्म कराने पर अपनी भूमिका याद दिलाई। ट्रंप ने जोर देकर कहा, मेरे दखल से बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति रोकने में मदद मिली। एरिजोना के फीनिक्स में टर्निंग प्वाइंट यूएसए कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विवादों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, मैं शांतिदूत हूं। मैं ही वह व्यक्ति हूं जिसने आठ युद्धों को सुलझाया। मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच एक ऐसे युद्ध को सुलझाया जिसमें 3-5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी। एजेंसी नई समयसीमा और भारत पर असर… अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अधिकृत दस्तावेज के मुताबिक, अब 17 अप्रैल तक जहाजों पर लोड हुए रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को 16 मई तक खरीदी की मंजूरी मिल गई है। पिछली छूट 11 अप्रैल को खत्म हो गई थी। नए फैसले का लाभ भारत समेत उन तमाम देशों को मिलेगा जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भर हैं। सरकार का तर्क है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें न बढ़ें, इसलिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, अमेरिका में विपक्षी सांसद इस तर्क से सहमत नहीं हैं। दूसरे दौर की वार्ता की तैयारी में पाकिस्तान होर्मुज पर जारी तनाव के बावजूद मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका और ईरान के बीच 22 अप्रैल की युद्धविराम की समयसीमा से पहले समझौता हो जाएगा। विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि लेबनान में युद्धविराम सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई प्रमुख मुद्दा था। पाकिस्तान अगले सप्ताह की शुरुआत में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता के दूसरे दौर की मेजबानी करेगा। नए अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे: ईरान ईरान ने कहा कि वह अमेरिका की ओर से भेजे गए नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने हाल ही में तेहरान दौरे के दौरान ईरान को ये प्रस्ताव सौंपे थे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता अच्छी चल रही है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है, लेकिन उसने यह बताने से इन्कार कर दिया कि प्रस्ताव में क्या है।
कर्ज के दबाव में मालदीव, अब भारत से फिर उम्मीद; करेंसी स्वैप बढ़ाने की गुहार

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे मालदीव ने एक बार फिर भारत की ओर रुख किया है। बढ़ते कर्ज और घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने भारत से करेंसी स्वैप सुविधा को आगे बढ़ाने की अपील की है। हालांकि, भारत के लिए मौजूदा नियमों और शर्तों के चलते इस मांग पर फैसला लेना आसान नहीं माना जा रहा। दरअसल, मालदीव इस समय गंभीर वित्तीय दबाव में है। अंतरराष्ट्रीय कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घट रहा है। ऊपर से पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पर्यटन सेक्टर को झटका दिया है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने संकट को और गहरा कर दिया है। नियम बने बड़ी बाधा सूत्रों के अनुसार, मालदीव ने भारत से करेंसी स्वैप सुविधा के विस्तार की मांग की है, लेकिन भारतीय व्यवस्था में दो बार निकासी के बीच ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ अनिवार्य होता है। इसके अलावा कर्ज को आगे बढ़ाने (रोल-ओवर) की भी सीमाएं तय हैं। ऐसे में तकनीकी कारणों से भारत के लिए तुरंत राहत देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि इस बार मदद नहीं मिलती, तो मालदीव की आर्थिक हालत और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। भारत पहले भी दे चुका है सहारा भारत पहले भी कई बार मालदीव की मदद करता रहा है। अक्टूबर 2024 में 400 मिलियन डॉलर की करेंसी स्वैप सुविधा दी गई थी, जिसे दो बार बढ़ाया गया। इसके अलावा 2025 में 50-50 मिलियन डॉलर के ब्याज मुक्त ट्रेजरी बिलों की अवधि भी बढ़ाई गई। जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान 565 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट देने और कर्ज चुकाने की शर्तों में राहत का ऐलान भी किया गया था। रेटिंग एजेंसियों की चेतावनी वैश्विक एजेंसियों ने भी मालदीव की स्थिति को चिंताजनक बताया है। Fitch Ratings ने देश की रेटिंग ‘CC’ पर रखी है, जो डिफॉल्ट के उच्च खतरे का संकेत देती है, जबकि Moody’s ने ‘CAA2’ रेटिंग बरकरार रखी है। कर्ज चुकाने से खाली हुआ खजाना अप्रैल 2026 में मालदीव पर करीब 1 अरब डॉलर चुकाने का दबाव था। इसमें 500 मिलियन डॉलर का सुकुक बॉन्ड शामिल था, जिसे सरकार ने अपने सॉवरेन डेवलपमेंट फंड से चुका दिया। हालांकि, इससे विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी आ गई। पर्यटन पर टिकी अर्थव्यवस्था मालदीव की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है। लेकिन मिडिल ईस्ट संकट के चलते पर्यटकों की संख्या घटी है और ईंधन महंगा हुआ है। ऐसे हालात में नए कर्ज जुटाना भी मुश्किल होता जा रहा है। कुल मिलाकर, मालदीव इस समय आर्थिक मोर्चे पर नाजुक दौर से गुजर रहा है और उसकी नजरें एक बार फिर भारत की मदद पर टिकी हैं।
पहलगाम में हाईटेक सुरक्षा: अब ‘QR कोड’ से होगी पहचान

नई दिल्ली। पहलगाम में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद अब यहां पारंपरिक आईकार्ड की जगह QR कोड आधारित पहचान प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत टैक्सी ड्राइवर, पोनी हैंडलर, गाइड, दुकानदार और घुमंतू कामगारों को QR कोड दिया जा रहा है, जिसे उन्हें आईकार्ड की तरह पहनना होगा। इस कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही व्यक्ति की पूरी जानकारी तुरंत सामने आ जाएगी। स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी QR कोड स्कैन करने पर संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार विवरण, पिन कोड और पेशे जैसी अहम जानकारी मिल जाएगी। इसे Google Lens जैसे सामान्य ऐप से भी आसानी से स्कैन किया जा सकता है। आतंकी हमले के बाद लिया गया फैसला गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखने के लिए तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया। बड़े स्तर पर पहचान अभियान स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह देश का सबसे बड़ा पहचान अभियान माना जा रहा है, जिसका लक्ष्य करीब 25 हजार लोगों को एक सिस्टम से जोड़ना है। अब तक लगभग 7 हजार लोगों को QR कोड जारी किए जा चुके हैं। इस प्रक्रिया में पहले आवेदनकर्ता को वेरिफिकेशन फॉर्म भरना होता है, जिसके बाद पुलिस उसका बैकग्राउंड चेक करती है। पूरी जांच के बाद ही QR कोड जारी किया जाता है। जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड होता है, उन्हें यह सुविधा नहीं दी जाती। ‘खिदमत’ सेंटर से जारी हो रहे कोड यह QR कोड स्थानीय ‘खिदमत’ सेवा केंद्रों के जरिए बनाए जा रहे हैं। पर्यटन के लिहाज से अहम 17–18 प्रमुख स्थानों पर रहने और काम करने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। पर्यटक भी कर सकेंगे स्कैन इस सिस्टम की खास बात यह है कि सिर्फ सुरक्षाबल ही नहीं, बल्कि पर्यटक भी QR कोड स्कैन कर सकते हैं, जिससे वे सेवाएं देने वाले व्यक्ति की पहचान आसानी से सत्यापित कर सकें। पहले उठे थे सवाल आतंकी हमलों के बाद कुछ स्थानीय लोगों पर भी संदिग्ध भूमिका के आरोप लगे थे। पुलिस ने करीब 20 पोनी हैंडलर, गाइड और दुकानदारों से पूछताछ की थी, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने वेरिफिकेशन सिस्टम में खामियां थीं, जिन्हें दूर करने के लिए अब QR कोड जैसी डिजिटल व्यवस्था अपनाई गई है। हजारों लोग जुड़े इस सिस्टम से पहलगाम में करीब 3500 पोनी सर्विस से जुड़े लोग हैं, इसके अलावा बड़ी संख्या में गाइड, फोटोग्राफर और छोटे व्यापारी भी काम करते हैं। अब इन सभी को एक डिजिटल पहचान के दायरे में लाने की कोशिश की जा रही है। कुल मिलाकर, पहलगाम में यह नई व्यवस्था सुरक्षा के साथ-साथ पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
धन-समृद्धि का पर्व अक्षय तृतीया: लक्ष्मी पूजन का खास महत्व और आसान तरीका

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन को अक्षय यानी कभी न खत्म होने वाली समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और खरीदारी का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई चीजें खरीदते हैं ताकि घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि हो। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना भी की जाती है। इस दिन धरती पर भ्रमण करती हैंकथाओं के अनुसार कहा जाता हैं कि, अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी भ्रमण को निकलती हैं। इस दौरान भक्तों के घर जा कर उन्हें सुख समृदि का वरदान देती हैं। शास्त्रों और वाराह पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी 7 से 9 बजे तक भ्रमण करने जाती हैं। वहीं जहां पर माता लक्ष्मी के भक्त भक्ति भाव से उनकी पूजा अर्चना करते हैं वहां माता लक्ष्मी प्रकट होकर उनको आशीर्वाद देती हैं। वहीं कुछ लोगों का मनाना हैं कि, अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि इस दिन को धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-शांति और आर्थिक उन्नति बनी रहती है। आज अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें लक्ष्मी पूजनअक्षय तृतीया पर विशेष रूप से लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर या पूजा स्थान पर चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। गंगाजल से भगवान का अभिषेक करें। अब देवी को रोली, चंदन, अक्षत अर्पित करें। इस दौरान फूल माला भी पहनाएं। यह शुभ होता है। पूजा के दौरान ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और खीर व पंचामृत का भोग बनाकर पूजा में शामिल करें। अंत में आरती करें और प्रसाद सभी में वितरित करें। मां लक्ष्मी की आरतीऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।मैया तुम ही जग-माता।।सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।मैया सुख संपत्ति दाता।जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।मैया तुम ही शुभदाता।कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।मैया सब सद्गुण आता।सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।मैया वस्त्र न कोई पाता।खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।मैया क्षीरोदधि-जाता।रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता।मैया जो कोई नर गाता।उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।ऊं जय लक्ष्मी माता।। ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।ऊं जय लक्ष्मी माता।।
राम मंदिर और संसद भवन को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार कट्टरपंथी संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इस कार्रवाई में महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से जुड़े इन आरोपियों के तार सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग देश में कथित ‘खिलाफत’ और ‘गजवा-ए-हिंद’ के नाम पर आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे। बड़े ठिकाने थे निशाने पर पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के निशाने पर राम मंदिर अयोध्या, संसद भवन और कई सैन्य प्रतिष्ठान थे। इनके पास से आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है। दिल्ली में की थी रेकी जांच में सामने आया है कि एक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए ग्रुप बनाकर कट्टर विचारधारा से जुड़ी चर्चाएं करता था। इसी प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की योजना साझा की जा रही थी। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 में आरोपी ने दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट की रेकी भी की थी। क्राउडफंडिंग से जुटा रहे थे पैसे जांच एजेंसियों के अनुसार, मॉड्यूल के कुछ सदस्य रिमोट कंट्रोल से चलने वाले IED तैयार करने के लिए स्थानीय स्तर पर सामान जुटा रहे थे। वहीं एक अन्य आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हथियार और विस्फोटक इकट्ठा करने के लिए उकसा रहा था। क्राउडफंडिंग के लिए बैंक अकाउंट और QR कोड भी साझा किए जा रहे थे। सोहेल के मोबाइल से खुला राज इस पूरे नेटवर्क में बिहार के कटिहार जिले का एक युवक सोहेल भी शामिल बताया जा रहा है, जिसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। जांच में उसका मोबाइल सबसे बड़ा सबूत बना। कॉल डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट और चैट्स की फॉरेंसिक जांच में कई संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर पहले सोहेल को स्थानीय स्तर पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। उसके मोबाइल की वैज्ञानिक जांच के बाद उसे दिल्ली बुलाया गया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। गांव और परिवार पर निगरानी पुलिस अब आरोपी के गांव और उसके संपर्क में आने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है। जांच एजेंसियां बैंक खातों और ऑनलाइन गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, सोहेल पेशे से प्लंबर है और उसकी गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध बताई जा रही थीं। कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहे थे और किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। एजेंसियां अब इनके संभावित नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। कुल मिलाकर, समय रहते इस साजिश का खुलासा होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
वाराणसी चोरी केस में अजब मोड़: चोरों ने मालिक से ही पूछा, 7 कमरों में ताले क्यों नहीं लगाए?

वाराणसी। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये के गहनों की चोरी का मामला अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी गहने बरामद कर लिए हैं, लेकिन थाने में हुई एक बातचीत ने सभी को चौंका दिया। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस के मुताबिक, बजरडीहा इलाके के रहने वाले मो. शारिक जमाल अंसारी और रेयाज अंसारी को सीर गोवर्धन क्षेत्र से गहनों से भरे बैग के साथ पकड़ा गया। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने दी। फेरी लगाकर करते थे रेकी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साड़ी बेचने के बहाने कॉलोनियों में फेरी लगाते थे और इसी दौरान घरों की रेकी भी करते थे। गायत्री नगर कॉलोनी में उन्हें एक मकान कई दिनों से बंद मिला, जिसके गेट पर सिर्फ एक छोटा ताला लगा था। इससे उन्हें शक हुआ कि घर खाली है और उन्होंने चोरी की योजना बना ली। मंकी कैप पहनकर दिया वारदात को अंजाम आरोपियों ने मंकी कैप पहनकर घर में घुसकर सात कमरों से कीमती गहने चुरा लिए। चोरी के बाद उन्हें अंदाजा हुआ कि माल की कीमत बहुत ज्यादा है, जिससे वे घबरा गए। गहने बेचने में फंसे चोर चोरी के बाद दोनों आरोपी गहने बेचने के लिए भटकते रहे। वे अलग-अलग जिलों में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छिपते रहे, लेकिन गहनों की बिक्री नहीं कर पाए। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। थाने में चोरों का ‘शिकायती सवाल’ मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू तब सामने आया जब थाने में चोरों का सामना मकान मालिक से हुआ। आरोपियों ने उल्टा मालिक से ही सवाल कर दिया—“इतने बड़े घर के गेट पर छोटा ताला क्यों लगाया था? सात कमरों में सिर्फ कुंडी बंद थी, ताले क्यों नहीं लगाए?” पुलिस की अपील पुलिस का कहना है कि यह मामला लोगों के लिए सबक भी है कि घर खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूर करें। कुल मिलाकर, यह घटना न सिर्फ पुलिस की सफलता की कहानी है, बल्कि लापरवाही और अपराधियों की चालाकी का अनोखा उदाहरण भी बन गई है।
किचन की इन चीजों से बनाएं टैन हटाने वाला जादुई पेस्ट

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही कई प्रकार की समस्या का सामना सभी को करना पड़ता है। जब भी हम बाहर जाते हैं तो पसीना धूल मिट्टी हमारे स्किन को खराब कर देती है। टैनिंग की सबसे बड़ी समस्या रहती है। अगर आप भी गर्मी में होने वाली टैनिंग से परेशान है और इससे छुटकारा हर कोई पाना चाहता है। टैनिंग को करने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स उसे करते हैं लेकिन आप घर पर ही कुछ खास पेस्ट बनाकर इसे आसानी से दूर कर सकते हैं तो चलिए उनके बारे में जानते हैं। इस प्रकार दूर करें टैनिंगअब आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और टैनिंग को कम करने के लिए घर पर ही पैरो-हाथों से टैनिग को रिमूव कर सकती है। आइए आपको इस पेस्ट को बनाने के लिए कुछ जरुरी सामग्री बताते हैं। पेस्ट बनाने के लिए सामग्री चंदन पाउडर टमाटर का पल्प नींबू का रस बनाने की विधिइस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में चंदन पाउडर निकाल लेना है। अब इसमें थोड़ा टमाटर का पल्प को मिला लें। इसके बाद इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और बहुत ही काम समय में यह आपका पेस्ट तैयार है। इसे आप एक हफ्ते में 2 बार जरुर इस्तेमाल करें।इससे हाथों की टैनिंग कम होगी और आपके हाथ भी खूबसूरत बने रहेंगे। इस पेस्ट को आप हाथों के अलावा पैर, गर्दन और घुटनों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा धीरे-धीरे टाइमिंग दूर होने लगेगी इसके साथ ही आपकी स्किन में एक अलग सा निखार आएगा यह पेज गर्मी के लिए काफी कारगर है इसलिए आपको इसका जरूर उपयोग करते रहना चाहिए।
देश में बिगड़ी LPG की सप्लाई हुई नार्मल….वापस लौटे पुराने दिन, बुकिंग में गिरावट.

नई दिल्ली। एलपीजी बुकिंग (LPG Booking) को लेकर अबतक की सबसे अच्छी खबर आई है। जब से युद्ध शुरू हुआ है उसके बाद से ही एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। लेकिन सरकार के नए आकंड़े राहत दे रहे हैं। सरकार की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि एलपीजी की बुकिंग में गिरावट आई है। वहीं, सप्लाई नॉर्मल हो गई है। इसके अलावा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से एक बार फिर से गावों में होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। जोकि ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। सरकार ने एलपीजी बुकिंग पर क्या कुछ बताया? (LPG booking Status)शुक्रवार को मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस की ज्वाइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एंड ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने बताया है कि एलपीजी बुकिंग गिरकर 46 लाख से 50 लाख के बीच आ गया है। इसके पहले 50 लाख से अधिक एलपीजी बुकिंग हो रही थी। सुजाता शर्मा का कहना है कि इस गर्मियों के सीजन में डिमांड मध्यम स्तर पर रह सकता है। पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडरसुजाता शर्मा ने दी जानकारी में कहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की कमी कोई खबर नहीं आई है। डिलीवरी पूरी तरह से सामान्य है। उन्होंने कहा, “हमारा एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की तरफ से सामान्य है। कहीं से भी कमी की कोई खबर नहीं आई है।” किन राज्यों में एलपीजी की बिक्री में हुआ इजाफा (LPG demand in States)सुजाता शर्मा ने कहा कि फरवरी के महीने में प्रतिदिन कंपनियां 177 टन एलपीजी बेचती थी। जोकि अप्रैल के महीने में 296 टन प्रति दिन पहुंच गया है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एलपीजी की बिक्री बढ़ी है। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम क्या हैं? (LPG Cylinder booking new rule)सरकार ने एलपीजी बुकिंग के लिए नियम लगा दिए हैं। शहरों में एलपीजी बुकिंग 25 दिन में ही की जा सकती है। वहीं, गावों में एलपीजी की बुकिंग कम से कम 45 दिन में ही की जा सकती है। ओटीपी के जरिए ही होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग (LPG cylinder Booking OTP Rule)सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित नियम लगाया है। ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसी आधार पर उन्हें गैस सिलेंडर मिलेगा। सरकार इस महीने अबतक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है।