Chambalkichugli.com

मप्रः ग्वालियर के शक्ति दीदी नवाचार को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखने वाले “शक्ति दीदी” नवाचार को अब प्रदेश स्तर पर बड़ी पहचान मिलने जा रही है। राज्य शासन ने इस अनूठी पहल को “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” के लिए चयनित किया है। आज मंगलवार को भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी में आयोजित भव्य समारोह में ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के तहत कलेक्टर रुचिका चौहान, सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन और सहायक संचालक (महिला एवं बाल विकास) राहुल पाठक को संयुक्त रूप से एक लाख रुपये की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर जिले को यह पुरस्कार “सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण” कैटेगरी में दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार, समाज की अंतिम पंक्ति की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने 2 जनवरी 2025 को इस नवाचार का आगाज़ किया था।पेट्रोल पंपों पर कमान संभाल रहीं ‘शक्ति दीदियाँ’उन्होंने बताया कि “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जिले की ऐसी महिलाओं को चुना गया जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर थीं, अपनों द्वारा उपेक्षित थीं या विधवा थीं। जिला प्रशासन ने इन महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर ‘फ्यूल डिलीवरी वर्कर’ के रूप में सम्मानजनक रोजगार दिलाया। पिछले साल 2 जनवरी 2025 को महज पांच महिलाओं से शुरू हुआ यह कारवां मौजूदा अप्रैल माह तक 112 “शक्ति दीदियों” तक पहुँच गया है। शुरुआत में झिझक रहे पेट्रोल पंप संचालक अब इन महिलाओं की मेहनत और ईमानदारी देखकर स्वयं प्रशासन से “शक्ति दीदी” की मांग कर रहे हैं।शक्ति दीदियों की सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यानजनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर केवल सम्मानजनक रोजगार ही नहीं दिलाया गया है बल्कि उनकी सुरक्षा व सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शक्ति दीदी नवाचार के लिये एक वॉट्सएप ग्रुप तैयार कराया है, जिस पर जिला प्रशासन, पुलिस, पेट्रो पंप के संचालक एवं शक्ति दीदी जुड़ी हैं। जिस पर शक्ति दीदी अपनी समस्याएं बता सकती हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी व संबंधित पुलिस थाने की पुलिस भी पेट्रोल पंपों पर लगातार गश्त कर शक्ति दीदियों को भरोसा दिलाती हैं कि आप सब बेखौफ होकर अपना काम करें। हम सब आपकी सुरक्षा के लिये 24 घंटे सजग हैं। पेट्रोल पंप पर महिला फ्यूल डिलेवरी वर्कर की ड्यूटी का समय प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रखा गया है।शक्ति दीदियों का कहना है – हमें सम्मान के साथ मिला रोजगार“शक्ति दीदी” बनी महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले को महिला कलेक्टर देकर उनके दु:ख-दर्द को समझने वाला सहारा प्रदान किया है। महिलाएं कहती हैं कि इस नवाचार ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि समाज में हमारा मान-सम्मान भी बढ़ाया है।

उत्तर भारत में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी… IMD की चेतावनी- सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि इस साल उत्तर भारत (North India) के मैदानी इलाकों, पूर्वी तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हीटवेव (Heatwave.-लू) के दिन सामान्य से अधिक देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां जलवायु के लिहाज से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाना सामान्य है। इसलिए हमें ऐसे उच्च तापमान वाले दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए। उत्तरी मैदानी राज्यों में चलेगी भीषण लूमौसम विभाग के प्रमुख ने बताया कि हर साल अप्रैल, मई और जून के दौरान उच्च तापमान देखने को मिलता है, हालांकि इसमें साल-दर-साल कुछ भिन्नता होती है। तापमान में वार्षिक और दैनिक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए आईएमडी एक सीजन पहले ही हीटवेव का पूर्वानुमान जारी करता है। इसके बाद हर गुरुवार अगले चार सप्ताह के लिए विस्तारित पूर्वानुमान और गर्मियों में हर दिन जिला स्तर पर सात दिन की चेतावनी जारी की जाती है। आईएमडी ने फरवरी के अंत में मार्च, अप्रैल और मई के लिए पहला हीटवेव आउटलुक जारी किया था, जिसे मार्च के अंत में अप्रैल, मई और जून के लिए अपडेट किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच उत्तर तटीय राज्यों—जैसे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे पूर्वी क्षेत्रों में लू की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, मैदानी क्षेत्रों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड), राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों, गुजरात के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों और महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों में भी हीटवेव की आशंका जताई गई है। मजदूरों और रेहड़ी पटरी वालों को तापमान की सूचना दी जा रहीसंवेदनशील आबादी तक जानकारी पहुंचाने के उपायों पर उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने फील्ड में काम करने वाले मजदूरों और रेहड़ी-पटरी वालों तक सूचना पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर गर्मी और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। मोहापात्रा ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को सरकारी माध्यमों से साझा किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल का भी इस्तेमाल होता है, जिससे मोबाइल फोन रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह जानकारी प्राप्त कर सकता है।नउन्होंने यह भी माना कि कुछ वर्ग ऐसे हैं जिन तक मोबाइल या अलर्ट की पहुंच नहीं है, इसलिए पारंपरिक और नवाचारपूर्ण तरीकों से उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।

सम्राट चौधरी आज दिल्ली प्रवास पर…. CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिलेंगे

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) आज दिल्ली जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मिलने दिल्ली जा रहे हैं। सीएम बनने के बाद वे पहली बार पीएम से मिलने वाले हैं। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) और बिजेंद्र यादव (Bijendra Yadav) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी आज दिन में दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनी है। सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम के शामिल होने की चर्चा चली थी। लेकिन, पीएम नहीं आए। माना जा रहा है कि सीएम के रूप में औपचारिक मुकालात और प्रदेश के विकास कार्यों की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री पीएम से मिलने जा रहे हैं। राजनैतिक और सरकार के दृष्टिकोण से दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। संसद में महिला आरक्षण बिल गिर जाने के कारण बीजेपी और एनडीए के सभी दल विपक्षी कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी पर हमलावर हैं। विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने के अभियान में बिहार एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है। सोमवार को पटना में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सम्राट चौधरी ने महिलाओं को संबोधित किया। माना जा रहा है कि इस मामले में आगे की रणनीति पर पीएम सीएम मीटिंग में चर्चा होगी।

भारत के इस पड़ोसी देश में सरकारी कर्मियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी…

काठमांडू। भारत (India) के पड़ोसी देश नेपाल (Neighboring country Nepal) में युवा सरकार आने के बाद लगातार रिफॉर्म्स हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को बालेन सरकार (Balen Government) के वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अब से नेपाली सरकारी कर्मचारियों (Nepali Government Employees) को एक महीने में दो बारे वेतन मिलेगी। एजेंसी के मुताबिक नेपाली सरकार के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि 17 अप्रैल को बालेन सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगाई है। अब से नेपाल के सिविल सेवकों, पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को हर 15 दिन के अंतर पर सैलरी मिलेगी। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, सरकार का यह निर्णय अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के प्रयास के फलस्वरूप लिया गया है। क्योंकि सरकार का मानना है कि महीने में दो बार वेतन मिलने से कर्मचारियों के खर्च में वृद्धि हो सकती है, जिससे बाजार में ज्यादा पैसा आएगा और नकदी सुधार संभव होगा। बालेन सरकार के इस फैसले पर नेपाली कर्मचारियों की वेतन नियंत्रित करने वाली संस्था का भी बयान सामने आया है। एफसीजीओ के प्रवक्ता दीपक लामिछाने ने कहा, “तकनीकी रूप से, हमें इस प्रणाली को लागू करने में कोई समस्या नहीं है। हम सिविल सेवकों, नेपाल सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और अन्य सरकारी कर्मचारियों का वेतन किसी भी समय जारी कर सकते हैं।” हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नए फैसले को लागू करने के लिए कानूनी संसोधनों की आवश्यकता होगी। बता दें, नेपाल के संविधान के अनुसार प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को महीने के अंत में वेतन देने का प्रावधान है। लामिछाने ने कहा कि सरकार अपने इस फैसले को लेकर प्रतिबद्ध है। वह जल्दी ही कोई रास्ता निकालकर इस फैसले को लागू करेगी।

21 अप्रैल का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी कई राशियों का भाग्य..

नई दिल्ली। 21 अप्रैल का दिन मंगलवार है और हिंदू धर्म में मंगलवार का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भय, रोग और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर इस दिन कुछ राशियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा, जबकि कुछ को सतर्कता और धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें संभालने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और सेहत को लेकर सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए यह दिन संयम और धैर्य रखने का है। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी, इसलिए किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा और रिश्तों में संवाद बनाए रखना आवश्यक होगा। मिथुन राशि के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कर्क राशि के जातकों को परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देना होगा। भावनाओं के बजाय व्यवहारिक सोच अपनाना लाभकारी रहेगा। कार्य में एकाग्रता बनाए रखने से सफलता मिलेगी और मानसिक तनाव से बचने के लिए अनावश्यक सोच से दूरी बनाए रखें। सिंह राशि के लिए यह दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। दिन के अंत में आराम और स्वास्थ्य पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। कन्या राशि के लिए काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। दिनचर्या में सुधार लाने से लाभ मिलेगा। तुला राशि के लिए यह दिन सामान्य रहेगा। रोजमर्रा के कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है और अनावश्यक विचारों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। संतुलित जीवनशैली अपनाना लाभकारी रहेगा। वृश्चिक राशि के लिए धैर्य रखना जरूरी होगा। कार्य धीमी गति से आगे बढ़ सकते हैं लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें और मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को समय दें। धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। नए लोगों से संपर्क लाभकारी हो सकता है। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। मकर राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा। विवादों से दूर रहना बेहतर होगा और आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी। शाम तक स्थिति में सुधार संभव है। कुंभ राशि के लिए यह दिन सीखने और आगे बढ़ने का अवसर लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और किसी नई योजना पर विचार हो सकता है। खर्चों को नियंत्रित रखना आवश्यक रहेगा। मीन राशि के लिए यह दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। नए विचार लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में सावधानी जरूरी होगी। KeywordsRashifal 21 April, Horoscope Today, Tuesday Astrology, Hanuman Puja, Daily Horoscope 21 अप्रैल का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार मिश्रित प्रभाव लेकर आया है, जहां कुछ राशियों के लिए अवसर हैं तो कुछ के लिए सतर्कता आवश्यक है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।