Chambalkichugli.com

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी का जलवा: अब सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों से मुकाबला, विराट कोहली काफी पीछे

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ऐसा गरजा है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी पीछे छूट गए हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऑरेंज कैप की रेस को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी खुद को सबसे आगे पहुंचा दिया। वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 15 मैचों में 45.33 की शानदार औसत और 242.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 55 चौके और 65 गगनचुंबी छक्के निकले हैं। यही नहीं वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होंने एक सीजन में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 600 रन का आंकड़ा पार किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी 97 रनों की पारी ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। इस पारी में उन्होंने सिर्फ चौकों से नहीं बल्कि लंबे-लंबे छक्कों से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाकर दिखा दिया कि वह सिर्फ भविष्य के स्टार नहीं बल्कि मौजूदा समय के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं। हालांकि ऑरेंज कैप की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। वैभव सूर्यवंशी को सबसे बड़ा खतरा गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन से है। सुदर्शन इस समय 652 रनों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं और दोनों बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 28 रनों का अंतर है। खास बात यह है कि अब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में इस मैच में तय हो सकता है कि ऑरेंज कैप आखिर किस खिलाड़ी के सिर सजने वाली है। साई सुदर्शन के अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इस रेस में बने हुए हैं। गिल के नाम इस सीजन 618 रन हैं और अगर वह क्वालीफायर-2 में बड़ी पारी खेलते हैं तो ऑरेंज कैप की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। अगर गुजरात फाइनल में पहुंचती है तो गिल और सुदर्शन दोनों को एक अतिरिक्त मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाएगी। दूसरी तरफ विराट कोहली अब इस रेस में काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज ने इस सीजन 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप की सूची में छठे स्थान पर हैं। आरसीबी पहले ही क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है, ऐसे में विराट के पास अपने रन बढ़ाने का सिर्फ एक ही मौका बचा है। यही वजह है कि अब ऑरेंज कैप की असली जंग वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच सिमटती नजर आ रही है। मगर जिस फॉर्म में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि ऑरेंज कैप उनसे छीनना अब किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

राजस्थान रॉयल्स की बड़ी खोज, लेकिन पहली बोली किसी और टीम ने लगाई थी!

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी के रूप में ऐसा हीरा मिल गया है जिसे अब फ्रेंचाइजी किसी भी कीमत पर अपने से दूर नहीं होने देना चाहेगी। महज 15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव आज क्रिकेट दुनिया का सबसे चर्चित नाम बन चुके हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आईपीएल नीलामी में इस युवा बल्लेबाज पर पहली बोली राजस्थान रॉयल्स ने नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई थी। आईपीएल 2025 की नीलामी में जब वैभव सूर्यवंशी का नाम सामने आया तब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी। बिहार के इस युवा बल्लेबाज का बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया था। जैसे ही नाम पुकारा गया वैसे ही दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले दांव खेला। राजस्थान रॉयल्स ने तुरंत दूसरी बोली लगाई और फिर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त बिड वॉर शुरू हो गई। दिल्ली कैपिटल्स एक विस्फोटक ओपनर की तलाश में थी और टीम मैनेजमेंट को वैभव में भविष्य का बड़ा मैच विनर नजर आ रहा था। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स भी इस प्रतिभा को किसी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती थी। आखिरकार बोली 1 करोड़ रुपए तक पहुंची जहां दिल्ली पीछे हट गई और राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में इस युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया। उस समय शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खिलाड़ी आगे चलकर आईपीएल का सबसे बड़ा आकर्षण बन जाएगा। आईपीएल 2025 के शुरुआती मुकाबलों में वैभव को मौका नहीं मिला। उस समय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ थे जो युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में माहिर माने जाते हैं। वैभव ने आधा सीजन डगआउट में बैठकर खेल को समझा और खुद को बड़े मंच के लिए तैयार किया। आखिरकार 19 अप्रैल 2025 को उन्हें आईपीएल डेब्यू का मौका मिला। तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल 23 दिन थी और वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। वैभव ने अपने करियर की पहली ही गेंदों में बता दिया कि वह साधारण खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का लगाकर की और पूरे टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। पहले ही सीजन में उन्होंने 32 गेंदों में शतक ठोककर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 7 मैचों में 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। हालांकि असली परीक्षा आईपीएल 2026 में मानी जा रही थी क्योंकि अक्सर खिलाड़ी पहले सीजन में चमकते हैं लेकिन अगले सीजन विरोधी टीमें उनके खिलाफ रणनीति बनाकर उन्हें रोक देती हैं। मगर वैभव ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ ‘वन सीजन वंडर’ नहीं हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने और ज्यादा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इस सीजन वह 15 मैचों में 680 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का है। सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ राजस्थान रॉयल्स ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे हैं। जिस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स अपने साथ जोड़ना चाहती थी उसे राजस्थान ने समय रहते पहचान लिया और अब यही ‘कोहिनूर’ पूरी दुनिया में चमक रहा है।

Gwalior Suicide Attempt: पत्नी से परेशान होकर पति ने खाया जहर, बोला लग्जरी लाइफ की दीवानी है बीवी!

MAN ATTEMPT SUISIDE

HIGHLIGHTS:  सास और पत्नी परेशान होकर पति ने खाया जहर जहर खाने से पहले बनाई विडियो पत्नी के महंगे शोक से हुआ परेशान व्हाट्सएप ग्रुप के वीडियो ने बचाई जान वीडियो में 8 लोगों के नामों का जिक्र   Gwalior Suicide Attempt: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने से पहले युवक ने अपने टूटते रिश्तों का वीडियो बनाकर उन्हें अपनी हाउसिंग सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया, वीडियो में युवक ने रोते हुए बताया कि वो मानसिक तनाव से जुंझ रहा है। वीडियो देखते ही सोसायटी में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। गर्मी में स्टाइल भी, सुरक्षा भी! UV कपड़े बन रहे नया फैशन ट्रेंड व्हाट्सएप ग्रुप ने बचाई जान पुलिस के मुताबिक मानपुर स्थित सरकारी मल्टी के फेस-1 में रहने वाले वाले वेंकट शर्मा मंगलवार रात घर पर अकेले थे। तब उन्होंने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद वेंकट ने अपनी आपबीती के तीन वीडियो हाउसिंग सोसायटी के ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिए। वीडियो देखते ही पड़ोसी विकास तोमर तुरंत वेंकट के फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस और पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ग्लोबल सप्लाई चेन में बड़ा भू-राजनीतिक बदलाव, भारत-अमेरिका साझेदारी से क्रिटिकल मिनरल्स पर नया रणनीतिक खेल पत्नी को चाहिए लग्जरी लाइफ अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे वेंकट शर्मा ने वीडियो में पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा और साले अनुभव शर्मा समेत 8 लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। VIDEO में वेंकट ने क्या कहा ? वेंकट – मेरी पत्नी रितु को लग्जरी लाइफ बेहद पसंद से, वो 1 लाख का फोन चलती है और उसके शोक बहुत ज्यादा महंगे है। वेंकट – मेरी पत्नी गौरव यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया नामक लोगों से रात-रातभर फोन पर बात करती है। वेंकट – जब मैंने पति होने के नाते उसे समझाने की कोशिश की, तो समझने की बजाय वो उल्टा मुझे ही धमकी देने लगी और मेरे पीछे गुंडे लगा दिए गए। ऑटो सेक्टर में महंगाई का असर, हुंडई मोटर इंडिया ने जून से कीमतों में 12,800 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा सास ने भी दी गलियां वीडियो में वेंकट ने सास पर भी आरोप लगाया कि उनकी सास उसके साथ गली गलौच करती है। वेंकट ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि पत्नी और ससुराल वालों ने उसे उसके मासूम बेटे से अलग कर दिया, जिससे वह गहरे मानसिक अवसाद में चला गया। वीडियो के आखिर में उसने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो वीडियो में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें जिम्मेदार माना जाए। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक के वीडियो में 8 लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।