HIGHLIGHTS:
- सास और पत्नी परेशान होकर पति ने खाया जहर
- जहर खाने से पहले बनाई विडियो
- पत्नी के महंगे शोक से हुआ परेशान
- व्हाट्सएप ग्रुप के वीडियो ने बचाई जान
- वीडियो में 8 लोगों के नामों का जिक्र

Gwalior Suicide Attempt: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने से पहले युवक ने अपने टूटते रिश्तों का वीडियो बनाकर उन्हें अपनी हाउसिंग सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया, वीडियो में युवक ने रोते हुए बताया कि वो मानसिक तनाव से जुंझ रहा है। वीडियो देखते ही सोसायटी में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।
गर्मी में स्टाइल भी, सुरक्षा भी! UV कपड़े बन रहे नया फैशन ट्रेंड
व्हाट्सएप ग्रुप ने बचाई जान
पुलिस के मुताबिक मानपुर स्थित सरकारी मल्टी के फेस-1 में रहने वाले वाले वेंकट शर्मा मंगलवार रात घर पर अकेले थे। तब उन्होंने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद वेंकट ने अपनी आपबीती के तीन वीडियो हाउसिंग सोसायटी के ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिए। वीडियो देखते ही पड़ोसी विकास तोमर तुरंत वेंकट के फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस और पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
पत्नी को चाहिए लग्जरी लाइफ
अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे वेंकट शर्मा ने वीडियो में पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा और साले अनुभव शर्मा समेत 8 लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
VIDEO में वेंकट ने क्या कहा ?
वेंकट – मेरी पत्नी रितु को लग्जरी लाइफ बेहद पसंद से, वो 1 लाख का फोन चलती है और उसके शोक बहुत ज्यादा महंगे है।
वेंकट – मेरी पत्नी गौरव यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया नामक लोगों से रात-रातभर फोन पर बात करती है।
वेंकट – जब मैंने पति होने के नाते उसे समझाने की कोशिश की, तो समझने की बजाय वो उल्टा मुझे ही धमकी देने लगी और मेरे पीछे गुंडे लगा दिए गए।
ऑटो सेक्टर में महंगाई का असर, हुंडई मोटर इंडिया ने जून से कीमतों में 12,800 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा
सास ने भी दी गलियां
वीडियो में वेंकट ने सास पर भी आरोप लगाया कि उनकी सास उसके साथ गली गलौच करती है। वेंकट ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि पत्नी और ससुराल वालों ने उसे उसके मासूम बेटे से अलग कर दिया, जिससे वह गहरे मानसिक अवसाद में चला गया। वीडियो के आखिर में उसने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो वीडियो में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें जिम्मेदार माना जाए। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक के वीडियो में 8 लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।