पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे सस्ते…. ! ट्रंप का दावा- US-ईरान के बीच हुई डील, होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में कई महीनों से जारी तनाव के बीच एलपीजी (LPG), पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) को लेकर राहत भरी खबर है। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) और एलपीजी के दाम (LPG Price) में कटौती देखने को मिल सकती है। बड़ी खबर यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan’s Prime Minister Shehbaz Sharif) ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से आवाजाही के लिए खोलने और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत के लिए क्यों है अहम यह शांति समझौता?भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए बड़ी मात्रा में तेल और LPG की सप्लाई होती है। अगर यह समझौता सफल रहता है तो पेट्रोल-डीजल पर दबाव कम हो सकता है। LPG कीमतों में राहत की उम्मीद बढ़ सकती है। साथ ही महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। ऑयल मार्केट में बड़ी गिरावटशांति समझौते की खबर आते ही ब्रेंट क्रूड 3% से ज्यादा टूटकर 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 3.4% गिरकर 81.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज खुलने से ग्लोबल ऑयल सप्लाई सामान्य हो सकती है, जिससे ऊर्जा बाजार पर दबाव कम होगा। शेयर बाजार में लौटी रौनकइस खबर के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में जोरदार तेजी आई, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। S&P 500 फ्यूचर्स में 0.8% की तेजी आई और बिटकॉइन 2.1% उछलकर 65,341 डॉलर पर पहुंच गया जबकि, एथेरियम 3.1% बढ़कर 1,721 डॉलर पर। निवेशक अब मान रहे हैं कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को राहत मिलेगी। – रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित समझौते में अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे।– होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी खत्म होगी।– ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नई बातचीत शुरू होगी।– ईरान के तेल निर्यात पर लगे कुछ प्रतिबंधों में राहत मिल सकती है।– लेबनान में सैन्य गतिविधियां रोकने पर भी सहमति बनी है।– समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर होने की संभावना बताई गई है। बता दें दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹102 प्रति लीटर और डीजल ₹95 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। जबकि, यहां आज भी 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। ईरान युद्ध के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर 89 रुपये महंगा हुआ है और कमर्शियल 1373 रुपये। पेट्रोल और डीजल चार बार में 7.50-7.50 रुपये महंगे हुए।
GWALIOR WOMEN ASSAULTED: गर्भवती महिला से मारपीट के बाद हुआ गर्भपात, ग्वालियर में पति ने कट्टा अड़ाकर धमकाया

GWALIOR WOMEN ASSAULTED: ग्वालियर। शहर के नौमहला घासमंडी इलाके से घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसका दो महीने का गर्भ गिर गया। इतना ही नहीं, महिला का कहना है कि बाद में पति ने कट्टा अड़ाकर उसे चुप रहने और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी। Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: तुला राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल पति, सास, जेठ और देवर ने मिलके की मारपीट 26 वर्षीय संगम ने बताया कि घर में उसकी भाभी के इलाज के लिए कुछ रुपये रखे थे। आरोप है कि उन रुपयों को उसके पति सुमित पारक्षे ने निकाल लिया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो बात विवाद में बदल गई। देखते ही देखते पति, सास सुनीता पारक्षे, जेठ संजय पारक्षे और देवर रितिक पारक्षे उस पर टूट पड़े। महिला का कहना है कि उस समय वह दो महीने की गर्भवती थी। इसके बावजूद उसके पेट और पीठ पर लगातार लात-घूंसों से हमला किया गया। मारपीट के बाद उसे तेज दर्द और ब्लीडिंग शुरू हो गई, इसके कुछ ही समय बाद उसका गर्भपात हो गया। संगम का आरोप है कि वह बार-बार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। वजन घटाने से लेकर दिल को मजबूत बनाने तक, ओट्स बना रहा हेल्दी लाइफस्टाइल का सबसे भरोसेमंद सुपरफूड परिजनों की बताई आप बीती पीड़िता के अनुसा गर्भपात के बाद भी उसकी परेशानियां खत्म नहीं हुईं। उसने बताया कि उसका पति घर से कट्टा लेकर आया और उसके सिर पर अड़ाकर धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया या पुलिस तक पहुंची तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण वह कई दिनों तक चुप रही। इस दौरान उसे इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले जाया गया। महिला का आरोप है कि 3 जून को उसके साथ फिर मारपीट की गई। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिवार के साथ वह ग्वालियर थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ मारपीट, धमकी और गर्भपात कराने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: तुला राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

नई दिल्ली । 15 जून 2026, सोमवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक मामलों में लाभ होने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशिमेष राशि के जातकों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी तथा नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।शुभ रंग: लालशुभ अंक: 2, 3, 6, 9 वृष राशपारिवारिक सुख और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। धन संचय और बचत के प्रयास सफल रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन प्रसन्नता का कारण बन सकता है।शुभ रंग: सिल्वरशुभ अंक: 1, 5, 7, 8 मिथुन राशिरचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला, लेखन, शिक्षा और नवाचार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं।शुभ रंग: आसमानीशुभ अंक: 2, 4, 5, 6 कर्क राशिलेन-देन और निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ कार्यों में अपेक्षित देरी हो सकती है। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे।शुभ रंग: हल्का गुलाबीशुभ अंक: 2, 4, 6 सिंह राशिकरियर और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।शुभ रंग: गहरा गुलाबीशुभ अंक: 1, 4, 7 कन्या राशिव्यापार और प्रशासनिक मामलों में प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है।शुभ रंग: समुद्रीशुभ अंक: 2, 4, 5, 6 तुला राशितुला राशि वालों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा, यात्रा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं।शुभ रंग: क्रीमशुभ अंक: 2, 4, 6 वृश्चिक राशि दिन सामान्य रह सकता है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में देरी हो सकती है। पारिवारिक विषयों पर विशेष ध्यान देना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। शुभ रंग: चेरी रेडशुभ अंक: 3, 6, 9 धनु राशिसाझेदारी और सहयोग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।शुभ रंग: स्वर्णिमशुभ अंक: 3, 6, 9 मकर राशिनियमितता और अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रगति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचना बेहतर रहेगा।शुभ रंग: गहरा भूराशुभ अंक: 2, 4, 6, 8 कुंभ राशिशिक्षा, प्रशिक्षण और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।शुभ रंग: मूनलाइटशुभ अंक: 2, 4, 6, 8 मीन राशिआर्थिक मामलों में शुभ संकेत मिल रहे हैं। सरकारी और पेशेवर कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति होगी।शुभ रंग: भगवाशुभ अंक: 2, 3, 6, 9 आज का विशेष उपायसोमवार के दिन भगवान Shiva की पूजा-अर्चना करें और “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है।