जुलाई में बनेगा व्यतिपात योग, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं चुनौतियां

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में व्यतिपात योग को विशेष और प्रभावशाली योगों में गिना जाता है। वर्ष 2026 में 10 जुलाई को यह योग सुबह 6:53 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति से बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा कर सकता है। माना जाता है कि इस दौरान निर्णय क्षमता, आर्थिक स्थिति और मानसिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग का सबसे अधिक प्रभाव पांच राशियों पर पड़ सकता है, जिन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में बरतें सावधानीवृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय वित्तीय दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। निवेश संबंधी फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल न हो पाने के कारण रिश्तों में खटास आने की संभावना है। साथ ही आंखों से जुड़ी समस्याएं या जलन की शिकायत भी परेशान कर सकती है। मिथुन राशि: सोच-समझकर लें फैसलेमिथुन राशि के लोगों को इस अवधि में जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर किसी भी दस्तावेज या अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। व्यापारिक निर्णयों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा वाणी पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा, क्योंकि छोटी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। सिंह राशि: मानसिक दबाव बढ़ सकता हैसिंह राशि के जातकों को इस दौरान मानसिक तनाव और कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारियों के साथ तालमेल में कठिनाई आ सकती है। निजी जीवन में भी रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी, क्योंकि गलतफहमियां और मतभेद बढ़ने की आशंका है। कुंभ राशि: संपत्ति और निवेश से जुड़े फैसले टालेंकुंभ राशि वालों के लिए यह समय नए प्रोजेक्ट, निवेश या संपत्ति से जुड़े बड़े फैसलों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है। किसी नई डील की शुरुआत या वाहन एवं संपत्ति की खरीद-बिक्री फिलहाल टालना बेहतर हो सकता है। व्यापार में आर्थिक नुकसान की आशंका भी जताई गई है। परिवार के भीतर विचारों का टकराव बढ़ सकता है। मकर राशि: स्वास्थ्य और धन दोनों पर रखें नजरमकर राशि के जातकों को इस अवधि में शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कान से संबंधित परेशानियां भी उभर सकती हैं। आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी को बड़ी राशि उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि धन वापसी में परेशानी आ सकती है। व्यतिपात योग में क्या करें और क्या न करें क्या न करें:ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में नए और मांगलिक कार्यों जैसे गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन संस्कार या नए व्यवसाय की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है। क्या करें:मानसिक शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए इष्ट देव की पूजा, मंत्र जाप, ध्यान और दान-पुण्य करना लाभकारी माना जाता है। इससे मन को स्थिर रखने और नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायता मिल सकती है।
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अब बस दो दिन दूर, आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में इसकी औपचारिक एंट्री होने की संभावना है। अनुमान है कि मानसून बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा। इसके पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 42 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नरसिंहपुर में लू की चेतावनीबारिश की संभावना के बीच मौसम विभाग ने नरसिंहपुर जिले में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और आगर-मालवा जिलों में गर्मी का असर बना रहने की संभावना है। कई जिलों में बरसे बादल, तापमान में आई गिरावटमंगलवार को प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बालाघाट में सवा इंच और रायसेन में पौन इंच वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और बड़वानी सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खरगोन में 30.4 डिग्री, धार में 31 डिग्री, सिवनी में 32.2 डिग्री, छिंदवाड़ा में 35.3 डिग्री, बैतूल और मंडला में 35.5 डिग्री तथा रायसेन में 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। ग्वालियर में 41 डिग्री पार, दतिया और सीधी सबसे गर्मप्रदेश के प्रमुख शहरों में इंदौर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री, भोपाल का 32.2 डिग्री, उज्जैन का 34.8 डिग्री और जबलपुर का 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ग्वालियर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दतिया और सीधी प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Gwalior Teacher Accused: महिला टीचर का आरोप; प्रिंसिपल ने कॉलेज में कपड़े फाड़े, रोती हुई शिक्षिका का वीडियो वायरल

Gwalior Teacher Accused: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के शासकीय कॉलेज में महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का खतरनाक मामला सामने आया है। जहां एमएड प्रशिक्षण ले रही शिक्षिका है कि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित ने उन्हें बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की। पीड़िता का कहना है इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आयी और वह बेसूद होकर जमीं पर गिर पड़ी। उनका कहना है कि हमले के कारण उनके मुंह से खून निकलने लगा था। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। California Wildfire: कैलिफोर्निया में बढ़ा जंगल की आग का खतरा, रिकॉर्ड वाइल्डफायर से अलर्ट पर प्रशासन ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद शिक्षिका ने बताया कि वह शासन के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन अटेंडेंस ले रही थी। लेकिन प्रभारी प्राचार्य उन्हें रजिस्टर में अटेंडेंस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। शिक्षिका का दावा है कि कॉलेज परिसर में उनके साथ मारपीट की गई, बाल खींचे गए और कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। पीड़िता मुरैना जिले में पदस्थ माध्यमिक शिक्षिका हैं। एमएड डिग्री के लिए उन्हें संबंधित कॉलेज में प्रशिक्षण लेना था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने पहले अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें प्रशिक्षण की अनुमति मिली, लेकिन उनका आरोप है कि इसी वजह से प्रभारी प्राचार्य उनपर नाराज हो गया था। MP Politics: बीजेपी मध्यप्रदेश में संगठन का बड़ा विस्तार 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित दिग्गज नेताओं से लेकर नए चेहरों तक साधे गए राजनीतिक और सामाजिक समीकरण SP कार्यालय पहुंचकर की शिकायत घटना के एक दिन बाद शिक्षिका अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि थाने में केवल सामान्य मारपीट का मामला दर्ज किया गया, जबकि उन्होंने महिला उत्पीड़न और अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षिका घायल हालत में रोती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके मुंह से खून निकलता नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो में मारपीट की घटना दिखाई नहीं दे रही है, बल्कि उसके बाद की स्थिति रिकॉर्ड की गई है। MORENA BHOJ UNIVERSITY: कुर्सियां नहीं, छात्र जमीन पर बैठकर एग्जाम देने को मजबूर; मुरैना के भोज विश्वविद्यालय पर उठे सवाल! पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि महिला शिक्षिका द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और पुलिस दोनों पक्षों के तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।
24 जून 2026 राशिफल: तुला और कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

नई दिल्ली । 24 जून 2026 को ज्येष्ठ शुक्ल दशमी और चित्रा-स्वाति नक्षत्र के विशेष संयोग में कई राशियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं। तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, जबकि अन्य राशियों को भी करियर, परिवार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण संकेत मिलेंगे। मेष राशि आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विरोधियों से सतर्क रहें, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ राशि परिवार में शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मिथुन राशि वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। कर्क राशि मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभ दे सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सिंह राशि मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन संतोष भी मिलेगा। कन्या राशि भाग्य का साथ मिलेगा। पुरानी समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। मानसिक चिंताओं का समाधान मिलने लगेगा। धनु राशि आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। मकर राशि पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई या नौकरी की योजना को गति मिल सकती है। कुंभ राशि आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। मीन राशि शुभ समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता और आर्थिक राहत के संकेत हैं।