Chambalkichugli.com

26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

REPUBLIC DAY CELEBRATION

26 JANUARY CELEBRATION : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर आज 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। बता दें कि इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

GWALIOR CRIME NEWS : कार सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, वीडियो वायरल

ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की घोषणा

समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने और मुरैना में देश के सबसे बड़े सोलर प्लांट की स्थापना को अंचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज

REPUBLIC DAY CELEBRATION
REPUBLIC DAY CELEBRATION

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

झंडावंदन के बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजन और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। समारोह में विभागीय झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

REPUBLIC DAY CELEBRATION
REPUBLIC DAY CELEBRATION

शासकीय भवनों पर फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट, संयुक्त राजस्व भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिलेभर के शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। शाम को प्रमुख शासकीय भवन रोशनी से जगमगाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *